भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने, ट्रेनों में चाय कुल्हड़ में बेचने की लोकसभा में हुई मांग नयी दिल्ली:भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, सोशल मीडिया, ‘ओटीटी’ मंचों पर अश्लील विषयवस्तु वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाने और ट्रेनों में कुल्हड़ में चाय बेचे जाने जैसी मांगें सोमवार को लोकसभा में उठाई गईं। सदन में शून्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के सलेमपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य रमाशंकर राजभर ने कहा कि भोजपुरी भाषा दुनिया के आठ देशों में बोली जाती है और यह पूर्वांचल के घर-घर में बोली जाने वाली भाषा है। …
Author: Devanand Singh
उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार कर रही है ‘डबल ब्लंडर’: अखिलेश यादव नयी दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्था में कथित खामियों और कई स्थानों पर यातायात जाम होने का हवाला देते हुए मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वहां की तस्वीरें देखकर सनातन धर्म को मानने वाले हर व्यक्ति को बहुत दुख पहुंचा है। उन्होंने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ‘डबल ब्लंडर’ कर रही है। यादव ने आरोप लगाया कि भारत को विकसित राष्ट्र…
प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक ऐसा दूरदर्शी विचारक बताया जिन्होंने खुद को देश की सेवा में समर्पित कर दिया। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का उनका दर्शन एक मजबूत राष्ट्र की ओर हमारी यात्रा को प्रेरित करता है। उनका बलिदान, आदर्श प्रगति और एकता के हमारे सामूहिक मिशन में एक मार्गदर्शक शक्ति…
फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का मैक्रों ने किया स्वागत पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित स्वागत रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। मोदी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर प्रसन्नता हुई।’’ रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं। यह मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले ट्रंप प्रशासन के शीर्ष नेतृत्व के साथ पहली बातचीत थी। इस दौरान मोदी ने वेंस को…
कोल इंडिया राँची के तीसरे मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर का शानदार प्रदर्शन नौ फरवरी को राँची में सम्पन्न हुए कोल इंडिया मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर के धावकों ने फुल मैराथन, हॉफ मैराथन तथा दस किलोमीटर की दौर में भाग लेकर अपना श्रवश्रेष्ठ योगदान दिया। रितेश सिंह तोमर ने(चार घंटा) तथा अश्विनी कुमार ने (पांच घंटा) के ऑफिसियल पेसर के रूप में अपना विशिष्ट योगदान दिया तथा फुल मैराथन में भाग लेने वालों धावकों को प्रोत्साहित किया। जो की हम जमशेदपुर वासियों के लिए बहुत ही गर्व की बात हैं।कृष्णा कुमार ने तीन घंटा अड़तालीस मिनट ,रनजीव…
कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरु रांची: झारखंड में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा भी आज दोपहर के सत्र में शुरू होगी। दोनों कक्षा की परीक्षा में कुल 7.84 लाख से अधिक छात्र नामांकित हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा पहले सत्र (सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक) और कक्षा 12वीं की परीक्षा दूसरे सत्र (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) में होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी)…
अगले पांच वर्ष में भारत में ऊर्जा क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं: प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को निवेशकों से भारत के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने का आग्रह करते हुए कहा कि अगले पांच वर्ष में नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों के मद्देनजर देश में अनेक संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री ने 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा, 50 लाख हरित हाइड्रोजन उत्पादन के लक्ष्य के साथ-साथ तेल व गैस परिसंपत्तियों के लिए बोली के नए दौर की शुरुआत करने का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ नए निवेश की संभावनाएं हैं और मुझे उम्मीद है कि आप भारत…
दिल्ली में केजरीवाल की पंजाब के मुख्यमंत्री मान और विधायकों के साथ बैठक जारी नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई में असंतोष की अफवाहों के बीच पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्रियों और विधायकों के साथ बैठक जारी है। पार्टी नेताओं के अनुसार, चर्चा हाल में हुए दिल्ली चुनाव में आप के प्रदर्शन की समीक्षा और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव की योजना बनाने पर केंद्रित है। बैठक में पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक समेत वरिष्ठ नेता भी शामिल हो…
बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में नवाचार और मजबूत साझेदारी की जरूरत: राजनाथ सिंह बेंगलुरु: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि उभरते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में नवोन्मेषी दृष्टिकोण और मजबूत साझेदारी की जरूरत है। एयरो इंडिया 2025 के तहत आयोजित रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि कमजोर रहकर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था और शांति सुनिश्चित नहीं की जा सकती। सिंह ने कहा, ‘‘आज, संघर्षों की बढ़ती संख्या हमारे विश्व को और अधिक अप्रत्याशित स्थान बना रही है। वर्चस्व की नयी लड़ाई, हथियार निर्माण के नए तरीके एवं साधन, सरकार…
‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ में शामिल नहीं होंगे खरगे और राहुल नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बेंगलुरु में आयोजित होने वाले ‘इन्वेस्ट कर्नाटक 2025’ शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे। पार्टी महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि संसद में बजट पर जारी चर्चा के कारण दोनों नेता बहुत व्यस्त होने के कारण इस समारोह में नहीं जा सकेंगे। दोनों नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दोनों राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
