Author: Devanand Singh

????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????दिनांक08मई दिन बुधवार 2019???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvadgroup.com Devanand singh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :* *झूठ के प्रयोग से आहात है लोकतंत्र* ✍’भ्रष्टाचारी नंबर 1′ बयान में पीएम मोदी को चुनाव आयोग से क्लीन चिट ✍पश्चिम बंगालः बीजेपी नेताओं के काफिले पर हमला, बाल-बाल बचे ✍ प्रियंका गांधी का भाजपा पर करारा प्रहार जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है ✍प्रियंका पर शाह का पलटवार, कहा- 23 को पता लगेगा “कौन दुर्योधन, कौन अर्जुन” ✍आपे से बाहर…

Read More

झूठ के प्रयोग से आहत लोकतंत्र -ललित गर्ग- आम चुनाव- 2019 में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपनी गति से आगे बढ़ रही है, इन चुनावों से उभरता एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि झूठ, फरेब एवं असत्य बयानों में राजनीति श्रीहीन हो रही है। कहीं हमसे सही विकल्प की तलाश के नाम पर शून्य तो नहीं पैदा करवाया जा रहा है? जनता को गुमराह करने की कोशिशें हर दल के नेता कर रहे हैं। कहते हैं कि मोहब्बत और जंग में सब जायज है लेकिन भारत के भाग्य को निर्मित करने के इस महाअनुष्ठान के नाम पर सब जायज कैसे हो…

Read More

ममता बनर्जी का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी को लगना चाहिए लोकतंत्र का करारा तमाचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आरोप से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. ममता बनर्जी का कहना है कि ”नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का एक जोरदार तमाचा लगना चाहिये.” इससे पहले मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस सरकार को फिरौती सिंडिकेट चला रहा है.ममता बनर्जी ने बीजेपी के राष्ट्रवादी और देशभक्त दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, ”वह आरएसएस का आदमी ही था जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी.”ममता बनर्जी ने आगे कहा, ”मैं राजनीति में अपना…

Read More

प्रियंका का मोदी पर तंज- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है गुड़गांव. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं। एक जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। कांग्रेस महासचिव ने कहा- देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। वे बोलीं, “जब भगवान कृष्ण उन्हें समझाने के लिए गए थे, तब दुर्योधन ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की।’ प्रियंका ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता भी पढ़ी- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। अंबाला…

Read More

राजनाथ सिंह ने की चुनावी सभा, कहा- देश का चौकीदार पूरी तरह चौकन्ना है राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का चौकीदार चौकन्ना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को देश छोड़कर भागना पड़ रहा है। राजनाथ ने कहा कि जब-जब लोकसभा चुनाव आया, महंगाई मुद्दा बना लेकिन 2004 और 2019 में ऐसा नहीं हो सका। कहा- पूरे विश्व में बज रहा मोदी का डंका जमशेदपुर :राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे विश्‍व में भारत और मोदी सरकार के नेतृत्व का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भारत को लोग कमजोर, गरीब कह संबोधित करते थे, लेकिन…

Read More

चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि हमने न्याय की योजना के तहत गरीब परिवारों की ज़िंदगी बदलने की ठानी है| इस योजना से 25 करोड़ गरीब लोगों के बैंक खाते में 3 लाख 60 हज़ार रुपये डाल दिए जायेंगे| इसके अलावा हमारी सरकार आई, तो एक साल के अंदर 22 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरने का काम होगा| इस मौके पर सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से यूपीए महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा की लक्ष्मण गिलुआ ने 5 साल तक सिंहभूम की जनता को ठगने का काम…

Read More

भाजपा में शामिल हुए झामुमो व काँग्रेस दलों के दर्जनों युवक, पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाएंगे *मंगलवार, जमशेदपुर:* भाजपा जमशेदपुर महानगर एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बिमल बैठा के नेतृत्व में बागबेड़ा क्षेत्र के झामुमो एवं काँग्रेस दलों के समर्थकों ने भाजपा का दामन थामा। मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत महतो की धर्मपत्नी उषा महतो की उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठजनों ने स्थानीय युवकों को भाजपा की प्राथमिक सदयस्ता ग्रहण कराई। इस दौरान शामिल सभी युवकों को पार्टी का अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया। युवकों ने बताया कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा…

Read More

महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान, भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा *भाजपा की नीतियों ने महिलाओं व ग्रामीणों को किया लाभान्वित, ग्रामीण इलाकों में हुआ सुखद बदलाव: रीता मिश्रा* *मंगलवार, जमशेदपुर:* भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में मंगलवार को जुगसलाई विधानसभा अधीन कमलपुर मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को प्रचंड विजय दिलाने हेतु व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। कमलपुर थाना के बगरुदा गाँव मे जनसंपर्क के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने घरों के गृहणियों से भेंट कर स्वयं के साथ पूरे परिवार का मत भाजपा के पक्ष…

Read More

ग्रामीणों क्षेत्रों में सिर चढ़कर बोल रहा है ‘मोदी मैजिक’ ● भाजपा के पक्ष में गाँवों में कलाकारी से समां बांध रहे है युवा जादूगर लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर संसदीय सीट के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार में आकर्षण लाने के निमित्त युवा जादूगरों को मैदान में उतारा है। इन जादू कलाकारों के जरिए मोदी सरकार की योजनाओं और उप​लब्धियों को जनता को बताया जा रहा है। मोदी मैजिक देखने को गाँवों में भाजपा के प्रचार रथ के सामने भारी भीड़ उमड़ रही है। हास्य और रोमांचक ढंग से कलाकारों…

Read More

कल जमशेदपुर में गरजेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जमशेदपुर संसदीय सीट पर एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जमशेदपुर पहुंचेंगे। उनके निशाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा और महागठबंधन होंगे। श्री शाह जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बुधवार को वे हवाई मार्ग से दोपहर 12:10 बजे एयरपोर्ट  पहुँचेंगे। यहाँ से सीधे एग्रिको मैदान के लिए रवाना होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अंकित आनंद ने बताया कि दोपहर बारह बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एग्रिको…

Read More