आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजिकल लैब का किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के हथियाडीह स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजिकल लैब सेवा की शुरुआत हुई। जिसका विधिवत उद्घाटन आदित्यपुर थाना के प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। बताते चले इस वर्ष 17 अप्रैल 2024 को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नेताजी सुभाष ग्रुप का 650 बेड के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शुभारंभ हुआ है। इस ग्रुप का यह दूसरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल है। एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल पटना…
Author: Devanand Singh
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘व्यवस्थित रूप से’ रोजगार व्यवस्था को खत्म किया : हरियाणा रैली में राहुल गांधी चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उन पर देश में रोजगार व्यवस्था को “व्यवस्थित रूप से” खत्म करने का आरोप लगाया। करनाल के असंध में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करेगी। रैली में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह…
कांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भुवनेश्वर: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को विपक्षी कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उसे ‘शहरी नक्सलियों का प्रवक्ता’ बताया। नड्डा ने ओडिशा में भाजपा के सदस्यता अभियान के मौके पर एक बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा , ‘‘कांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है और वह देश में विभाजनकारी शक्तियों को बढ़ावा दे रही है।’’ राज्य में ये बुद्धिजीवी भाजपा में…
आरएसएस ‘चूहा’ नहीं, बल्कि ‘हिंदू शेर’ है: भाजपा ने झारखंड के मुख्यमंत्री पर पलटवार किया रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ‘चूहा’ नहीं, बल्कि ‘हिंदू शेर’ है। पार्टी ने यह टिप्पणी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर पलटवार करते हुए की और उन पर राजनीतिक लाभ के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन ने बुधवार को आरएसएस की तुलना ‘‘चूहों’’ से की थी और भाजपा तथा आरएसएस दोनों पर वोट हासिल करने के लिए राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव को…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रंगमंच के कलाकार श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हटिया निवासी रंगमंच कर्मी श्री मुन्ना लोहरा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मिलकर श्री मुन्ना लोहरा ने कहा कि ईश्वर की कृपा है कि मैं आपके जैसा दिखता हूं। मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं और आपको अपना आदर्श मानता हूं। मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे आपसे मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। आपसे मिलना भी मेरे लिए सपने पूरा होने जैसा है। मौके पर मुख्यमंत्री…
नहीं टूटगें गोदाम, भाजपा के कारण यह स्थिति पैदा हुई – डा. अजय कुमार डा. अजय कुमार ने लाल बाबा फाउंड्री के गोदाम मालिकों से की मुलाकात जमशदेपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने गुरुवार को लाल बाबा फाउंड्री स्थित गोदाम मालिकों से मुलाकात कर पूरी स्थिति को समझा. मौके पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त सहित वरीय पदाधिकारियों से बात हुई है. वहीं मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया है कि अभी गोदाम एवं घर नहीं टूटेंगे. लेकिन इसके लिए हमें कानूनी लड़ाई लड़नी होगी. जिसमें मेरा पूरा सहयोग रहेगा. उन्होंने हर संभव मदद…
हरियाणा में कांग्रेस के ‘लाउडस्पीकर्स’ का करंट भी कमजोर हो गया है: मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि हरियाणा में पिछले 10 सालों में कांग्रेस विपक्ष के रूप में भी विफल रही है और अब जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, बड़े-बड़े दावे करने वाले उसके ‘लाउडस्पीकर्स’ का करंट भी कमजोर हो गया है। ‘नमो एप’ के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने राज्य में फिर से पार्टी की सरकार बनने का दावा…
उच्च न्यायालय ने पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत चार अक्टूबर तक बढ़ाई नयी दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी और गलत तरीके से सिविल सेवा में ओबीसी एवं दिव्यांगता कोटा का लाभ लेने के आरोप में दर्ज आपराधिक मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व परिवीक्षा अधिकारी पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम राहत बृहस्पतिवार को चार अक्टूबर तक बढ़ा दी। न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह ने उनके वकील के अनुरोध के बाद अग्रिम जमानत के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी। दिल्ली पुलिस के वकील ने अदालत से एक…
होटल और ढाबों को लेकर जारी आदेश जनता का ध्यान बंटाने की ‘चुनावी राजनीति’ : मायावती लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य सरकार द्वारा होटल, ढाबों और रेस्त्रां में उनके मालिकों और कर्मचारियों के नाम सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा उनके परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य किये जाने पर तंज करते हुए इसे जनता का ध्यान बंटाने की ‘चुनावी राजनीति’ करार दिया है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर राज्य सरकार के हाल के आदेश का जिक्र करते हुए कहा, ” उत्तर प्रदेश…
हाऊसिंग बोर्ड किसी भी तरह की करवाई पर रोक लगाये – कमलेश पाण्डेय, प्रदेश सचिव, झारखंड काँग्रेस आदित्यपुर हाउसिंग बोर्ड के निवासियों की शिकायत पर प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय ने प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से बात कर कार्रवाई पर रोक की मांग की झारखंड विधानसभा चुनावों से पहले जमशेदपुर और आदित्यपुर हाउसिंग बोर्ड के मकानों को तोड़े जाने की कार्रवाई पर विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव, कमलेश कुमार पांडे ने गहरी नाराजगी जताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से इस संबंध में बात की। कमलेश पांडे…
