बैंक महिलाओं को अधिक संख्या में रोजगार मुहैया कराएंः आरबीआई गवर्नर मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्तीय क्षेत्र महिलाओं को अधिक रोजगार के अवसर देकर और महिला-संचालित उद्यमों के लिए खास योजनाएं लाकर महिला-पुरुष असमानता को कम करने में मदद कर सकता है। दास ने यहां इंडियन बैंक एसोसिएशन और फिक्की के एक संयुक्त सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर नागरिक की सामाजिक-आर्थिक स्थिति से परे वित्तीय सेवाओं तक पहुंच हो और उसे जरूरी वित्तीय साक्षरता भी हासिल हो। उन्होंने…
Author: Devanand Singh
न्यू ग्रीन सिटी परिसर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन जमशेदपुर के बालिगुमा स्थित न्यू ग्रीन सिटी परिसर मे 7 दिवसीय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, इसकी शुरुवात गुरुवार पांच सितम्बर को कलश यात्रा से हुई, कलश यात्रा मे सैकड़ों की संख्या मे महिलायें शामिल हुई, इनके द्वारा नदी तट पहुंचकर कलश मे जल बोझ कर वापस पूजा स्थल तक पैदल यात्रा किया गया, इसके उपरांत विधिवत पूजा अर्चना किया गया, आयोजन समिति के अध्यक्ष नीलकमल ने बताया की कार्यक्रम मे श्री धाम वृन्दावन से…
चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने पर कोल्हान के किसी भी सीट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, झामुमो पुनः वापसी को तैयार – रामदास सोरेन सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा चौक पर झामुमो केंद्र कार्य समिति सदस्य कृष्णा बासके के नेतृत्व में झारखंड सरकार के मंत्री रामदास सोरेन का झामुमो नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बीजेपी में शामिल होने के बाद गुरुवार की सुबह पहली बार झामुमो की बैठक सरायकेला में हुई जिसमें शामिल होने मंत्री रामदास सोरेन कांड्रा होते हुए सरायकेला के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं को…
वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक समारोह संपन्न जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा संचालित वीणापाणि पाठशाला का द्वितीय वार्षिक एवं शिक्षक दिवस का आयोजन बुधवार को बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत गान, स्वागत भाषण और नृत्य का आयोजन वीणापाणि पाठशाला के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पिंकी पाण्डेय ने किया। इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब सम्पूर्ण लॉकडाउन था, तब मजदूरों के बच्चों को पढ़ाने के लिए विधायक सरयू राय जी ने वीणापाणि…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, कर्नल सुनील राजदेव एवं कर्नल अनुज शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर, (विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त ) जीओसी 23 इंफेंट्री डिवीजन, दीपाटोली कैंट, रांची, कर्नल सुनील राजदेव एवं कर्नल अनुज शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारतीय सेना की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी में 6 से 8 सितंबर तक आयोजित होने वाले “सशक्त सेना, समृद्ध भारत” महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने…
भारत, सिंगापुर के संबंध ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर पहुंचे, चार एमओयू पर हस्ताक्षर सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने बृहस्पतिवार को गहन बातचीत की और दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों का दायरा ‘‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’’ तक बढ़ाते हुए सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग सहित चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मोदी ने कहा कि सिंगापुर न केवल एक साझेदार राष्ट्र है, बल्कि यह प्रत्येक विकासशील देश के लिए प्रेरणा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘संबंधों में…
शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर किया श्रद्धांजलि अर्पित जमशेदपुर मे शिक्षक दिवस के मौके पर तमाम छात्रों ने अपने शिक्षकों का सम्मान किया, इस दौरान डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, शहर के मानगो संकोसाई स्थित जे. पी स्कुल मे इस अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर स्कुल के छात्र छात्रों ने गीत व नृत्य भी प्रस्तुत किये, वहीँ स्कुल के तमाम शिक्षक शिक्षिकाओं को यहाँ मौजूद अतिथियों ने सम्मानित भी किया, स्कुल प्रबंधन के सचिव अर्जुन शर्मा ने कहा…
पीयूष गोयल ने इस्पात उद्योग की शीर्ष हस्तियों के साथ कार्बन कर के मुद्दे पर बातचीत का दिया सुझाव नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस्पात क्षेत्र में सतत विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए इस्पात उद्योग की शीर्ष हस्तियों के साथ कार्बन सीमा समायोजन कर पर चर्चा करने का बृहस्पतिवार को सुझाव दिया। उन्होंने उद्योग से 2047 तक 50 करोड़ टन इस्पात उत्पादन का लक्ष्य रखने को भी कहा। वर्तमान में उद्योग की नजर 2030 तक 30 करोड़ टन उत्पादन करने पर है। मंत्री ने उद्योग को कार्बन उत्सर्जन कम करने और देश में उच्च…
प्रधानमंत्री मोदी, सिंगापुर के उनके समकक्ष वोंग ने सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगापुर के अपने समकक्ष लॉरेंस वोंग के साथ बृहस्पतिवार को सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र में सिंगापुर की एक अग्रणी कंपनी का दौरा किया और इस महत्वपूर्ण उद्योग में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की। वोंग के निमंत्रण पर मोदी सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘सेमीकंडक्टर तथा प्रौद्योगिकी भारत-सिंगापुर सहयोग के महत्वपूर्ण पहलू हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां भारत अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा…
बहरागोड़ा में गणेश उत्सव को लेकर भक्तों में उत्साह, सज गया बाजार बहरागोड़ा प्रखण्ड में सात सितंबर से गणेश महोत्सव की धूम मचने वाली है। इसको लेकर आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, भगवान गणेश की मूर्तियों की तमाम दुकानें सज गई हैं। इस बार विभिन्न मुद्राओं वाली गणेश की मूर्तियां उपलब्ध हैं।बाजार में 10 से लेकर 15 हजार रुपये तक की मूर्तियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इस बार गणेश महोत्सव को लेकर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर 250 से लेकर 15…
