▪️महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत, विधायक पोटका, जिला खेल पदाधिकारी हुए शामिल पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के तत्वाधान में पोटका प्रखंड स्थित हेंसलबिल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए क्रमशः 3 और 2 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागी धावक -धाविकाओं ने भाग लिया जिसमें विभिन्न विद्यालय, गांव के युवा शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक पोटका श्री संजीव सरदार, जिला खेल पदाधिकारी श्री अविनाश त्रिपाठी ने हरि…
Author: Devanand Singh
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का अभिनंदन जमशेदपुर के युवा मोर्चा ने किया जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी के नेतृत्व में भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी की उपस्थिति में जिला कार्यालय से जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष के संग काफिला लेकर रांची एअरपोर्ट पहुंचकर भाजयुमो राष्ट्रिय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी ने तेजस्वी सूर्या का अभिनंदन किया फिर वहां से काफिला लेकर दिबडीह रांची के प्रदेश के कार्यक्रम में शरीक हुए जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी ने कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय…
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संभव संस्था ने बच्चो एवं बड़ों के बीच बांटा राष्ट्रीय ध्वज एवं लड्डू जमशेदपुर 14 अगस्त – संभव संस्था के सदस्यों द्वारा बिष्टुपुर बेल्डीह बस्ती में बच्चों एवं बड़ों के बीच राष्ट्रध्वज एवं लड्डू का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह उपस्थित थे। इसकी जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त को हमारा पूरा देश अपना 75वां स्वतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। जिसे केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया…
विधायक सरयू राय ने गायक अजीत अमन का एलबम ‘हर घर लहरेगा तिरंगा, हर घर फहरेगा तिरंगा का किया लोकार्पण जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर गायक अजीत अमन का एलबम ‘हर घर लहरेगा तिरंगा, हर घर फहरेगा तिरंगा, जय हिंद जय भारत, जय जवान, जय किसान’ का लोकार्पण किया। विधायक सरयू राय ने जानकारी देते हुए बताया कि एह एलबम आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयार किया गया है। उन्होंने एलबम को तैयार करने वाली पूरी टीम को बधाई दी है। लॉन्चिंग कार्यक्रम में शामिल अलबम में काम करने वाली टीम -…
गर्व है की हम जमशेदपुर में रहते है जहां रक्त आसानी से मिल जाता है- दिनेश कुमार केंवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन (निषाद समाज) महिला समिति के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक धातकीडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन दिनेश कुमार,पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा जमशेदपुर महानगर और सुरेश निषाद अध्यक्ष केवंट समाज ने संयुक्त रूप से भक्त गुहा निषाद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, मुख्य अतिथि दिनेश कुमार ने कहा की रक्त मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है और रक्तदाता अपने जीवन का आंशिक रक्त का दान कर…
देश के आजादी के 75 वे वर्ष गांठ एवं अमृत महोत्सव के मौके पर बने वीडियो अल्बम हर घर तिरंगा का लॉन्चिंग पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. रेलवे लोको कॉलोनी मध्य विधायल का दरवाजा तोड़कर बीती रात चोरों ने चोरी आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र की ओर से रविवार को प्रभात फेरी निकाली आशियाना रेसीडेंसी के निवासी आशियाना मेंटेनन्स सर्विस से परेशान रेल कर्मचारियों सुरक्षाबलों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र की ओर से रविवार…
रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विस्थापन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया आज रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विस्थापन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत भारत विभाजन की परिस्थितियों और उसके कारण के विषयों पर सभी छात्र – छात्राओं को जानकारी दी गई। छात्राओं ने देश भक्ति गीत संगीत भी प्रस्तुत किया ।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री राम बचन जी ने कहा कि हमारे देश का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है पर यह दुखद है कि हमारे देश के निवासियों को विभाजन की विभीषिका से भी गुजरना पड़ा है और विभाजन…
टेल्को के रत्नम और ऋषि अपार्टमेंट के आवासीय परिसर में मनाया गया हर घर तिरंगा अभियान प्रकाश नगर , टेल्को के रत्नम और ऋषि अपार्टमेंट के युवाओं ने “आजादी का अमृत महोत्सव ” और “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत अपने आवासीय परिसर में हर एक घर में तिरंगा झंडा का वितरण किया और झंडा लगाया भी। इस अभियान की सफलता के लिए पोस्ट ऑफिस से कुल 130 झंडे की खरीदारी की गई और ससम्मान सुबह से ही इस झंडे को हर घर में बांटा गया । इस अभियान का उद्देश्य उस आवासीय परिसर में रहने वाले परिवारों के युवाओं…
सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पीएचइडी कॉलोनी से सटे सड़क पर शनिवार देर शाम बेखौफ अपराधियों ने सूरज उर्फ सयाना नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल भिजवाया. बता दें कि मृतक के साथ पिछले दिनों वार्ड 20 के ही टिंकू गुप्ता के साथ नोंक झोंक हुई थी. जिसमें सूरज घायल हुआ था और मामले का गवाह भी था. जिसके बाद पार्षद के भतीजे ने अपने अन्य सहयोगियों…
नीतीश-तेजस्वी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ राज्य सचिवालय में बैठक के बाद नीतीश ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार का मन बनाया है। कुछ लेफ्ट पार्टियों के बाहर से समर्थन के स्टैंड से अचानक सरकार में शामिल होने के रुख से अगर मामला लटका तो फिर तारीख बदल सकती है। महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, हम, सीपीआई और सीपीएम कुल सात पार्टियां हैं। मंत्री पद की संभावित सूची में शामिल…
