Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व सीएम कमलनाथ के घर आज जाएगी SIT, पेन ड्राइव लेने के साथ दर्ज करेगी बयान
    Breaking News Headlines राजनीति

    पूर्व सीएम कमलनाथ के घर आज जाएगी SIT, पेन ड्राइव लेने के साथ दर्ज करेगी बयान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. हनी ट्रैप केस की जांच कर रही एसआईटी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नोटिस भेजने के बाद आज उनके बंगले पर जाएगी है. इस नोटिस के जरिए उन्हें सूचना दी गई थी कि 2 जून को एसआईटी (SIT) की टीम पेन ड्राइव लेने और बयान दर्ज करने के लिए बंगले पर पहुंचेगी. दरअसल, कमलनाथ ने हनी ट्रैप से जुड़ी पेन ड्राइव सबके और खुद के पास होने की बात कही थी. इसी बयान के बाद अब एसआईटी सक्रिय हो गई है. इस बयान को एसआईटी ने अपनी जांच में शामिल कर लिया है. इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए जिस पेन ड्राइव का जिक्र कमलनाथ के द्वारा किया गया उस पेन ड्राइव को एसआईटी अपने कब्जे में लेकर आगे का अनुसंधान करेगी. इसके लिए ही दो दिन पहले कमलनाथ को नोटिस भेजकर तय समय पर बंगले पर उपस्थित रहने के लिए कहा गया था.

    जांच प्रभावशाली होने का हवाला

    एसआईटी के जांच अधिकारी शशिकांत चौरसिया ने दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को नोटिस भेजा था. इस नोटिस में हनी ट्रैप केस को लेकर दर्ज एफआईआर का जिक्र भी किया गया है. साथ ही नोटिस में लिखा गया है कि 21 मई को ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में आपने यह कहा कि हनी ट्रैप प्रकरण की सीडी और पेन ड्राइव आपके पास मौजूद है. इस ऑनलाइन पत्रकार वार्ता का प्रसारण सोशल मीडिया पर भी किया गया. पेन ड्राइव के संबंध में आपके बयान समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुए.इसके अलावा जांचकर्ता अधिकारी ने लिखा है कि थाना पलासिया इंदौर में हनी ट्रैप के मामले में दर्ज केस का अनुसंधान में सीडी पेन ड्राइव अत्यंत महत्वपूर्ण साक्ष्य है. इस सीडी पेनड्राइव को प्राप्त कर इस अपराध के जांच को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सकता है. नोटिस में लिखा है कि अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील हनी ट्रैप प्रकरण के संबंध में नवीन तत्व ज्ञात किए जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार का बड़ा तोहफा! अगले महीने PF खाते में आएंगे ज्यादा पैसे
    Next Article बिना कारण बताए PM की बैठक से निकले थे अलापन, केंद्र ने बताया क्यों लिए एक्शन

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोजपा खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ममता रंजन ने वर्ल्ड रिकॉर्डधारी बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, कहा- पूरे विश्व में बढ़ाया झारखंड का मान

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.