SABHAR (AAJ TAK)
Author: Devanand Singh
Sonia Gandhi Returns
आपका राष्ट्र, आपका संवाद
कोलकाता : कोलकाता में रविवार देर रात को हुई एक शर्मसार घटना ने वर्ष 2014 के नवंबर महीने की याद दिला दी. उस समय कुछ लोग अलीपुर थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हुए थे. पुलिसकर्मियों को बचने के लिए टेबल के नीचे छिपना पड़ा था. कुछ इसी तरह की घटना रविवार रात को टॉलीगंज थाने में हुई.सड़क किनारे शराब पी रहे कुछ युवकों को पकड़कर थाने में लाना पुलिसकर्मियों को काफी भारी पड़ गया. आसपास के इलाके के लोगों ने गुस्से में आकर थाने में घुसकर ना सिर्फ पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की, बल्कि पुरुष…
पटना : डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर को अनुच्छेद 370 की जंजीरों से आजाद कर केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐतिहासिक फैसला कर आतंकवाद को जड़ उखाड़ने की दिशा में सराहनीय काम किया है. स्थानीय लोगों को तेज विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए भी यह बेहद जरूरी था. दुर्भाग्यवश पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम और दिग्विजय सिंह इस फैसले की आड़ में मुस्लिम समुदाय को सरकार के खिलाफ उकसाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ नेता कांग्रेस को स्वाधीन भारत की मुस्लिम लीग बनने पर तुले हैं. जिस कश्मीर से रोज मरने-मारने की…
जमशेदपुर : हर हर महादेव के भजन संध्या कार्यक्रम में सूफी गायक कैलाश खेर शामिल होने आये. वे मीडिया से भी रू-ब-रू हुए. पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश… कैलाश खेर ने कहा कि हमारे पूर्वज कश्मीर के हैं. बहुत पहले वे विस्थापित हो गये थे. जो वहां बचे उनमें से कई को धर्म परिवर्तन करना पड़ा. आज जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने की बात सुनकर अच्छा लग रहा है. मैंने उसी दिन कविता लिख डाली. सत्तर साल में पहली बारी/ डरे हुए हैं अत्याचारी/ कांप रहे हैं दुष्ट संहारी/ आंख तीसरी, दिन सोमवारी…उन्होंने कहा कि सही मायने…
अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितंबर को भारतीय अमेरिकी समुदाय के द्वारा एक सम्मेलन आयोजित किया गया. इस सम्मेलन को ‘हाउडी मोदी’ नाम दिया गया है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी मुख्य वक्ता होंगे. इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए करीब 40 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं.ह्यूस्टन के एक गैर सरकारी संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ ने बताया कि समारोह में आने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा, लेकिन इसके लिए ‘पास’( रजिस्ट्रेशन) होना जरूरी है. अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के ‘एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम’ में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में…
कश्मीर मसले पर भारत और पाकिस्तान संबंधों पर दिए गए बयान पर अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब यू टर्न ले लिया है. कश्मीर पर किसी भी तरह की मध्यस्थता करने के अमेरिकी प्रशासन ने इनकार कर दिया है. ट्रंप ने पहले मध्यस्थता का ऑफर दिया था लेकिन भारत के कड़े रुख के बाद ट्रंप ने पलटी मार ली है. अमेरिका ने कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा बताया है.भारतीय राजदूत हर्षवर्धन सिंगला के हवाले से ये खबर आई है. अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन सिंगला ने कहा कि अमेरिका अपनी पुरानी नीति पर चलना चाहता है. अमेरिका चाहता है…
रांची : केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री एवं खूंटी के भाजपा सांसद अर्जुन मुंडा सोमवार को खरसावां दौरे पर पहुंचे. इस दौरान वह जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट, वन महोत्सव एवं भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि जनजाति कल्याण मंत्रालय प्रखंड स्तर पर एकलव्य विद्यालय स्थापित करने की योजना पर कार्य कर रहा है. राज्य में अगले तीन वर्षों में ऐसे 70 स्कूल खोलने की योजना है, जहां प्लस टू तक की पढ़ाई होगी. हर स्कूल पर करीब 24 करोड़ रुपये खर्च होंगे. करीब 15 एकड़ के भूभाग पर स्थापित होनेवाले इन विद्यालयों…
एसएसपी अनूप बिरथरे को जुगसलाई थाना के समीप दो ए एस आई अनुरोध मंडल और सतनारायण द्वारा ऑटो चालक की बेरहमी से डंडे से सरेआम पिटाई किए जाने को लेकर जमशेदपुर के कई सामाजिक लोगों ने आज एकजुट होकर मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि उक्त दोनों पुलिस पदाधिकारियों पर मामला दर्ज करते हुए जेल भेज कर कानूनी कार्रवाई की जाए और कहा गया है कि गरीब टेंपो चालक के ऊपर अंधाधुन बेरहमी से डंडे से पिटाई करना कानून और मानवता को बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना है। जिसकी जितना भी निंदा की…
