प्रधानमंत्री ने वाहन उद्योग से वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को भारत में लाने का किया आह्वान नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोटर वाहन विनिर्माता उद्योग के प्रतिनिधियों से वैश्विक स्तर पर अपनाए जाने वाले सर्वोत्तम तौर-तरीकों को भारत में लाने और हरित व स्वच्छ परिवहन पर काम करने का मंगलवार को आह्वान किया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के वार्षिक सम्मेलन के लिए अपने लिखित संबोधन में मोदी ने कहा कि मोटर वाहन उद्योग आर्थिक वृद्धि को अधिक बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि हम 2047 तक विकसित भारत के अपने सामूहिक लक्ष्य की…
Author: Devanand Singh
हेमन्त सरकार युवाओं को न तो रोजगार दे सकी और न ही बेरोजगारी भत्ता : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 5 लाख युवाओं को नौकरी देने तथा बेरोजगार युवकों को 5 हजार से 7 हजार रूपए तक प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। परन्तु नौकरी न देकर सरकार ने राज्य के युवाओं के साथ वादा खिलाफी किया है। राज्य के युवा रोजगार की तलाश में दक्षिण के राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। डॉ गोस्वामी…
हजारीबाग में भीषण सड़क दुर्घटना, हादसे में तीन की मौत हजारीबाग: चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सभी ऑल्टो कार से हजारीबाग से पेटरवार अपने घर जा रहे थे. तीनों मृतकों की पहचान हो गई है. जिसमें राहुल अग्रवाल, दिपेश प्रसाद और चालक हेमंत प्रसाद शामिल हैं. सभी रामगढ़ जिले के पेटरवार के ही रहने वाले हैं.घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन भी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने बताया कि तीनों युवक हजारीबाग में गाड़ी सर्विसिंग कराने के बाद वापस घर लौट रहे…
आरएसएस का मानना है कि कुछ धर्म, भाषाएं तुच्छ हैं : राहुल गांधी वाशिंगटन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को अन्य की तुलना में कमतर मानता है। उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के लिए नहीं बल्कि इसी बात की लड़ाई लड़ी जा रही है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने सोमवार को वाशिंगटन के वर्जीनिया उपनगर में हर्नडॉन में भारतीय अमेरिकी समुदाय के सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में…
केदारनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन के मलबे से चार और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हुई रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के मलबे से मंगलवार को चार और शव बरामद होने से हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खराब मौसम, बर्फबारी, अंधेरे और घटनास्थल पर लगातार मलबा एवं पत्थर गिरने के कारण सोमवार रात रोके गए बचाव और राहत अभियान को सुबह फिर शुरू किया गया और इस दौरान मलबे से तीन महिलाओं समेत…
इंग्लैंड ने आयरलैंड को सिर्फ 45 रन पर किया ढेर, 150 रनों से जीता मुकाबला इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम इस वक्त आयरलैंड दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच सोमवार 9 सितंबर को 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया. इंग्लैंड की कप्तान केट क्रॉस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनकी टीम ने 320 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसे चेज करने उतरी आयरलैंड की टीम महज 16.5 ओवर में 45 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड ने इस मुकाबले को 150 रनों से जीतकर एक ‘महारिकॉर्ड’ अपने नाम कर…
‘कथा मंजरी सह साहित्यकार भारतेंदु, मैथलीशरण, हजारीप्रसाद, सर्वेश्वर दयाल की जयंती आयोजित’ जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ” कथा मंजरी ” सह हिन्दी के चार महान साहित्यकारों की जयंती समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा ने की । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया ।…
नई दिल्ली. केंद्र सरकार की कोशिश भारत को दुनिया का सेमीकंडक्टर हब बनाना है. भविष्य में सेमीकंडक्टर की बढ़ती हुई भूमिका को देखते हुए वैश्विक और घरेलू कंपनियों द्वारा बड़े स्तर पर इस सेक्टर में निवेश किया जा रहा है. केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से देश में अब तक 6 सेमीकंडक्टर प्लांट्स को मंजूरी दी जा चुकी है. इन छह सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में अलग-अलग कंपनियों द्वारा करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है. अदाणी ग्रुप और टावर सेमीकंडक्टर प्लांट- भारत के अदाणी ग्रुप और इजराइल की कंपनी टावर सेमीकंडक्टर की…
बीजिंग. चीन में एक 58 वर्षीय शख्स की बॉडी में कॉकरोच ने अपना घर- परिवार बसा रखा था. काफी दिनों से उले बॉडी के अंदर कुछ रेंगने जैसा महसूस हो रहा था. कुछ दिनों तक अवॉइड करने के बाद आखिरकार उसने जांच कराने का फैसला किया था. एक लोकल चायना न्यूज के मुताबिक इस शख्स को सोते समय अक्सर नाक पर कुछ रेंगने का अहसास होता था. वो इसके लिए कई बार छींकता भी था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था. इसके कुछ दिनों बाद उसके मुंह से हमेशा एक अजीब से गंध आने लगी…
नई दिल्ली. दुनिया के कई देश इन दिनों मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे हैं. अफ्रीकी देशों से शुरू हुआ ये वायरल संक्रमण यूएस-यूके सहित कई एशियाई देशों में भी बढ़ता जा रहा है. इस बीच, भारत में भी मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध रोगी मिला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे लेकर जानकारी दी है. हालांकि संदिग्ध रोगी के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दी है. मंत्रालय ने बताया कि संदिग्ध ने हाल ही में मंकीपॉक्स का संक्रमण झेल रहे एक देश की यात्रा की थी. फिलहाल उसे मंकीपॉक्स के लिए तय किए गए एक अस्पताल में आइसोलेट…
