नयी दिल्ली. केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान की मासिक किस्त के तौर पर 6,195 करोड़ रुपये जारी किए हैं. यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की अंतरिम सिफारिशों पर आधारित है जो राज्यों को केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के भुगतान के बाद होने वाले राजस्व घाटे के लिए दिया गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, 15वें वित्त आयोग की अंतरिम सिफारिशों के आधार पर 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है. केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी के भुगतान के बाद राजस्व…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 8 देशों के शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंच से चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि सभी सदस्य देशों को एक दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए. साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से द्विपक्षीय मुद्दों को उठाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान पूर्वी लद्दाख में चीन द्वारा भारत की जमीन पर अतिक्रमण की कोशिशों और पाकिस्तान के कश्मीर के मुद्दे को वैश्विक मंचों पर उठाने के प्रयासों के बीच आया है. गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार अपने यहां से भारत…
पटना. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना पूरी हो गई है. यहां बीजेपी के नितिन नबीन ने जीत दर्ज की. वहीं बदलाव की राजनीति की बात और इसके दावे करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी सीट पर तीसरे नंबर पर रहीं और पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी दौड़ में नहीं आ सकीं. उन्हें करीब 1500 वोट ही मिल सके. बीजेपी के नितिन नबीन ने इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव को भी इस सीट पर मात दी. पुष्पम प्रिया इसके अलावा बिस्फी सीट से भी उम्मीदवार थीं. वहां भी वे हार रही हैं.…
मुंबई. कोरोना वैक्सीन की खबर से बाजार में लगातार सातवें दिन रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली. मंगलवार 10 नवम्बर को सेंसेक्स रिकॉर्ड 43 हजार के पार बंद हुआ है. आज बीएसई सेंसेक्स 680.22 अंकों की बढ़त के साथ 43,277.65 पर बंद हुआ है. हालांकि, यह एक समय 43 हजार 316 के स्तर तक चला गया था. निफ्टी भी पहली बार 12,631.10 स्तर पर बंद हुआ. बाजार की तेजी को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया. आज बैंक इंडेक्स में 1071 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इंडेक्स 841 अंकों की गिरावट…
मुंबई. मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की छह संपत्तियों की नीलामी कर दी गई है. इन संपत्तियों को दिल्ली के रहने वाले दो वकीलों ने खरीदा है. मुंबई में साल 1993 में बम धमाकों के बाद से दाऊद फरार चल रहा है. अंडरवर्ल्ड डॉन की संपत्ति की नीलामी कर सरकार को 22,79,600 रुपये की कमाई हुई है. दाऊद की संपत्ति को खरीदने वाले वकील अजय श्रीवास्तव ने दो संपत्ति को खरीदा है. वहीं, वकील भूपेंद्र भारद्वाज ने दाऊद इब्राहिम की चार संपत्तियों को खरीदा है. सरकार ने नीलामी प्रक्रिया के दौरान दाऊद के करीबी इकबाल मिर्ची की संपत्ति को…
बिहार चुनाव : मतगणना के बीच भाजपा के दिग्गज पहुंचे मुख्यमंत्री आवास बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अभी भले ही मतगणना चल रही है और रूझान में दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर दिख रही है। इस बीच, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी बढ़त को देखते हुए आगे की रणनीति बनाने में जुट गया है। मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के नेता पहुंचे हैं और बैठक चल रही है। मतगणना के दौर के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगलवार की शाम पहंचे हैं और नेताओं के बीच बैठक जारी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के…
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में समय बीतने के साथ ही नतीजों को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। दोपहर में एनडीए की बढ़त को शाम होने तक महागठबंधन ने बराबरी पर लाकर रोमांच बढ़ा दिया। रात 9 बजे तक चुनाव आयोग की तरफ से 95 सीटों पर ही विजेता घोषित किए जा सके थे। इस समय तक बीजेपी के खाते में 72 और आरजेडी 76 सीटें जीतती दिख रही थी। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए…
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने प्रेम झा, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन जमशेदपुर। पिछले सात वर्षों से देश में बढ़ती जनसंख्या पर जागरूकता एवं कठोर जनसंख्या कानून हेतु प्रयासरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष निशिकांत चौहान द्वारा जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को संस्था के कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी स्थित केबुल क्लब सभागार में प्रेम झा को मिले दायित्व पर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर…
झारखंड प्रदेश कांगेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने झारखंड में संपन्न बेरमो एवं दुमका विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस एवं जेएम की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी एवं जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बार करोना काल के दरमियान झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और उनके नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के चेहरे को जनता ने नकार दिया है और महागठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है आने वाले समय में इस देश से भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा क्योंकि जनता अब धारा 370 राम…
भाजपा में लोगों का बढ़ा विश्वास – अमरप्रीत काले झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई है। एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का परिणाम है कि आम जनता ने उनके बेहतरीन कामकाज पर मुहर लगाई है। बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर भाजपा का सामने आना कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार प्रकट किया। उन्होंने झारखंड विधानसभा उपचुनाव…
