पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कहा कि मिट्टी में मिल जाएंगे, लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे. इस पर राजनीतिक बयानबाजी फिर एक बार तेज हो गई है. बीजेपी के नेता जहां नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहे है वहीं जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बचाव किया है और सफाई भी दी है. हालांकि, पूर्व सांसद ने ये भी कहा कि राजनीति अलग चीज है और कहीं कभी कुछ भी हो सकता है. जाप प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार से…
Author: Devanand Singh
एमपी के जबलपुर संभाग स्थित सिवनी में आज शाम को नवनिर्मित रेलवे ट्रेक पर उस वक्त चीख पुकार मच गई. जब टे्रन के इंजन से ट्रैकमैन ट्राली टकरा गई. हादसे में तीन कर्मचारियों के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौत हो गई. वहीं एक कर्मचारी के शरीर पर गंभीर चोटें आई है. हादसे की खबर मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे. घटना के बाद से ट्रेक पर काम बंद हो गया. सूत्रों के जानकारी के अनुसार सिवनी रेल टे्रक पर टै्रकमैन ट्राली की मदद से लाइन पर कार्य कर रहे थे. इस दौरान…
नई दिल्ली. संसद के बजट सत्र को लेकर आज सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में 27 राजनीतिक पार्टियों के 37 नेता पहुंचे, लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता बैठक से गायब रहे. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मैं सदन को अच्छे से चलाने के लिए विपक्ष का सहयोग चाहता हूं. हम सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में आज 27 दलों के 37 नेताओं ने भाग लिया. बैठक से मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के गायब होने पर…
नई दिल्ली. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में एक के बाद एक हो रही प्राकृतिक घटनाओं से सभी की नींद उड़ गई है. अब ताजा मामला जोशीमठ के ऊपरी इलाके धौलीगंगा का है. यहां बड़े स्तर पर हिमस्खलन हुआ है. यह इलाका जोशीमठ से करीब 50 किमी की दूरी पर है. वहीं कश्मीर में हिमस्खलन से दो लड़कियां जिंदा दब गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में मलारी के पास धौली गंगा की सहायक नदी पर हिमस्खलन हुआ है. एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में चमोली जिले के सीमावर्ती गांव मलारी के पास सोमवार को हिमस्खलन…
दिल्ली. देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में पिछले दो दिनों से जारी बारिश का दौर आज कम हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में बारिश में कमी आई है. जबकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय के पहाड़ी इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की और छिटपुट बरसात के बाद आमतौर पर मौसम सूखा ही रहेगा. फिलहाल 1…
दिल्ली. बजट सत्र के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंच गई हैं. आज उनका पहला अभिभाषण होगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत के संविधान संसदीय प्रणाली का गौरव का दिन है. ये नारी सम्मान का अवसर है. देश की महान आदिवासी परंपरा का गौरव का दिन है. मीडिया को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र शुरू हो रहा है. सकारात्मक आवाजें आ रही है आशा की किरण उमंग का आगाज लेकर आ रही है. भारत की राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण है. राष्ट्रपति का भाषण भारत के…
लातेहार. झारखंड में लातेहार जिले के स्कूल में शिक्षकों के द्वारा बड़ी लापरवाही किए जाने का मामला सामने आया है, जहां बच्चों को मिलने वाले मध्यान्ह भोजन में सरस्वती पूजा के दौरान बची बासी बुंदिया खिलाए जाने के कारण स्कूल में पढऩे वाले 10 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगडऩे के बाद बच्चों को तत्काल इलाज के लिए लातेहार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सरस्वती पूजा के दौरान बचे बासी बुंदिया खिलाए जाने के कारण ही बच्चों को एकाएक दस्त और उल्टी होने लगी. जिसके कारण कुछ बच्चे बेहोश हो गए. अस्पताल में भर्ती…
आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 75 फुट लंबा फड़ एक रिकॉर्ड भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला ने अब तक का सबसे लंबा ‘फड़’ बनाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भीलवाड़ा यात्रा के दौरान मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के दर्शन करने के बाद इस ‘फड़’ के प्रति भी अपनी श्रद्धा दिखाई और इसे बनाने वाले कलाकारों की सराहना की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री वहां गुर्जर समाज के कुलदेवता भगवान देवनारायण जी के एक 1,111वें अवतरण दिवस आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। लंबे…
जमशेदपुर टेल्को कोऑपरेटिव सोसाइटी चुनाव में जितने के बाद टेल्को बंगो कृष्टी मैदान में संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास जी प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी ,भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी,टाटा मोटर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह टाटा मोटर्स के जीएम मनीष वर्मा ,विनोद सिंह,दिनेश कुमार शरीक हुए। हजारों की संख्या में टाटा मोटर्स कर्मचारी भी उपस्थित होकर संस्कृति कार्यक्रम का आनंद लिए।मंच का सफल संचालन भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने किया आए हुए सभी अतिथियों का साल…
जमशेदपुर पुलिस ने बेहतर पुलिसिंग के तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए लोगों के खोये हुए मोबाइल को एक विशाल शिविर लगाकर सभी को वापस किया गया, पहली बार एक साथ 500 से अधिक खोया मोबाइल को वापस लौटाया गया. गौरतलब हो की इससे पूर्व दिसंबर के माह मे पुलिस ने बिस्टुपुर थाना मे एक शिविर लगाकर लगभग 60 खोये मोबाइल को उनके ओनर को वापस किया गया, वहीँ इस बार साकची थाना मे विशाल शिविर लगाकर 524 मोबाइल को उनके ओनर को वापस किया गया, जिले के एसएसपी प्रभात कुमार इस दौरान खुद मौजूद रहे,…
