ललित दास ने मकर संक्राति की पूर्व संध्या को जरूरतमंदों के बीच तिलकुट, गुड़, चावल, तेल, तिल, साड़ी आदि का वितरण किया जमशेदपुर : मकर संक्रांति (टुसू पर्व) के पावन अवसर पर सोमवार को शहर की लोकप्रिय सामाजिक संस्था ‘लोक समर्पण’ के अध्यक्ष श्री ललित दास के नेतृत्व संस्था के सदस्यों ने हरिजन बस्ती, भालुबासा में मुखी समाज के लोगों के बीच तिलकुट, तिल, गुड़, चावल, तेल, साड़ी आदि सामग्रियों का वितरण किया गया। टुसू पर्व के पहले त्योहार संबंधी सामग्रियां पाकर बस्ती-समाज के लोग काफी प्रफुल्लित थे। उन्होंने ‘लोक समर्पण’ के सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें आर्शीवाद दिया। श्री दास ने सभी को मकर, टुसू, लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चा हो या व्यस्क, अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति त्योहार का आनंद उठाना चाहता है। लेकिन साधन के अभाव में उनकी खुशियां सीमित हो जाती है। ऐसे में यदि उन्हें त्योहार की सामग्री मिल जाती है, तो उनकी यह खुशी दोगुनी हो जाती है और हमें भी उनके साथ खुशियां बांटने का आनंद मिलता है। पहले भी हमलोग त्योहारों के अवसर पर सामग्रियां की वितरण किया है और लोगों के आर्शीवाद से आगे भी यह जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से ‘लोक समर्पण’ के सचिव नीरज कुमार, ज्ञान सिंह, रूपेश साहू, दीपक सिंह, प्रदीप, सोनू, अभिषेक, मोनू, भालूबासा मुखी समाज के मुखिया पोरेश मुखी, सुभाष मुखी, राकेश मुखी मुजिम मुखी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
Author: Devanand Singh
????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????दिनांक14जनवरी दिन मंगलवार 2020???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : *CAA के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव ने पाकिस्तान को खुश कर दिया होगा: भाजपा* *कूटनीति का महाकुंभ रायसीना डायलॉग आज से दिल्ली में, PM मोदी करेंगे उद्घाटन* ✍BJP को 20 जनवरी को मिलेगा नया अध्यक्ष, जेपी नड्डा की हो सकती है ताजपोशी ✍अफगानिस्तान से पेट में छिपाकर लाए 10 करोड़ की ड्रग्स, 10 दर्जन केले खिलाकर निकलवाई ✍पूर्व सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल- योगी आदित्यनाथ मेरे…
????????नमस्कार ???????? ????आपका राष्ट्र आपका संवाद ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????दिनांक14जनवरी दिन मंगलवार 2020???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????channel:- rsnewslive. Com ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : *CAA के खिलाफ विपक्ष के प्रस्ताव ने पाकिस्तान को खुश कर दिया होगा: भाजपा* *कूटनीति का महाकुंभ रायसीना डायलॉग आज से दिल्ली में, PM मोदी करेंगे उद्घाटन* ✍BJP को 20 जनवरी को मिलेगा नया अध्यक्ष, जेपी नड्डा की हो सकती है ताजपोशी ✍अफगानिस्तान से पेट में छिपाकर लाए 10 करोड़ की ड्रग्स, 10 दर्जन केले खिलाकर निकलवाई ✍पूर्व सांसद पप्पू यादव के बिगड़े बोल- योगी आदित्यनाथ मेरे…
बिजय ख़ाँ को टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट(उषा मार्टिन)के यूनियन टाटा कामगार यूनियन के अध्यक्ष के सलाहकार के रूप में सर्वसम्मति से पहली कार्यकरणी की बैठक में चुन लिए गए है। श्री बिजय ख़ाँ सर्वप्रथम 1997 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर चुने गए थे। अभी वर्तमान में श्री बिजय खान आल इंडिया इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव, टाटा ब्लूएस्कोप के कार्यकारी अध्यक्ष,Jcp एम्प्लोयी यूनियन के महासचिव, टाटा स्टील रूलर डेवलोपमेन्ट यूनियन के उपाध्यक्ष, केबल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष तथा सिंहभूम असंगठित कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हैं। बिजय खान को टाटा कामगार यूनियन के नई जिम्मेदारी मिलने पर बब्लू झा ,…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का मुख्य सचिव को दिया निदेश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी सहित आला अधिकारियों की हुई उच्च स्तरीय बैठक झारखण्ड की नयी राह बनी है, आइये हम सब मिलकर समरसता और भाईचारे के साथ नये झारखण्ड का निर्माण करें:हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री झारखण्ड नई दिल्ली/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के मुख्य सचिव को राज्य में कानून व्यवस्था को बिना किसी भेद भाव के सख्ती और संवेदनशीलता के साथ बहाल करने का निदेश दिया। मुख्य मंत्री…
