Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुबई में भारी बारिश, बाढ़ में डूबे शहर के कई हिस्‍से
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    दुबई में भारी बारिश, बाढ़ में डूबे शहर के कई हिस्‍से

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुबई: दुबई में मूसलाधार बारिश से बाढ़ आ गई है और पिछले 3 दिनों से मकान एवं सड़कों पर गाड़ियां पानी में डूब गई हैं एवं कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं। शहर के कई हिस्से गहरे पानी में डूब गए हैं।’गल्फ न्यूज’ की खबर है कि 2 अलग-अलग घटनाओं में दुबई पुलिस ने अमीरात की एक महिला और एक एशियाई व्यक्ति को बचाया। दोनों पानी से भरी सड़कों पर फंसे हुए थे। फेस्टिवल सिटी के समीप एक महिला को सुरंग से निकाला गया। उसकी गाड़ी खराब हो गई थी। उसे खिड़की के रास्ते निकाला गया, क्योंकि गाड़ी का दरवाजा फंस गया था और वह नहीं खुला।एक अन्य घटना में दुबई इंटरनेशनल सिटी में एक एशियाई व्यक्ति को बचाया गया। उसकी गाड़ी बाढ़ में डूबी सड़क पर फंस गई थी। इंटरनेशनल सिटी में रहने वाली भारतीय महिला आशा मनोहरन ने बताया कि इलाके में बाढ़ आ जाने के कारण वह शुक्रवार से अपने घर में फंसी है।उसने कहा, मैं खरीददारी करने ड्रैगन मार्ट गई। शुक्रवार देर शाम मैं लौटी। उसके बाद से मैं घर से बाहर बिलकुल नहीं निकल पाई हूं। उसने कहा कि उसकी कार शुक्रवार शाम से ही गहरे पानी में फंसी हुई है।पूरे दुबई में पिछले 3 दिनों में भारी वर्षा हुई है और शहर के कई हिस्से गहरे पानी में डूब गए हैं। अबूधाबी और शारजाह जैसे अन्य शहरों में भी भारी वर्षा हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के DSP देवेंद्र सिंह निलंबित, आतंकवादियों को दी थी अपने घर में पनाह
    Next Article भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में 9 हजारी बनने के करीब रोहित शर्मा

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.