नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय को तलब करने के अपने कदम का बचाव किया और उनके ट्रांसफर के आदेश को संवैधानिक बताया। केंद्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि यह आदेश पूरी तरह से संवैधानिक है क्योंकि मुख्य सचिव एक अखिल भारतीय सेवा अधिकारी होते हैं। उन्होंने अपने संवैधानिक कर्तव्यों की उपेक्षा की, जिसके परिणामस्वरूप वह प्रधानमंत्री के समक्ष नहीं पेश हुए और न ही पश्चिम बंगाल सरकार का कोई भी अधिकारी प्रधानमंत्री की समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। दरअसल, पूर्व मुख्य सचिव अलापन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए तलब…
Author: Devanand Singh
भोपाल. हनी ट्रैप केस की जांच कर रही एसआईटी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नोटिस भेजने के बाद आज उनके बंगले पर जाएगी है. इस नोटिस के जरिए उन्हें सूचना दी गई थी कि 2 जून को एसआईटी (SIT) की टीम पेन ड्राइव लेने और बयान दर्ज करने के लिए बंगले पर पहुंचेगी. दरअसल, कमलनाथ ने हनी ट्रैप से जुड़ी पेन ड्राइव सबके और खुद के पास होने की बात कही थी. इसी बयान के बाद अब एसआईटी सक्रिय हो गई है. इस बयान को एसआईटी ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है. इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए जिस…
नई दिल्ली. एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज को जुलाई अंत तक देने की घोषणा जल्द हो सकती है. इस मामले में EPFO को श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिल चुकी है. इस प्रक्रिया को जल्द ही शुरू करने की संभावना जताई जा रही है. श्रम मंत्रालय की ओर से मंजूरी मिलने के बाद PF के दायरे में आने वाले देशभर के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए यह राहत की खबर हो सकती है. EPFO की तरफ से फिस्कल…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद सरकार ने मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और इससे किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को…
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह ‘भारी मन’ से केंद्र को निर्देश दे रहा है कि ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोगी लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन बी के वितरण के लिए नीति बनाई जाए जिसमें युवा पीढ़ी के मरीजों को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि यही देश का निर्माण करेगी और उसे आगे ले जाएगी। हाईकोर्ट ने कहा कि दवा देते समय यह ध्यान रखा जाए कि जिनके जीवित रहने की बेहतर संभावना है, उन्हें एवं कम आयु वर्ग के लोगों को, उन वृद्धों की तुलना में प्राथमिकता दी जानी चाहिए जिन्होंने अपनी जिंदगी जी ली है। उसने यह…
नई दिल्ली। जांच एजेंसी सीबीआई के एक उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के नेतृत्व में विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों की एक टीम डोमिनिका गई है और यदि इस कैरिबियन द्वीप देश की अदालतें फरार हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत निर्वासित करने की अनुमति देती हैं तो उसे वापस लाया जा सकेगा। इस टीम में सीबीआई के 2 सदस्य हैं। अधिकारियों की टीम डोमिनिका पहुंच गई है, जहां चोकसी का मामला कल (स्थानीय समयानुसार) डोमिनिका के उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए लाया जाएगा। चोकसी 23 मई को एंटीगुआ से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था, जहां वह 2018 से…
नई दिल्ली. इंडियन मार्केट में सबसे पसंदीदा फूड प्रोडक्ट मैगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है. फिर से विवाद छिड़ गया है, लेकिन, इस बार किसी फूड डिपार्टमेंट या सरकार ने नहीं, बल्कि खुद नेस्ले ने माना है कि मैगी समेत उसके 60 फीसदी फूड प्रोडक्ट और ड्रिंक्स सेहतमंद नहीं है. मतलब इन्हें खाना या पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं है. कंपनी के मुताबिक, वह अपने प्रोडक्ट्स में न्यूट्रिशनल वैल्यू की जांच कर रही है. प्रोडक्ट्स की जांच के बाद रणनीति बदलकर काम होगा. यह सेहत से जुड़ा मामला है. प्रोडक्ट को टेस्टी और सेहतमंद बनाने की…
नई दिल्ली. देश में कोरोना की स्थिति और टीकाकरण की प्रगति पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहां प्रतिदिन 5000 से कम मामले दर्ज किए जा रहे हैं. 28 अप्रैल से 4 मई के बीच देश में 531 ऐसे जि़ले थे जहां प्रतिदिन 100 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे थे. ऐसे जिले अब 295 रह गए हैं. 3 मई को देश में 17.13 फीसद थे अब वह सिर्फ 6.73 फीसद रह गए हैं. सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट दजऱ् की गई…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते सेन्ट्रल बोर्ड आफ सेकेण्ड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर हुई बैठक में यह फैसला किया गया. सरकार ने यह निर्णय कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते लिया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है. पीएम मोदी ने आज राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा की, जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का…
गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के फटने से दो घर जमींदोज हो गए. इस हादसे दोनों घरों के 15 लोग मलबे में दब गए, जिनमें से आठ की मौत हो गई. सात अन्य घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. जबकि मलबे में अभी भी एक बच्चे के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है. अब तक 2 महिला, 2 पुरुष और 4 बच्चों के शवों को निकाला गया है. वहीं विस्फोट में घायल 7…
