15 दिसंबर 1950 को मुंबई में सरदार वल्लभभाई पटेल का निधन हो गया था. वो इससे पहले करीब महीने भर गंभीर रूप से बीमार थे. दिल्ली की आबोहवा और ठंड उन्हें रास नहीं आ रही थी. लिहाजा उनके डॉक्टर्स ने उन्हें मुंबई जाने का सुझाव दिया. उन्हें एयरलिफ्ट करके मुंबई लाया गया लेकिन यहां भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने 75 साल की जिंदगी जी. कम लोग जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1948 में उप-प्रधानमंत्री पद से अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी. 12 जनवरी, 1948 को उन्होंने महात्मा गांधी को पत्र लिखा था.…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. देश की राजधानी के प्रतिष्ठित सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने दावा किया है कि कोविड-19 से उबर रहे कई लोगों में दुर्लभ और जानलेवा फंगल संक्रमण पाया जा रहा है. इसके चलते उनमें से लगभग आधे लोगों की आंखों की रोशनी खत्म हो गई है. अस्पताल के अधिकारियों ने यह दावा किया. उन्होंने कहा कि अस्पताल के आंख-नाक-गला चिकित्सकों के सामने बीते 15 दिन में ऐसे 13 मामले आए हैं. डॉक्टरों ने कहा कि यह चिंताजनक समस्या दुर्लभ है, लेकिन नयी नहीं है. उन्होंने कहा, ‘कोविड-19 से होने वाला फंगल संक्रमण नयी बात है.’ अस्पताल ने एक…
नई दिल्ली. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इनपुट्स के आधार पर अलर्ट किया है कि भारत में आंतकी हमला हो सकता है. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मलेशिया स्थित रोहिंग्या आतंकी संगठन भारत पर हमले की फिराक में है. खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन इस हमले के लिए किसी महिला का प्रयोग कर सकते हैं. इस मामले के तार भारत से फरार इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक से जुड़ रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों को इस संबंध में वित्तीय लेन-देन की जानकारी भी मिली है. भारत में आतंकी हमले करने के लिए महिला आतंकी को म्यांमार में प्रशिक्षित किया गया है. खुफिया एजेंसियों…
नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बफबारी हुई है, जबकि पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तरी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिसके कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है. झारखंड, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. वहीं बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. डोडा के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले हुए हमले के दौरान घायल हुए बंगाल बीजेपी के प्रभारी और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि CAA लागू करने के लिए स्टेट की कोई आवश्यकता नहीं है, केंद्र सरकार सक्षम है. अगर स्टेट सहयोग देगा तो भी लागू करेंगे और नहीं देगा तो भी लागू करेंगे. इन दिनों कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल में हैं. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने उन्हें बंगाल का प्रभारी बना कर भेजा है. गौरतलब है कि असम में शनिवार को नागरिक समाज संगठन की ओर से गुवाहाटी में नागरिकता संशोधन अधिनियम…
नई दिल्ली. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है. वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर राजनीति तेज हो गई है. इस बीच किसान आज शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे, साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देंगे. किसानों ने रविवार को कुंडली बॉर्डर पर मीटिंग कर ये फैसले लिए. किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के संबंध में जो भी फैसला कुंडली बॉर्डर से होगा, वही आखिरी माना जाएगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने किसानों की भूख हड़ताल को समर्थन देते हुए कहा है कि…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने कहा कि माना जा रहा है कि आतंकवादी करीब तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा पार कर इस तरफ आए थे. वे दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की ओर जा रहे थे तभी उन्हें दोपहर बाद मुगल रोड के पास उन्हें पकड़ा गया. उन्होंने कहा कि यह लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों का संयुक्त समूह था और इसे जिला विकास परिषद चुनावों को प्रभावित करने के लिए यहां…
नई दिल्ली. केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विपक्षी दलों पर नए कृषि कानूनों के बारे में दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि इन कानूनों से कुछ समय के लिये परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन लंबे समय में ये किसानों के लिये फायदेमंद साबित होंगे. गतिरोध खत्म करने के लिये 40 प्रदर्शनकारी किसान संघों के साथ चल रही वार्ता का नेतृत्व कर रहे तोमर कानूनों को समर्थन देने आए उत्तराखंड के 100 से अधिक किसानों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे. कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी…
वाशिंगटन. अमेरिका के वाशिंगटन में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर पिछले कुछ दिनों से डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक लगातार रैली निकाल रहे हैं. वाशिंगटन में प्रदर्शन के दौरान ट्रंप समर्थकों और विरोधियों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. वाशिंगटन में ब्लैक लाइव प्लाजा के पास हुई इस हिंसक झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए. इनमें से कई पर चाकू से हमला किया गया, जबकि घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे. पुलिस के अनुसार चुनाव नतीजों को लेकर ट्रंप समर्थक रैली निकाल रहे थे. इसी दौरान उनकी ब्लैक लाइव मैटर्स के मुद्दे का समर्थन…
नई दिल्ली. भारत के भगोड़े शराब व्यवसायी विजय माल्या को विदेश में पैसों की किल्लत हो गई है. भारत में ऐशो-आराम की जिंदगी जीने वाले अरबों रुपयों के स्वामी माल्या को अब लंदन में पैसों का हिसाब रखना पड़ रहा है. बताया जा रहा है कि माल्या की हालत ये हो गई है कि उसके पास अपने वकील को फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं. साथ ही उसके निजी खर्चों पर भी पूरी तरह से ही ब्रेक लग गया है. भारत की जांच एजेंसियों की सख्ती का सामना कर रहे माल्या ने लंदन की हाई कोटज़् से कहा है…
