Author: Devanand Singh

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि देश में करोड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी की ओर से बेरोजगारी के मुद्दे पर चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, अबकी बार, करोड़ों बेरोजगार। कौन ज़िम्मेदार? सिर्फ़ और सिर्फ़ मोदी सरकार!कांग्रेस ने सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन एकोनॉमी (सीएमआईई) की ओर से बेरोजगारी को लेकर किए गए ताजा अकालन के आधार पर सोशल मीडिया अभियान चलाया और केंद्र सरकार पर रोजगार बचा पाने में विफल रहने…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच टीका साझेदारी को और मजबूत करने के लिए जारी प्रयासों तथा कोविड-19 के बाद स्वास्थ्य व आर्थिक क्षेत्र की रिकवरी में योगदान देने की दोनों देशों की साझीदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। हैरिस से चर्चा के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कुछ देर पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मैंने बात की। वैश्विक स्तर पर टीका साझा करने के लिए अमेरिकी रणनीति के तहत भारत को टीके की आपूर्ति को लेकर दिए गए आश्वासन की मैं सराहना…

Read More

बदलापुर: महाराष्ट्र के बदलापुर एमआईडीसी  इलाके में गुरुवार देर केमिकल गैस के रिसाव के चलते स्थानीय लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। बताया जा रहा है कि 3 किमी के दायरे में गैस रिसाव का असर देखा गया। इतना ही नहीं कुछ लोगों को उल्टी और मिचली भी आई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और गैस लिकेज को बंद किया गया। ठाणे नगर निगम ने एक बयान जारी कर कहा कि बदलापुर में गुरुवार रात करीब 10:22 बजे एक फैक्ट्री से गैस रिसाव की सूचना मिली। क्षेत्र के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो…

Read More

नई दिल्ली. आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे दो दिवसीय दौरे पर कश्मीर पहुंचे आर्मी चीफ ने कहा कि सफल और सुरक्षित अमरनाथ यात्रा के लिए आर्मी द्वारा सभी तैयारियां कर ली गई हैं, लेकिन यात्रा पर अंतिम फैसला नागरिक प्रशासन द्वारा लिया जाएगा. भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को 100 दिन पूरे होने के अवसर आर्मी चीफ ने कहा, “फरवरी के अंत में पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर सहमति बनी थी. अभी भी सीजफायर जारी है और इसे बरकरार रखने का जिम्मा पाकिस्तान पर है. हम भी सीजफायर जारी रखना चाहते हैं, जब तक वे चाहते हैं.” हालांकि…

Read More

कोरोना वायरस को मात देने के चार दिन बाद एक बार फिर महान धावक मिल्खा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल गिरा है और उन्हें चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल में गुरुवार दोपहर को भर्ती कराया गया. मिल्खा के बेटे और गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है. बता दें मिल्खा सिंह मोहाली के अस्पताल में 6 दिन भर्ती रहे थे. इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था और वो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. लेकिन गुरुवार को एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी है. जीव…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी तय करने के लिए प्रोफेसर अजीत मिश्रा की अगुवाई में एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है और न्यूनतम मजदूरी तथा राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी के निर्धारण पर तकनीकी जानकारी और सिफारिश देने के लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी अलग-अलग है. राष्ट्रीय स्तर पर न्यूनतम मजदूरी का तात्पर्य ऐसे वेतन से है, जो पूरे देश में सभी श्रेणियों के…

Read More

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर अभी बवाल थमा नहीं है कि एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. दरअसल अमेरिकी मीडिया के हाथ वहां के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ डॉ एंथोनी फाउची का एक ईमेल लगा है, जिससे कई बड़े खुलासे हुए हैं. लीक हुए इस ईमेल से पता चला है कि डॉ फाउची कोरोना के संक्रमण के शुरूआती महीनों में चीन के वैज्ञानिकों के संपर्क में थे. डॉ. एंथोनी फाउची डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति के शीर्ष स्वास्थ्य सलाहकार हैं. ऐसे में उनका चीनी वैज्ञानिकों के साथ संपर्क कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है.…

Read More

बेंगलुरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राज्य में लॉकडाउन को 14 जून तक बढ़ाने का ऐलान किया है. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गुरुवार को यह फैसला लिया गया. पिछले दिनों सरकार ने 24 मई से 7 जून तक पाबंदियां लगाने की घोषणा की थी. पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना के 16387 नए मामले सामने आए हैं. अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हमने पहले 24 मई से 7 जून तक कड़े प्रतिबंधों…

Read More

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक का आगाज होने में अब सिर्फ 50 दिन शेष हैं और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ओलंपिक तैयारियों की समीक्षा की. इस मौके पर अधिकारियों द्वारा आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए परिचालन तैयारी के विभिन्न पहलुओं पर एक प्रस्तुति दी गई. इस समीक्षा के दौरान प्रधान मंत्री को महामारी के बीच एथलीटों के लिए निर्बाध प्रशिक्षण सुनिश्चित करने, ओलंपिक कोटा जीतने के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने, एथलीटों के टीकाकरण और उन्हें प्रदान की जा रही अनुकूलित सहायता की दिशा में उठाए गए विभिन्न कदमों से अवगत कराया गया. प्रधानमंत्री ने अधिकारियों…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 को फैलने से रोकने के कदम उठाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से बुधवार को ‘कोरोना मुक्त गांव’ प्रतियोगिता की घोषणा की. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ गांवों द्वारा किए प्रयासों की हाल ही में प्रशंसा की और ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त’ पहल की घोषणा की थी. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ ने एक बयान में कहा कि ‘कोरोना मुक्त गांव’ प्रतियोगिता मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई पहल का ही हिस्सा है. इस प्रतियोगिता के तहत प्रत्येक राजस्व मंडल में कोविड-19…

Read More