Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सत्तर साल में पहली बारी, डरे हुए हैं अत्याचारी:कैलाश खेर
    Breaking News Headlines झारखंड

    सत्तर साल में पहली बारी, डरे हुए हैं अत्याचारी:कैलाश खेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर : हर हर महादेव के भजन संध्या कार्यक्रम में सूफी गायक कैलाश खेर शामिल होने आये. वे मीडिया से भी रू-ब-रू हुए. पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश…

    कैलाश खेर ने कहा कि हमारे पूर्वज कश्मीर के हैं. बहुत पहले वे विस्थापित हो गये थे. जो वहां बचे उनमें से कई को धर्म परिवर्तन करना पड़ा. आज जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म करने की बात सुनकर अच्छा लग रहा है. मैंने उसी दिन कविता लिख डाली. सत्तर साल में पहली बारी/ डरे हुए हैं अत्याचारी/ कांप रहे हैं दुष्ट संहारी/ आंख तीसरी, दिन सोमवारी…उन्होंने कहा कि सही मायने में अब देश जागा है. सत्तर साल से लोग सत्ता संभाल नहीं पा रहे थे. अब कोई जिंदा इंसान गद्दी पर बैठा है.
    जो घर जारे आपनो, चले हमारे साथ
    आज व्यक्ति गायक कम, स्टार ज्यादा बनाना चाहता है. यह धैर्य नहीं रहने के कारण होता है. हमारी तलाश सच्चे लोगों की रहती है, जो घर जारे आपनो/ चले हमारे साथ. मेरे साथ धनबाद के अभिषेक मुखर्जी और रचित अग्रवाल जुड़े हैं. दो साल पहले उनसे मिला. दोनों गुणी हैं. सात लोगों का बैंड है. मैं अपने जन्मदिन (सात जुलाई) पर हर साल नये बैंड को लॉन्च करता हूं.

    कश्मीर में खोलना चाहता हूं कलाधाम
    मैं कश्मीर में कलाधाम बनना चाहता हूं. इसकी शाखा कश्मीर में खुले ऐसा चाहता हूं. कश्मीर कश्यप ऋषि की धरती है. सूफियों की धरती है.

    ऐसा लग रहा है मानो मैं जमशेदपुर का ही हूं
    मैं झारखंड में रांची, देवघर कई बार आ चुका हूं. जमशेदपुर पहली बार आया हूं. आकर ऐसा लग रहा है जैसे मैं यहीं का हूं. झारखंड लालों की धरती है. कुबेर की धरती है. कहीं भी कुदाल चला लो, धातु निकल आती है. जमशेदपुर तो लौह नगरी है. लोहे से ही तो त्रिशूल बना है. यह मार्तंडों, योगियों की धरती है. यहां आया तो चारों तरफ पेड़ ही पेड़ नजर आये. पेड़ को मैं परमात्मा मानता हूं. यहां धरती से जितना लौह अयस्क लिये जाते हैं, उतने पेड़ भी लगा दिये जाते हैं.

    अगले साल अंटार्कटिका जा रहा हूं
    संगीत में चौदह साल का करियर पूरा हो गया है. आधे विश्व की सैर कर चुका हूं. अगले साल अंटार्कटिका जा रहा हूं. मैं जब भी सफर में फ्लाइट पर होता हूं हिंदी अखबार जरूर देखने की कोशिश करता हूं. मैं मानता हूं कि लिखावट में व्यक्तित्व झलकता है.

    बाजारवाद के कारण धैर्य खो रहे लोग
    बाजारवाद के कारण लोग धैर्य खो रहे हैं. हमें जो परोसा जाता है उसमें बह जाते हैं. हमें अपने बच्चों को ऐसे टीवी शो देखने से रोकना होगा जो बच्चों को बच्चों की चीजें नहीं दिखाता है. तभी हम बाजारवाद से लड़ पायेंगे. मैं जमीन से जुड़ा हूं. धार्मिक चीजों को सुनते हुए बड़ा हुआ हूं. बचपन से कबीर, नानक, रैदास, गोरखदास, आमिर खुसरो को सुन रहा हूं. संस्कार यहां से आये हैं. पोयेट्री सुनकर संगीत में आया. मैंने संगीत की प्रॉपर शिक्षा नहीं ली है.

    गांव से ही आता है बड़ा आदमी
    आप नजर उठाकर देख लीजिए दुनिया का कोई भी बड़ा आदमी गांव से ही आया है. कोई भी बड़ा ऑफिसर या कलाकार गांव में ही जन्मा है. शहर में तो भीड़ है. भगवान दूर-दराज में ही अच्छे इंसान को गढ़ते हैं. मैं युवाओं को संदेश देना चाहता हूं कि वे माता-पिता को सम्मान दें. रिश्ते को बचायें.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में अगले माह होगा ‘हाउडी मोदी’ सम्मेलन, घोषणा होते ही स्टेडियम की 90 फीसदी सीटें हुईं फुल
    Next Article 370 की जंजीरों से कश्मीर को आजाद करना ऐतिहािसक :सुशील मोदी

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.