जमशेदपुर के मानगो गांधी मैदान में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर लोगों से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 75 वी पुण्यतिथि मना रहा है आज के दिन गोली मारकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई उनके बलिदान और उनके त्याग को आज पूरा देश याद कर रहा है इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर – : बीते 13 जनवरी को जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी शब्बीर अहमद को अपराधियों ने गोली मार दी थी, जिनकी इलाज के क्रम में कोलकाता में 15 जनवरी को मौत हो गई थी. पुलिस ने आनन- फानन में तीन अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा है, मगर मुख्य आरोपी अभी भी खुले में घूम रहे हैं इसको लेकर सोमवार को शब्बीर अहमद के परिजनों ने जिला पुलिस मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की इस संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उसके पिता…
लखनऊ. लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर यूपी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है. लखनऊ पुलिस ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 10 नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों के नाम महेंद्र प्रताप यादव, देवेंद्र यादव, यशपाल सिंह लोधी, एसएस यादव, सुजीत, नरेश सिंह, सलीम और संतोष वर्मा हैं. गौरतलब है कि बीते रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में अखिल भारतीय ओबीसी…
आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथि है. साथ ही कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले साल सितंम्बर से शुरू किए गए कन्याकुमारी से कश्मीर तक “नफ़रत छोड़ो- भारत जोड़ो” यात्रा का समापन भी. इसको लेकर देशभर के कांग्रेसियों में राहुल गांधी के “नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो” यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जश्न का माहौल है. इधर जमशेदपुर में भी पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से साकची गोल चक्कर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए “नफरत छोड़ो- भारत जोड़ो” यात्रा के सफल समापन पर एक दूसरे को बधाई देकर देश…
राज्यपाल श्री रमेश बैस एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया। मौके पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से बात-चीत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमसभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नही होने देना चाहिए। इस अवसर पर बापू वाटिका…
नई दिल्ली. रविवार को हॉकी विश्व कप के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर खिताब अपने नाम किया. ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. फुल टाइम तक दोनों टीमें 3-3 से बराबर रही, इसके बाद मैच पेनाल्टी शूट आउट में पहुंचा लेकिन मामले यहां भी बराबरी पर छूटा फिर सडन डेथ में विजेता का फैसला हुआ. बेल्जियम की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए शुरुआती वक्त में ही गोल करके बढ़त हासिल कर ली थी. मैच…
लखनऊ: रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रन के अंतर से हार का सामना करने के बाद लखनऊ में करो या मरो के मुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया 6 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करने में सफल रही। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाजी की और मेहमान टीम को गेंदबाजी के लिए मुफीद पिच पर 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 99 रन बनाने दिए। इसके बाद जीत के लिए मिले 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में भारतीय टीम को…
पंजाब के भूजल को विनियमित करने के लिए पंजाब जल विनियमन और विकास एजेंसी ने 27 जनवरी 2023 को ‘‘पंजाब भूजल निष्कर्षण और संरक्षण दिशा-निर्देश, 2023’’ अधिसूचित किया है. प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार ने इस संबंधी स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि प्राधिकरण ने कृषि और पीने एवं घरेलू प्रयोग के लिए भूजल निकालने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा. इसके अलावा किसी भी उपभोक्ता को प्रति माह 300 क्यूबिक मीटर तक पानी निकालने की छूट दी है. कृषि, पीने एवं घरेलू उद्देश्यों के लिए भूजल का प्रयोग करने वालों को छूट…
नासिक. महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया है. पिता और दो बेटों ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. घटना रविवार के दिन की बताई जा रही. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके के लोग खबर सुनकर काफी हैरान हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के तीन लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की है. मृतकों की पहचान दीपक शिरोडे (पिता, उम्र 55 वर्ष), प्रसाद शिरोडे (बड़ा बेटा, उम्र…
लखनऊ. समाजवादी पार्टी में आखिऱकार शिवपाल यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल ही गई. अखिलेश यादव ने आज रविवार को पार्टी संगठन में किये गये व्यापक बदलाव में शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से रविवार की गई पार्टी पदाधिकारियों की सूची में शिवपाल यादव का भी नाम है. इस लिस्ट में अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष, किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव और शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से जारी की गयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में 14 लोगों को…
