Author: Devanand Singh

न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ ने औपचारिक रूप से भारत के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली है. जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के 50वें CJI बने हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित के उत्तराधिकारी के रूप में न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य लोग भी मौजूद थे. न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक दो साल के लिए इस…

Read More

पटना. बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने शराबबंदी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ऐसा सुझाव दिया है, जिसपर सियासी महकमे में चर्चा शुरू हो गई है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख मांझी ने कहा कि शराबंबदी की वजह से बिहार की जेलें भरी हुई हैं, इसपर समीक्षा करनी चाहिए। साथ ही एक क्वार्टर (पौआ) शराब पीने वालों को नहीं पकड़ना चाहिए। मांझी का ये बयान बिहार में शराब के उपभोग को रोकने के लिए नीतीश सरकार द्वारा अपनी रणनीति में बदलाव करने के बाद आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जीतनराम मांझी ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया…

Read More

कर्नाटक में टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2022 में एक लड़की ने फॉर्म भरा. फोटो की जगह अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड की. लेकिन जब शिक्षक भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड आया, तो उसके होश उड़ गए. क्योंकि उसकी फोटो की जगह पूर्व एडल्ट स्टार सन्नी लियोन की फोटो लगी हुई थी. अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसपर बखेड़ा खड़ा हो गया है. मामला इतना बढ़ा कि राज्य शिक्षा विभाग ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं. इस मसले पर विपक्ष ने भी सरकार पर तीखा वार किया है. कर्नाटक सरकार और विपक्ष के बीच ट्विटर…

Read More

पेरिस. फ्रांस के पेरिस में एफिल टावर के सामने ब्राजील की दो फीमेल मॉडल के कपड़े उतारने की वजह से हंगामा मच गया। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मॉडल अपने कपड़े उतारकर सिर्फ बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। फुटेज में 24 वर्षीय गैब्रिएला वर्सियानी और 27 वर्षीय गैबिली को पेरिस में सेमी न्यूड दिखाई देने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भी उनसे संपर्क किया है। दोनों मॉडल्स अपने बिकिनी बिजनेस को प्रमोट करने के लिए एफिल टावर गई थीं। बवाल तब बढ़ गया, जब उन्होंने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद सोशल…

Read More

नेपाल के दोती जिले में मंगलवार देर रात तेज भूकंप के बाद एक घर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई. रिक्टर स्केल पर बुधवार को आए भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई। फिलहाल, सेना को बचाव कार्य में लगाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। खास बात है कि इसके चलते झटके भारत में राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नेपाल से लगी सीमा पर था। दोती…

Read More

नई दिल्ली. आल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति, प्रमुख महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष एडवोकेट केशव राव कोन्डापल्ली ने आर्थिक आधार पर प्रदत्त आरक्षण को जारी रखने के लिये सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले का स्वागत करते हुए इसे सामान्य वर्ग के जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र लोगों के लिये राहतकारी बताया है. अध्यक्ष डॉ. प्रदीप ज्योति ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण ही एक मापदंड होना चाहिए जिससे हर वर्ग के पात्र व जरूरतमंद को रोजगार, शिक्षा आदि क्षेत्रों में सुविधाएं मिले व उनकी प्रगति का मार्ग…

Read More

छतरपुर. खजुराहो से झांसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में यात्रा कर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भीड़ के चलते दम घुटने से मौत हो गई. वह पति, देवर के साथ झांसी जा रही थी. महिला में कोई हलचल नहीं होने से शव हरपालपुर स्टेशन उतारा गया. स्टेशन प्रबंधक द्वारा इस सूचना जीआरपी सहित थाना हरपालपुर को दी गई. इस दौरान शव प्लेटफार्म पर चार घंटे से अधिक समय तक पड़ा रहा और परिजन रोते बिलखते रहे. पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से शव नौगांव भिजवाने का इंतजाम किया गया. 70 वर्षीय बुजुर्ग बेनीबाई पाल पुत्र…

Read More

उर्फी जावेद को सुर्खियों में रहना काफी पसंद है। अपने कपड़ों की वजह से वह लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहती हैं। उर्फी कुछ ना कुछ नई चीजों से अपने कपड़े बना लेती हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। भले ही उन्हें इसे लेकर ट्रोल किया जाता हो लेकिन हर बार वह उतनी ही बेबाक तरीके से दर्शकों के सामने उपस्थित होती हैं। अब उर्फी ने ड्रेसिंग वाले बैंडेज से कपड़े तैयार कर लिए हैं। नेट जैसे बने बैंडेज होने की वजह से उर्फी का ड्रेस ट्रांसपेरेंट है। वीडियो में उर्फी सबसे पहले हाथ में बंधा बैंडेज…

Read More

नई दिल्ली. इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइल में जगह बना ली है. उसे 10 नवंबर को टीम इंडिया के खिलाफ उतरना है. लेकिन मैच से पहले जोस बटलर की अगुआई वाली टीम के लिए बुरी खबर आ रही है. बल्लेबाज डेविड मलान पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके सेमीफाइनल में खेलने पर संशय है. इस बीच तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. उन्होंने मंगलवार को ट्रेनिंग नहीं की. ऐसे में उनके चोटिल होने की आशंका जताई जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक…

Read More

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सपरिवार लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ में पूरे विधि- विधान से लुगु बाबा की पूजा अर्चना की ◆ मुख्यमंत्री बोले- लुगुबुरु के समग्र विकास पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- विरासत में मिली इस परंपरा, रीति -रिवाज को और मजबूत करने के साथ आगे ले जाने का संकल्प लें ● लुगु बाबा से राज्य की उन्नति -सुख -समृद्धि- शांति -सद्भाव और खुशहाली की कामना की ● संतालियों के धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है लुगुबुरु ● सांस्कृतिक और पारंपरिक व्यवस्था की अक्षुण्णता ही हमारी पहचान: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़ संताल…

Read More