झारखंड सरकार के धान खरीद पर रोक लगाने से भाजपा आक्रोशित, किया खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन जमशेदपुर। झारखंड में धान की खरीददारी शुरू होते ही बंद कर दी गयी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा खरीददारी बंद करने के निर्देश जारी करने से एक ओर जहां प्रदेश के किसान मायूस हैं वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस निर्णय पर आक्रोशित है। शुक्रवार को भाजपा महानगर अन्तर्गत मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला दहन फूंका। मानगो खुदीराम बोस चौक पर पुतला दहन के दौरान भाजपा प्रदेश…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 36,595 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. वहीं 540 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि बीते दिन 42,916 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 95 लाख 71 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 39 हजार 188 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. कुल एक्टिव केस घटकर चार लाख 16 हजार हो गए. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 6861 घट गई. अब तक…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में निवेश के लिहाज से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुंबई दौरा काफी सफल रहा. उद्योग जगत की हस्तियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हजारों करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव और सुझाव दिए हैं. मुख्यमंत्री ने निवेश के प्रस्तावों को सरकार को सौंपने का निर्देश दिया है. साथ ही उन्होंने उद्यमियों को आश्वासन दिया है कि उनके सुझावों को सरकार अमल में लाएगी. सीएम से मुलाकात में टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने 4 क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जाहिर की. टाटा ग्रुप ने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, धार्मिक पर्यटन के स्थानों अयोध्या और प्रयागराज में होटल्स,…
कोविड-19 के वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री परमेश्वर भगत की अध्यक्षता में कोविड-19 के वैक्सिनेशन की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में वैक्सिनेशन हेतु प्राप्त मशीन एवं अन्य उपकरण के अधिष्ठापन हेतु आवश्यक आधारभूत संचरना निर्माण पर विमर्श किया गया। RVS हेतु चिन्हित जिला कुष्ठ निवारण कार्यालय परिसर स्थित भंडार गृह में मशीन एवं उपकरण रखने का निर्णय लिया गया । वहीं जिन चिकित्सीय संस्थानों से स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा बेस अब तक प्राप्त नहीं हुआ है वैसे क्षेत्रों के…
शाह ब्रदर्स मामला- अब क्या अंजाम पायेगी सरयू राय की मुहिम? आनंद कुमार सरयू राय जब कुछ बोलते हैं, तो झारखंड की राजनीति में उसका असर होता है. इसकी ठोस वजह भी है. वह प्रमाणों के साथ बोलते हैं. वैसे तो वह एक खांटी राजनीतिज्ञ हैं, लेकिन जब भ्रष्टाचार और पर्यावरण का मुद्दा आता है, तो वह एक राजनेता की बजाय एक्टीविस्ट और ह्विसिल ब्लोअर की भूमिका में दिखाई पड़ते हैं. सारंडा के जंगलों में लौह अयस्क का अवैध खनन और दामोदर-स्वर्णरेखा के पानी में प्रदूषण की मिलावट के खिलाफ लंबे समय से अभियान चला रहे सरयू राय आजकल शाह…
नई दिल्ली. नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओं की केंद्र से पहले दौर की बातचीत खत्म हो गई है. किसानों ने इन कानूनों पर चर्चा के लिए समिति बनाने की केंद्र की पेशकश ठुकरा दी है. सरकार ने किसानों से मंगलवार दोपहर 3 बजे बातचीत शुरू की थी. करीब दो घंटे चली बैठक में केंद्र ने ही किसानों के सामने नई कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा था. इसमें सरकार और किसानों प्रतिनिधियों के अलावा एक्सपर्ट्स को रखने की बात कही गई थी. केंद्र ने किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइज (एमएसपी) पर प्रेजेंटेशन भी दिया. बैठक में…
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में कड़ाके की ठंड के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की हालत अभी से खराब होने लगी है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वे और कब तक भारतीय जवानों के सामने इस ठंड में टिक पाएंगे. ठंड के मौसम में अनुभवहीन चीनी सेना रोजाना अग्रिम चौकियों पर अपने जवानों को बदल रहे हैं, जबकि भारतीय सैनिक उसी लोकेशन में लंबे समय से तैनात हैं. सूत्रों के मुताबिक हमारे सैनिक चीनी जवानों के मुकाबले लंबे समय तक वास्तविक नियंत्रण रेखा की अग्रिम चौकियों पर तैनात हैं. कड़ाके की ठंड और इस मौसम के अनुभवहीन…
प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * जो साधक धर्म-कर्म और ज्योतिष के क्षेत्र में सेवारत हैं उनके लिए देवी उपासना दिव्य शक्तियां प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग है. * जितने भी प्रसिद्ध ज्योतिषी हुए हैं उनमें से ज्यादातर देवी उपासक रहे हैं क्योंकि किसी विषय का ज्ञान आंख की तरह है जो देखने की शक्ति तो देता है लेकिन अंधेरे में देखने की क्षमता दिव्य शक्तियों के प्रकाश के बगैर असंभव है. * जो साधक धर्म-कर्म और ज्योतिष के क्षेत्र में कामयाबी चाहते हैं उन्हें मासिक दुर्गाष्टमी पर नियमितरूप से संकल्प लेकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए, समय के साथ उन्हें अहसास होगा कि…
-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * मंगलवार और नौ अंक से प्रभावित श्रद्धालुओं को प्रतिदिन संभव नहीं हो तो प्रति मंगलवार श्रीराम दरबार और महावीर हनुमान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए, इससे मंगल दोष समाप्त होते हैं और जीवन में सुखशांति आती है. * जिनका जन्म मंगलवार को हुआ हो, किसी भी पक्ष की नवमी तिथि को हुआ हो या फिर 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो वे मंगल के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं. कई लोगों की जन्म पत्रिका में मंगल दोष होता है. * शुभ मंगल, भाई और रक्त संबंधियों से मधुर संबंध देता है तो भूमि आसानी से…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में बीजेपी और सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक उठापटक और दलबदलने का दौर जारी है. इस बीच बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि टीएमसी के 62 विधायक पार्टी के संपर्क में हैं. ये कभी भी दल बदल सकते हैं. बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने दावा किया है कि 15 दिसंबर तक टीएमसी को तोड़ देंगे. इसके पहले सौमित्र खान ने कहा है कि ऐसी संभावना है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कह सकते…
