जुबली पार्क के जयंती सरोवर में पानी दूषित होने से तिलापिया प्रजाति के मछलियों की लगातार हो रही मौत जमशेदपुर जुबली पार्क के जयंती सरोवर में ऑक्सीजन की कमी पानी दूषित होने से फिर एक बार तिलापिया प्रजाति के मछलियों की मौत बड़ी संख्या में मछलियों की हो रही है मौत। पिछले वर्ष गर्मी के समय बड़े पैमाने पर मछलियों की हुई थी मौत। मरी हुई मछलियों को निकालने का प्रयास कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।
Author: Devanand Singh
पर्व – त्योहारों के मद्देनजर एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की बैठक आगामी दुर्गा पूजा, विधानसभा चुनाव, दीपावली और छठ को लेकर सोमवार को एसएसपी किशोर कौशल ने जिले के तमाम पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एसएसपी ने सरकार के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराते हुए जिले के तमाम वारंटियों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची तैयार कर उनके गतिविधियों पर नजर रखने, लाइसेंसी हथियारों का सत्यापन करने, अवैध हथियार के सप्लायरों, शराब माफियाओं, अवैध कारोबारियों वगौरह के गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने. जरूरत पड़ने पर सीसीए लगाने की अनुशंसा करने…
चांडिल रेलवे क्रॉसिंग फाटक में गुड्स ट्रेन हुई बेपटरी चांडिल टाटानगर आद्रा रेल मार्ग चक्रधरपुर डिविजन अंतर्गत चांडिल बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग 1नंबर फाटक में गुड्स हुई बेपटरी . घटना 11.30 बजे लगभग दिन की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर की ओर से आ रही गुड्स ट्रेन बेपटरी हो गई. मौके पर उपस्थित गेटमैन ने चक्रधरपुर डिविजन के आला अधिकारियों को सूचना दी.
देवानंद सिंह भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर का हालिया बयान कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर सैनिकों की वापसी से जुड़ी समस्याएं 75% तक सुलझ गई हैं, महत्वपूर्ण है। यह बयान न केवल द्विपक्षीय संबंधों में एक संभावित सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद संवाद और वार्ता का रास्ता खुला है। विदेश मंत्री जयशंकर के बयान के कुछ घंटों के भीतर ही ब्रिक्स देशों की एनएसए बैठक के लिए रूस गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने अपने…
उप्र : जाली नोटों का तस्कर लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मालदा से उत्तर प्रदेश के बरेली जा रहे 22 वर्षीय एक व्यक्ति को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक लाख 97 हजार रुपये के जाली करेंसी नोट बरामद होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि जीआरपी ने बरेली जिले के निवासी आमिर खान को रविवार को चारबाग रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया। उसके पास 500 रुपये के कुल 394 नोट यानी एक लाख 97 हजार रुपये के जाली करेंसी नोट बरामद किये गये।…
दरभंगा, सीतामढ़ी में तटबंधों में दरार से बाढ़ की स्थिति बिगड़ी, एनडीआरएफ की छह टीमें और बुलाई गईं पटना: बिहार के दरभंगा में कोसी नदी और सीतामढ़ी में बागमती नदी के तटबंधों में नयी दरारें आने के बाद सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार, कल रात बाढ़ के कारण उफनती कोसी नदी ने किरतपुर प्रखंड के पास अपने तटबंध तोड़ दिये, जिससे किरतपुर और घनश्यामपुर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर प्रखंड के रूपौली गांव के समीप कल…
अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर करीब 100 हुईं पेरी: अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में ‘हेलेन’ तूफान के कारण हुई भारी बारिश और तेज आंधी से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर रविवार को 100 हो गई और प्राधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में पानी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। ‘नॉर्थ कैरोलाइना’ की ‘बनकॉम्बे काउंटी’ में तूफान के कारण 30 लोगों की मौत होने की सूचना मिली। इस काउंटी में पर्वतीय शहर एशविले भी आता है। ‘नॉर्थ कैरोलाइना’ में रविवार को…
मुख्यमंत्री आतिशी और मंत्रियों ने किया सड़कों का निरीक्षण नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी को दीपावली तक गड्ढा मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को सुबह-सुबह क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। आतिशी ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के इंजीनियरों के साथ दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि एनएसआईसी ओखला, मोदी मिल फ्लाईओवर, चिराग दिल्ली, तुगलकाबाद, मथुरा रोड, आश्रम चौक और उसके अंडरपास की सड़कें खस्ताहाल पाई गईं। उन्होंने लिखा कि इन सड़कों पर गड्ढों के कारण लोगों को…
मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के’ पुस्कार से सम्मानित किया जाएगा : सूचना एवं प्रसारण मंत्री नयी दिल्ली: ‘मृगया’, ‘सुरक्षा’ और ‘डिस्को डांसर’ जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा के क्षेत्र में सरकार के सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार के लिए सोमवार को नामित किया गया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इस पुरस्कार के लिए अभिनेता के नाम की घोषणा की। मंत्री ने लिखा, ‘‘मिथुन दा की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह घोषणा करते हुए गौरव महसूस हो रहा है कि…
नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से करीब 200 लोगों की जान गई काठमांडू: नेपाल में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर लगभग 200 हो गई, जबकि कम से कम 30 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पिछले शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ आई और जगह जगह भूस्खलन हुआ, जिससे हिमालयी राष्ट्र में तबाही मच गई। नेपाल के पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश, बाढ़, भूस्खलन और पानी भर जाने की वजह से कम से कम 192 लोग मारे गए…
