ग्यारह हजार वोल्ट तार को घनी आबादी वाले मोहल्ले में ले जाने के लिए से रोकने की मांग मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गणपतौल पंचायत स्थित वार्ड संख्या 12 में ग्यारह हजार वोल्ट विधुत तार ले जाने से रोकने की मांग वार्ड सदस्य मिता देवी ने कार्यालय अभियंता विद्युत विभाग को लिखित आवेदन दिया है।आवेदन में सहनी टोला गणपतौल में आबादी अधिक है जहां पर एयरटेल टावर की स्थापना की गई थी और वहां 11000 बोल्ट लाइन की तार की जरूरत है। जिसको किसी दूसरे मार्ग से ले जाने की ग्रामीणों ने मांग किया।बताया कि इस मोहल्ले की आबादी लगभग 15000…
Author: Devanand Singh
समस्तीपुर और बेगूसराय के अपराधियों ने मिलकर लूटा था बैंक बेगूसराय/अजय शास्त्री बेगूसराय पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब बैंक लूट कांड का उद्भेदन करते हुए लूटी हुई रकम के साथ तीन अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। बताते चलें कि तीन दिसम्बर को गढ़हरा ओपी क्षेत्र के ठकुरीचक में भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच में हुए लूट कांड का आज बेगूसराय पुलिस ने खुलासा कर लिया है। बेगूसराय के दो अपराधियों ने लूट का मास्टर प्लान तैयार किया और पटना एवं समस्तीपुर के अपराधियों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया था। घटना में शामिल…
नई दिल्ली. सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल मौजूद रहे दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी पुलिस विभाग ने दी है. बताया जा रहा है कि एक डीसीपी और एक एडिशनल डीसीपी का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है. बता दें कि पूर्वी जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए कोविड जांच शिविर भी लगाया गया है. लेकिन, किसानों ने यह कहते हुए टेस्ट करवाने से मना कर दिया कि टेस्ट करके पॉजिटिव दिखा दोगे और फिर आइसोलेट व क्वारंटाइन कर दोगे. अंत में बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस…
-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी * पारण, व्रत को पूरा करने को कहा जाता है. * एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण करते हैं. * एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना जरूरी माना जाता है. * एकादशी व्रत का पारण हरिवासर की अवधि में भी नहीं होता है. * हरिवासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई समयावधि होती है. * व्रत पूर्ण हो जाने के बाद पहले भोजन के लिए सबसे सही समय सवेरे होता है. * मध्याह्नकाल में पारण से बचें लेकिन सवेरे किसी कारण से पारण नहीं हो पाए तो मध्याह्न के…
7 साल की उम्र में बच्चे खूब एन्जॉय करते हैं. यह एक ऐसा समय होता है जब बच्चे बस खिलौनों से ही खेलते हैं लेकिन इसी 7 साल की उम्र में एक लड़की ने ऐसा काम कर दिखाया है कि आपकी भी आंखें खूली रह जाएंगी. हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम है Rory Van Ulft जो कि कनाडा की हैं. Rory Van Ulft आज इंटरनेंट पर छाई हुई हैं. दरअसल महज 7 साल की यह लड़की 80 किलो की डेडलिफ्टिंग करने में पूरी तरह से सक्षम है. जी हां डेडलिफ्टिंग जिसे करने के लिए बड़ी…
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 98 लाख तक पहुंच गई है. देश में पिछले 24 घंटे में 29,398 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 414 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 37,528 मरीज कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 97 लाख 96 हजार 769 हो गए हैं. इनमें से अब तक 1 लाख 42 हजार 186 लोगों की मौत हुई है. कुल एक्टिव केस घटकर 3 लाख 63 हजार…
नई दिल्ली. दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान फोर्स को लीड करने वाले दो आईपीएस अधिकारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. इन अफसरों में आउटर-नॉर्थ के डीसीपी गौरव और एडीशनल डीसीपी घनश्याम बंसल हैं. जो जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये दोनों ही आईपीएस अफसर होम आइसोलेशन में चले गए हैं. गौरतलब है कि सरकार का प्रस्ताव खारिज करने के बाद किसानों ने आंदोलन को देश व्यापापी बनाने की चेतावनी दे दी है. साफ शब्दों में कह दिया है कि जबतक कृषि कानून रद्द नहीं होगा वो डटे रहेंगे. आंदोलन लंबा चेलगा तो इसके लिए…
नई दिल्ली. किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच कृषि कानूनों को लेकर जारी जंग अभी भी चल रही है. किसान कानून वापसी को लेकर अड़ गए हैं और सरकार संशोधन का प्रस्ताव दे रही है. इस बीच कृषि कानून का मसला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका में तीनों ही कृषि कानूनों को चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि कृषि कानून के मसले पर पुरानी याचिकाओं को सुना जाए. नए कानून देश के कृषि क्षेत्र को निजीकरण की ओर…
जयपुर. राजस्थान में कल भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर भाषण देने वाले एंटी करप्शन ब्यूरो ( एसीबी ) के सवाई माधोपुर में डीएसपी भैरूलाल मीणा को भाषण देने के एक घंटे बाद ही स्वयं एसीबी ने ही 80 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके साथ ही ACB ने बारां कलेक्टर इंद्र सिंह राव का PA महावीर नागर को भी 1.40 लाख लेते गिरफ्तार कर लिया गया जिसने कबूला कि 1 लाख साहब को पहुंचाने थे. एंटी करप्शन डे के मौके पर भैरूलाल मीणा ने सुबह 11 बजे टोल फ्री नंबर जारी किया, ताकि लोग करप्शन की शिकायत कर…
दुबई. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में दो अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का जलवा बरकरार हैं और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की तरफ से गुरुवार को जारी ताजा एकदिवसीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि हार्दिक पांड्या लम्बी छलांग के साथ पहली बार टॉप-50 में पहुंच गए हैं. आईपीएल में लगी चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी नंबर दो के स्थान पर बरकरार हैं और पाकिस्तान के खिलाड़ी बाबर आजम…
