सरायकेला अतिक्रमण के खिलाफ आदित्यपुर नगर निगम हुआ रेस 24 घंटे की दी मोहलत, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है. सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ अभियान चलाते हुए 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है. इस दौरान निगम कार्मियों ने माइकिंग के जरिए अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि यदि उनके द्वारा स्वतः ही अपना अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुधवार से बुल्डोजर चलाकर जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा.…
Author: Devanand Singh
अदाणी सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष का हंगामा, रास एक बार बाधित होने के बाद दिन भर के लिए स्थगित नयी दिल्ली: अदाणी समूह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, उत्तर प्रदेश के संभल और मणिपुर में हिंसा व कानून व्यवस्था की स्थिति सहित कुछ अन्य मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग खारिज होने के बाद सोमवार को विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ…
“बाबा नाम केवलम् ” कीर्तन एक उच्चतम और श्रेष्ठतम भावनात्मक अभ्यास है जो हमें अशांति, तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाता है आनंद मार्ग प्रचारक संघ के कीर्तनीय संस्था हरि परिमंडल गोष्ठी की ओर से कीर्तन गायन प्रतियोगिता का आयोजन गदरा आनंद मार्ग जागृति में किया गया ।इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 20 से भी ज्यादा मंडलियों ने भाग लिया। पारितोषिक वितरण तीन स्तरों पर इनका चयन किया गया था ।सर्वोत्तम, उत्तम एवं अति उत्तम। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है की समाज में तामसिक भाव एवं राजसिक भाव प्रबल हो रहा है । लोग इसके प्रभाव में…
जुगसलाई पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार ,5 बाइक बरामद जमशेदपुर में जुगसलाई पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी के 5 बाइक बरामद किया है जहां गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है पिछले दिनों जुगसलाई थाने में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज होने के बाद जांच में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां तीन मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर चोरी की स्कूटी सहित चार और अन्य चोरी के वाहन बरामद किया है वही इस संदर्भ में जानकारी देते हुए आरक्षी अधीक्षक नगर…
देवघर :रूस से आई दुल्हन सोनिया ने भारतीय रीति रिवाज से रचाई शादी देवघर:इन दिनों लगन और शादी का मौसम चल रहा है और सभी मंदिरों में शादियां हो रही है लेकिन पिछले दिनों देवघर के बाबा मंदिर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जिसमें दूल्हा भारतीय है और दुल्हन विदेशी।बाबा मंदिर में हुई यह अनोखी शादी पूरे देवघर जिले के साथ-साथ पूरे राज्य के लिए एक मिसाल बन गया है। दरअसल देवघर जिले के सिंहजोड़ी गांव का रहने वाला राहुल राकेश रूस में नौकरी करता था और वहीं पर उसकी आंखें रशियन लड़की सेनिया…
चंदवा: शहर से सटे देमटोली में कुएं से नावालिग छात्रा का शव बरामद, हत्या की आशंका 29 नवम्बर से गायब थी छात्रा, 2 दिसंबर को मिली कुएं डेड बॉडी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन, किया एनएच जाम चंदवा। चंदवा शहर से सेट डेमटोली स्कूल के समीप स्थित 20 फूटा कुएं से सोमवार की हेलो सुबह एक किशोरी की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी से निकल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद चंदवा पुलिस के द्वारा शव को कुएं से निकल गया। इसके बाद मृत किशोरी की…
पलामू पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग मामले में 6 अपराधियों को हथियार समेत किया गिरफ्तार पलामू जिले में क्रेशर मालिकों को रंगदारी के लिए मिल रही धमकियों और 29 नवंबर 2024 की रात चैनपुर थाना अंतर्गत डोकरा-चांदो स्थित क्रेशर पर हुई फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस अधीक्षक पलामू द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा निरंतर आसूचना संकलन और छापामारी की जा रही थी। 1 दिसंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि चैनपुर-सलतुआ रोड पर 5-6 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में…
लहू का रंग एक है दुनिया के हर इंसान का, हर प्रकार की भ्रांति छोड़ें और रक्तदान करें, आजादनगर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर संस्थाओं ने दिए संदेश जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां रक्तदान शिविर को लेकर काफी जागरुकता है.यह सबसे ज्यादा रक्तदान शिविर आयोजित करनेवाले शहरों में शुमार है.पिछले एक दशक से यह जागरुकता और बढी है.रविवार को मानगो के आजादनगर के प्रोफेसर अब्दुल बारी लाइब्रेरी परिसर में जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब और आजाद रिपोर्टर जमशेदपुर के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ.यह आयोजन का सांतवा साल है.2017से इसका आयोजन होता आ रहा है. …
पर्यावरण संरक्षण पर यूथ लीडरशिप कर रहा है बदलाव, पीपल फाॅर चेंज की परिचर्चा में देश भर के युवाओं ने पेश की अपनी पहल, राजनीति, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के 60प्रतिनिधियों ने लिया भाग जमशेदपुर :देश को बदलने की शक्ति अगर किसी के पास है तो वह युवाओं के पास है.विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान को लेकर उनकी योजनाओं को प्लेटफार्म और दिशा मिले तो देश के विकास में उनका अतुलनीय योगदान हो सकता है.मानगो में ‘पीपल फाॅर चेंज’ की ओर से पर्यावरण की चुनौतियों और यूथ लीडरशिप की पहल पर एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रतिभागियों…
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट पर युवक का मिला शव जमशेदपुर सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी घाट पर युवक का शव मिला, शव देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, शव को देख प्रतीक हो रहा है कि युवक की हत्या कर शव नदी में फेंकने कि आशंका जताई जा रही है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं अब तक युवक की नहीं हो पाई पहचान, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है l