आनंद मार्ग प्रचारक संघ की ओर से गदड़ा आनंद मार्ग जागृति मे 3 घंटे का बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन नारायण सेवा का आयोजन किया गया कीर्तन समाप्ति के बाद आध्यात्मिक वातावरण में अवधूतिका आनंदसर्वज्ञा आचार्या ने कहा कि ” ब्रह्म साधना एक संपूर्ण विज्ञान है “बोलते हुए कहीं कि ब्रहम साधना एक संपूर्ण विज्ञान है जिसकी चर्चा सभी वेदों में है मनुष्य जब जागृत हुआ तो सबसे पहले अपने बारे में सोचना आरंभ किया मैं कौन हूं मैं कहां से आया हूं मेरा और प्राकृतिक के साथ क्या संबंध है सृष्टि और सृष्टि कर्ता क्या और कौन है तभी…
लखनऊ: उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ-नोएडा पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू कर दिया है। उत्तरप्रदेश सरकार कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी।आलोक सिंह गौतम बुद्ध नगर के कमिश्नर बनाए गए हैं। सुजीत पांडेय को लखनऊ का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस सुधार की दिशा में हमारी सरकार ने आज सबसे बड़ा कदम उठाया है। उत्तरप्रदेश कैबिनेट ने लखनऊ तथा नोएडा में कमिश्नर प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। उत्तरप्रदेश में कमिश्नर सिस्टम लागू करने की यह पहल कोई पहली बार नहीं है।…
इंदौर: संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में रविवार को यहां हजारों लोग जुटे और इस कानून के प्रावधानों को देश हित में बताते हुए एकजुटता दिखाई।’भारत माता की जय’ और ‘वी सपोर्ट सीएए’ (हम सीएए का समर्थन करते हैं) के नारों की गूंज के बीच यह प्रदर्शन भारत सुरक्षा मंच नाम के एक संगठन के बैनर तले शहर के दशहरा मैदान में किया गया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा और सीएए के पक्ष में तख्तियां थाम रखी थीं। प्रदर्शन के दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। इसके साथ ही, देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुतियां…
स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में सिदगोड़ा टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में “स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान” के महासचिव एवं ब्लेड मैन के नाम से विख्यात अखिलेश कुमार चौधरी को सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में मानवीय संवेदनशीलता को एक नया आयाम देने के उनके प्रयास के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के प्रतिनिधि आनंद वेदान्त जी के द्वारा सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि उपयोग किए गए ब्लेड के यत्र-तत्र फेके जाने से इंसान से लेकर जानवरों तक को हो रहे घात के सिलसिले में इससे बचाव की एक नई सोच विकसित की है कि इसे यत्र-तत्र न फेंककर इसका…
मुंबई: राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने रविवार को न्यूजीलैंड दौरे में टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को जगह नहीं मिली है जबकि युवा संजू सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और उन्होंने भारत ‘ए’ टीम में अपनी जगह गंवा दी है। राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने मैराथन बैठक के बाद रात करीब पौने 11 बजे न्यूजीलैंड दौरे के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की।भारत को 24 जनवरी से 5…
