पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू। ■ एमजीएम एवं आसनबनी मंडल के प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन। जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चार मंडलों में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। पोटका विधानसभा के कोवाली, घाघीडीह, बागबेड़ा एवं पोटका मंडलों में प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन क्रमशः पूर्व विधायक मेनका सरदार, मिथिलेश सिंह यादव, अभय सिंह एवं अनिल मोदी ने किया। प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिनमें भाजपा का इतिहास और विकास, सोशल मीडिया का उपयोग, सुरक्षा सामर्थ्य…
Author: Devanand Singh
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का किया निरीक्षण, 16 जनवरी को होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों का लिया जायजा* 16 जनवरी को होने वाले कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री सूरज कुंमार ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकरियों के साथ एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा क्षेत्रीय टीका औषधि केंद्र का निरीक्षण किया। उपायुक्त द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निरीक्षण के पश्चात बताया गया कि 16 जनवरी को कोविड-19 का…
★मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उनके संघर्ष से जुड़ी तीन पुस्तकाें का लाेकार्पण किया ★राज्यसभा सांसद श्री शिबू सोरेन ने पुस्तक लोकार्पण के बाद अपने 77वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार की =================== ★झारखण्ड में क्षमता की नहीं, कमी चेतना की है ★यह राज्य लंबे संघर्ष की उपज है:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री ★अलग राज्य के लिए हमने आंदोलन किया, आज हम अलग झारखण्ड राज्य में हैं: शिबू सोरेन, राज्यसभा सांसद रांची:झारखण्ड में निवास करने वाले लोगों ने संघर्ष किया है। संघर्ष के प्रारंभिक दिनों में शिक्षा का…
सीधी. जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यह घटना पुलिस प्रशासन और सरकार को चुनौती दे रही है. अमलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ तीन युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी उसी गांव के रहने वाले बताए गए हैं. पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया और फिर नाजुक हालत देख रीवा रेफर कर दिया गया. महिला की बहन ने पुलिस को…
काठमांडू. घरेलू सियासत में बुरी तरह फंसे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने देश के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए फिर भारत के क्षेत्रों को अपना बताया है. ओली ने कहा कि वह भारत से कालापानी, लिंपियाधुरा और लिपुलेख क्षेत्र को वापस लेकर रहेंगे. उनका यह बयान इसलिए भी अहम है कि सीमा विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच विदेश मंत्री स्तर की बातचीत होने वाली है. चीन के चंगुल में फंसे नेपाली प्रधानमंत्री ने भारत को उकसाने की यह कोशिश नेशनल असेंबली में अपने संबोधन में की. ओली ने कहा कि सीमा विवाद पर बातचीत…
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि उन्होंने देवी सीता को लेकर विवादित बयान दिया. उनका ये कथित वीडियो इन दिनों बंगाल में वायरल हो गया है. हालांकि न्यूज़ 18 इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है. बनर्जी के खिलाफ हावड़ा के गोलाबारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस में लिखाई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि बनर्जी के बयान से बंगाली समाज आहत हुआ है. बता दें कि कल्याण बनर्जी सेरामपोर से टीएमसी के सांसद हैं. इसके अलावा वो…
नई दिल्ली. मोदी सरकार के नए कृषि सुधार कानूनों की वापसी को लेकर देशभर के किसानों के आंदोलन का आज 46वां दिन है. केंद्र सरकार और किसानों के बीच लगातार नाकाम हो रही बातचीत के बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कुछ किसान नेताओं पर सवाल खड़े किए हैं. यूपी गेट पर जारी आंदोलन में पहुंचे टिकैत ने कहा, ‘कुछ किसान नेता ऐसे हैं जो सरकार के साथ बातचीत को सफल नहीं होने देते. बैठक में अगर सभी सरकार की बात से सहमत भी हों, तो दो-तीन नेता उससे असहमति जता देते हैं.’ टिकैत ने…
औरंगाबाद (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में 800 मुर्गियों (Bird Flu) की मौत हो गई है. परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने पहले घटना के बाद जानकारी दी थी कि मुर्गियों की मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. अब इसकी जांच रिपोर्ट आ गई है और उसमें पुष्टि हुई है कि ये मौतें बर्ड फ्लू से हुई हैं. दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 800 मुर्गियां मरी हैं, जिस पॉल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी)…
दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सिडनी में तीसरे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के कुछ दर्शकों के भारतीय खिलाडियों पर नस्लभेदी टिप्पणी करने की कड़ी निंदा करते हुए क्रिकेट औस्ट्रेलिया से इस मामले पर रिपोर्ट मांगी है. सिडनी में तीसरे टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन दर्शकों के एक वर्ग ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणियां कीं. भारतीय टीम ने तीसरे दिन के खेल के बाद इस मामले में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई. रविवार को चौथे दिन यह घटना फिर होने पर सिराज ने अम्पायरों का ध्यान इस तरफ दिलाया जिसके बाद कुछ देर के लिए खेल रोका गया.…
नई दिल्ली. कोविड-19 का नाम सुनते ही लोग खौफ खाने लगते हैं. ऐसे में हॉस्पिटल जाकर जाँच कराने की उनकी हौसला नहीं होती है. ऐसे में इसकी पुष्टि नहीं हो पाती है कि आदमी वाकई कोविड-19 संक्रमित है या नहीं. मगर क्या आपको पता है कोविड-19 पॉजिटिव होने का पता हार्ट बीट से भी लगाया जा सकता है. ‘Covid-19 सिम्पटम्स स्टडी एप’ की ओर से 40 लाख से अधिक डेटा के शोध के जरिए दावा किया गया है. शोधकर्ताओं का दावा है कि दिल की धड़कनों की गति से पता लगाया जा सकता है कि आदमी कोविड-19 पॉजिटिव है या…
