आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के निर्देश पर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने राष्ट्रव्यापी आउटरीच प्रोग्राम को गति प्रदान करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है कोल्हान के प्रवक्ता राकेश तिवारी को सरायकेला खरसावां जिला का प्रभारी बनाया गया है विदित हो कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर करोना काल में हुई मौतों का डाटा जिला स्तर पर आउटरीच प्रोग्राम के तहत एकत्रित कर रही है जिस को गति देने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है
Author: Devanand Singh
भारत की 4×400 मीटर रिले की महिला टीम के टोक्यो ओलिंपिक जाने के मौके पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. महिला रिले टीम के क्वालिफाई करने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. यह सबसे बड़ा झटका है भारत की हिमा दास के लिए जिनका अब किसी भी इवेंट के लिए क्वालिफाई करने का मौका हाथ से निकल गया है.अर्चना सुसींद्रन, हिमा दास, एस धनलक्ष्मी और दुती चंद की महिलाओं की 4×400 मीटर रिले टीम को क्वालिफाई करने का दावेदार माना जा रहा था. उम्मीद की जा रही थी कि अगर टीम सीधे एंट्री नहीं पाती…
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है. इस खबर से फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्ट अटैक की वजह से राज का निधन हुआ है. राज ने रविवार को ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी. उन्होंने सोमवार को मंदिरा और दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर बताया था कि उनका रविवार का दिन शानदार रहा.राज इंडियन डायरेक्टर, प्रोड्यूसर थे. राज ने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू और एंथनी कौन है फिल्मों को डायरेक्ट किया है. इनके अलावा उन्होंने माई ब्रदर निखिल, शादी का…
नई दिल्ली. पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास एक ओर जहां भारत बातचीत के जरिए चीन के साथ सीमा विवाद को सुलझाना चाहता है, वहीं चीन पीठ पीछे नापाक इरादे पाल रहा है। एक रिपोर्ट में एक बार फिर से चीन की चालाकी सामने आई है और ड्रैगन की मंशा पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने इस साल तिब्बत में सीमा के करीब 100 से अधिक सैन्य अभ्यास किए हैं, जबकि पूर्वी लद्दाख में एलएसी (वास्तविक नियंत्रण रेखा) के पास कुछ बिंदुओं से सेनाओं को हटाने की दिशा में प्रगति…
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के लोगों को मानसून के मौसम में लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार के दिन राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार के दिन भी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।मानसून की देरी का खामियाजा दिल्ली के लोगों को अब भीषण गर्मी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। आमतौर पर जून के महीने के अंत तक आते-आते मानसून की फुहारों के चलते…
नई दिल्ली. देश में जब से नया आईटी नियम लागू हुआ है तब से केंद्र सरकार और ट्विटर के बीच खींचतान जारी है. माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से जारी तनाव के बीच अब सूचना एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने ट्विटर से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर का अकाउंट लॉक किए जाने के मामले में जवाब मांगा है. सूत्रों के मुताबिक, समिति ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से पूछा है कि रविशंकर प्रसाद और शशि थरूर के ट्विटर अकाउंट क्यों लॉक किए गए थे? ट्विटर को इस संबंध में दो दिन के अंदर जवाब देने…
देवास. मध्य प्रदेश के देवास जिले के नेमावर में पुलिस ने दो माह से लापता एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कांकाल एक खेत में 10 फुट गहरे गड्ढे से बरामद किये हैं. बीते मंगलवार को गड्ढा खोदकर शवों को निकाला गया. आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की हत्या कर खेत में गड्ढा खोद कर दबा दिया गया था. इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है. देवास जिले के एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. मामले में जांच जारी है.देवास जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मंगलवार को…
गाजियाबाद. लोनी में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद में बुजुर्ग अब्दुल से मारपीट को सांप्रदायिक रंग देने के आरोपित सपा नेता उम्मेद पहलवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुलिस ने अब उम्मेद पर रासुका लगा दिया है और अब उसे लंबा समय जेल में बिताना होगा. जानकारी के अनुसार रासुका की कार्रवाई के बाद उम्मेद को एक साल तक जमानत मिलना मुश्किल है.गौरतलब है कि उम्मेद ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को भड़काने और मारपीट की वारदात को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी. पुलिस ने मीडियो रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर…
मेरठ. मेरठ में एक घोड़े को ऐसा संक्रमण हुआ कि उसे जहर देकर मारना पड़ा. डॉक्टरों का कहना है कि इस घोड़े को ग्लैंडर्स वायरस से संक्रमित हो गया था. इसलिए इसे मारने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. इससे संक्रमण फैल सकता था. इसके चलते जहर के इंजेक्शन से मारकर घोड़े की लाश को 10 फीट गहरे गड्ढे में दबाया गया.घोड़े को जहर देने वाली टीम बाकयदा पीपीई किट पहनकर पहुंची थी.कोरोना महामारी के दौरान मेरठ में एक घोड़े में ग्लैंडर्स वायरस की पुष्टि हुई है. हस्तिनापुर इलाके के गणेशपुर गांव में घोड़े में ग्लैंडर्स वायरस पुष्टि हुई…
नई दिल्ली. भारत बायोटेक की बनाए स्वेदशी कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के असर को अब अमेरिका ने भी मान लिया है। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने पाया है कि कोवैक्सीन से शरीर में बनी एंटीबॉडीज कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर है। बता दें कि कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर भारत बायोटेक ने बनाया है।एनआईएच ने बताया कि कोवैक्सीन लेने वाले लोगों के ब्लड सीरम के अध्ययन से यह पता चलता है कि टीके से जो एंटीबॉडीज बनती हैं, वह ब्रिटेन और भारत में सबसे पहले मिले…
