Author: Devanand Singh

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया को बेलगाम घोड़ा कहा और बीजेपी आईटी सेल को इसे नियंत्रित करने की तैयारी करने कहा. बीते शुक्रवार को सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया एक “बेलगाम घोड़ा” की तरह है. उन्होंने इसे नियंत्रित करने के लिए बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से “प्रशिक्षण और तैयारी” करने कहा. आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी कि अगर वे सावधान नहीं हुए तो वे मीडिया ट्रायल का शिकार हो सकते हैं.योगी ने दावा किया कि एक विश्लेषण से पता चला है कि…

Read More

टोक्यो. टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन भारत की झोली में एक और पदक आते-आते रह गया. भारत की अदिति अशोक ओलंपिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं. अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वे दो स्ट्रोक्स से पदक जीतने से चूक गईं. ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे नंबर से शुरुआत की थी, लेकिन वे बाद में पिछड़ गईं.रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रहीं अदिति ने हालांकि शानदार प्रदर्शन किया…

Read More

काठमांडू. पड़ोसी देश नेपाल में सियासी उठापठक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. केपी शर्मा ओली एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन चुके हैं. विपक्षी दलों के अगली सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल करने में नाकाम रहने के बाद गुरुवार की रात को नेपाल की संसद में सबसे बड़े राजनीतिक दल के नेता के रूप में केपी शर्मा ओली फिर से देश के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए.प्रतिनिधि सभा में महत्वपूर्ण विश्वास मत हारने के तीन दिन बाद राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 69 वर्षीय सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष ओली को प्रधानमंत्री के रूप में फिर से नियुक्त किया.…

Read More

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के बाद की दुनिया में भारत की बड़ी भूमिका का उल्लेख करते हुए महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्य तय किया है. उन्होंने विदेशी उच्चायुक्तों से बात करते हुए कहा कि भारत को कोरोना बाद पैदा हुए अवसर का लाभ उठाने की जरूरत है. पीएम मोदी ने भारतीय मिशनों के प्रमुखों से कहा कि यह सुनिश्चित करें कि लोकल ग्लोबल हो जाए. प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत और निर्यातकों से निर्यात के नए गंतव्यों की पहचान का आह्वान किया. मोदी ने कहा कि इससे हम अपने निर्यात का विस्तार कर सकते हैं और 400 अरब डॉलर के…

Read More

मुंबई. राज कुंद्रा केस में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को मॉडल-एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा को पूछताछ के लिए बुलाया था. ये पूछताछ करीब 8 घंटे तक चली थी. जिसमें शर्लिन ने राज कुंद्रा को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.शर्लिन चोपड़ा को प्रॉपर्टी सेल विभाग ने 160 सीआरपीसी के अंतर्गत समन भेजा था. पुलिस की पूछताछ के बाद शर्लिन ने शिल्पा शेट्टी को लेकर एक खुलासा किया है.शर्लिन ने बताया है कि राज कुंद्रा ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि शिल्पा शेट्टी को उनके वीडियो पसंद आ रहे हैं. शर्लिन ने आगे कहा कि राज मेरे मेंटॉर थे.…

Read More

टोक्यो. भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को यहां चल रहे टोक्यो ओलंपिक में पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा. बजरंग ने इस मुकाबले की शुरूआत बेहतर तरीके से की और एक अंक हासिल किया, लेकिन हाजी ने तुरंत वापसी कर चार अंक बटोरे. बजरंग पहले पीरियड में 1-4 से पिछड़ गए. दूसरे पीरियड में भी हाजी बजरंग पर पूरी तरह भारी पड़े और चार अंक हासिल किए.बजरंग ने हालांकि फिर दो अंक बटोरे और अंकों का फासला कम करने की कोशिश की. लेकिन…

Read More

नई दिल्ली. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की हत्या के प्रयास के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गुरुवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन स्थित अपने सरकारी आवास के पास शाम की सैर के लिए निकले मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में एक कार पर सवार तीन लोग घुस गए.उन्होंने कहा कि बिप्लब देब एक तरफ कूदने में कामयाब रहे, क्योंकि वाहन उनके आगे से निकल गया, लेकिन उनके एक सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें आईं.पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने कार को रोकने की कोशिश की,…

Read More

नई दिल्ली. देशभर में मानसूनी बारिश जारी है. बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब समेत तमाम राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. पश्चिम बंगाल में बाढ़ की स्थिति और विकराल हो गई है, वैज्ञानिकों ने नदियों के जल स्तर में वृद्धि और पश्चिम बंगाल में निचले इलाकों में बाढ़ के प्रति सचेत किया है. उत्तर भारत में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा. राजस्थान के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 07अगस्त दिन शनिवार2021???? www.rastrasamvad.com www.rashtrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : झारखंड नियोजन नीति पर राजनीति शुरू* ********************* ✍️24 घंटे में 300 तालिबानी आतंकी ढेर…अफगान में अब ताकत दिखाने लगी सेना ✍️राष्ट्रपति भवन में आज होगी चाय पर चर्चा, प्रधानमंत्री भी रहेंगे मौजूद, राष्ट्रपति ने ‘हाई टी’ पर बुलाया ✍️PM मोदी का बड़ा फैसला! ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ अवॉर्ड का नाम बदला ✍️निर्णायक मुकाम पर कोरोना के खिलाफ…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि, बताया सर्वमान्य नेता जमशेदपुर। भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुषमा स्वराज की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धाभाव से मनाई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर श्रदासुमन अर्पित पर नमन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए और सुषमा स्वराज की जीवनी पर प्रकाश डालकर उनके जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही।…

Read More