Author: Devanand Singh

आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा के 5 मोतियाबिंद रोगियो ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से 5 मोतियाबिंद रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया। गदरा आनंद मार्ग जागृति में 5 मोतियाबिंद के रोगी चिन्हित हुए थे, जिनके मोतियाबिंद का ऑपरेशन करना बहुत ही आवश्यक था ,मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था।जिनका ऑपरेशन 5 सितंबर को पूर्णिमा नेत्रालय में किया गया। 28 सितंबर…

Read More

जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं: नरेन्द्र मोदी जम्मू: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ‘‘भ्रष्टाचार, आतंकवाद और अलगाववाद’’ से मुक्त सरकार की आस लगाए हुए हैं। मोदी ने यहां एम ए एम स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस विधानसभा चुनाव ने जम्मू के लोगों को अगली सरकार तय करने का ऐतिहासिक अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को इस मौके का…

Read More

बागबेड़ा क्षेत्र में 180 टन साफ सफाई संपन्न होने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया क्षेत्र को स्वच्छ बनाना ही मुख्य उद्देश्य : सुनील गुप्ता जमशेदपुर : पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर की मांग पर विधायक संजीव सरदार द्वारा बागबेड़ा क्षेत्र में जेसीबी,हाइवा,टाटा एस गाड़ी सहित मजदुरो से 180 टन साफ सफाई संपन्न हो जाने के पश्चात स्वच्छता जागरूकता अभियान का भी शुभारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सारे लोगों ने शपथ लेकर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिए।इस अभियान को टाटा स्टील यूं आई एस एल ( जुस्को ) एवं जेएनएसी…

Read More

सूडान गृहयुद्ध: लाचार माँएं कह रहीं- मेरे साथ जो करना है करो, बेटियों पर रहम करो सूडान तबाह होने की कगार पर है. 17 महीने के निर्मम गृह युद्ध ने इस देश को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. सूडान की आर्मी अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेज (आरएसएफ़) से संघर्ष में बुरी तरह उलझी हुई है. हाल में उसने राजधानी खार्तूम में अर्द्ध सैनिक बल के ख़िलाफ़ बड़ा जवाबी अभियान शुरू किया है. सेना उन इलाक़ों पर हमले कर रही है जो रैपिड सपोर्ट फ़ोर्सेज के कब्ज़े में हैं. हालांकि इसका खार्तूम के ज़्यादातर इलाक़ों पर…

Read More

डॉ अनिल चौबे की कलम से लिखी सियार और ऊंट की रीमिक्स कहानी एक गहरी नदी के किनारे धीरे-धीरे उजड़ रहे जंगल में एक सियार और ऊंट रहते थे। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी।ऊँट के फ़ेसबुक पर कई मिलियन फ़ालोवर्स थे। कोई यह भी नहीं जानता था कि यह किस करवट बैठेगा।सियार भी सोशल मीडिया पर सक्रिय था।लेकिन अपनी आदत के मुताबिक़ बिना मतलब हुँआ-हुँआ बहुत करता था।आगे की कहानी आप भी जानते हैं कि-एक दिन सियार ने ऊंट से कहा कि नदी पार गन्नों का खेत है, चलो आज रात वहां गन्ने खाने चलते हैं !…

Read More

नव पदस्थापित अपर उपायुक्त के असामयिक निधन पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी/ कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि अपर उपायुक्त (एडीसी) श्री विनय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर समाहरणालय में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आइटीडीए, रूरल एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम ने इस घटना पर दुःख प्रकट किया है। शोक सभा में पदाधिकारियों व कर्मियों ने नम आंखों से उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए दुःख के इस घड़ी में पीड़ित परिजनों के प्रति भी संवेदना प्रकट किया। श्री विनय कुमार…

Read More

स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह का त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा : योगी आदित्यनाथ लखनऊ, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने क्रांतिकारी व स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आजादी के लिए उनका त्याग और समर्पण सदा अमर रहेगा। आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व वीर क्रांतिकारी भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उन्होंने कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका त्याग व समर्पण सदा अमर रहेगा।…

Read More

केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे, नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल शहर के सिविल लाइंस इलाके में स्थित दिल्ली के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास जल्द ही खाली कर देंगे और वह अपने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र के समीप एक नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से कर रहे हैं। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले केजरीवाल ने कहा कि वह नवरात्रि के दौरान आधिकारिक ‘फ्लैगस्टाफ रोड’ आवास खाली कर देंगे। नवरात्रि का…

Read More

प्रधानमंत्री बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हुई: कांग्रेस नयी दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जम्मू में ‘‘सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि वहां सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक राजनीतिक रैली के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री आज जम्मू में हैं। उन्हें इन चार सवालों के जवाब ज़रूर देने चाहिए। जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी नयी दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को प्रख्यात पार्श्व गायिका लता मंगेशकर को उनकी 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ अपने ‘‘खास जुड़ाव’’ को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। वह अपने मधुर गीतों की वजह से लोगों के दिल और दिमाग में हमेशा जिंदा रहेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लता दीदी और मेरा एक खास जुड़ाव था। मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।’’ …

Read More