Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने प्रेम झा, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने प्रेम झा, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष बने प्रेम झा, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    जमशेदपुर। पिछले सात वर्षों से देश में बढ़ती जनसंख्या पर जागरूकता एवं कठोर जनसंख्या कानून हेतु प्रयासरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने झारखंड प्रदेश के सभी 24 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष निशिकांत चौहान द्वारा जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा को नियुक्त किया गया है। मंगलवार को संस्था के कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी स्थित केबुल क्लब सभागार में प्रेम झा को मिले दायित्व पर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर प्रेम झा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्वोत्तर राज्य के प्रभारी कृष्ण मुरारी समेत प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान का आभार जताते हुए कहा कि आगामी कुछ दिनों में जिला स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। वहीं, संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे अभियान को गति और बल देने हेतु विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। संस्था के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष निशिकांत चौहान के निर्देशानुसार 13 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम ‘प्रतिज्ञा दिवस’ की सफलता के निमित्त विस्तारपूर्वक चर्चा की। ज्ञात हो कि प्रेम झा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में एवं सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के सक्रिय सदस्य के रूप में योगदान दे रहे हैं।

    इस दौरान हरेंद्रर सिंह, बंटी सिंह, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, रोहन श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, अजय वर्मा, सतीश लाल करण, आदित्य कुमार, हिमांशु शेखर सिंह, शशि पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा को झारखंड की जनता ने नकार दिया :राकेश तिवारी
    Next Article राष्ट्रीय जनता दल की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए गए

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.