Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आर्थिक तंगी की वजह से नासिक में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या
    Breaking News Headlines अपराध

    आर्थिक तंगी की वजह से नासिक में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नासिक. महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौत को गले लगा लिया है. पिता और दो बेटों ने अलग-अलग कमरों में फांसी लगाकर सुसाइड किया है. घटना रविवार के दिन की बताई जा रही. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. इलाके के लोग खबर सुनकर काफी हैरान हैं.

     

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के तीन लोगों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की है. मृतकों की पहचान दीपक शिरोडे (पिता, उम्र 55 वर्ष), प्रसाद शिरोडे (बड़ा बेटा, उम्र 25 वर्ष), राकेश शिरोडे (छोटा बेटा, उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है. दीपक शिरोडे की अशोक नगर इलाके में फल की एक दुकान थी. घटना के वक्त पत्नी और सबसे छोटा बेटा मंदिर गए थे. घर लौटने पर उन्होंने तीनों को फंदे से लटका पाया.

     

     

    दीपक शिरोडे के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खबराब थी. उन्होंने कर्ज भी ले रखा था. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है. इसमें बताया गया है कि उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सतपुर थाना के पुलिस अधिकारी सतीश घोटेकर ने कहा है कि पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव, शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव
    Next Article प्रति माह 300 क्यूबिक मीटर तक पानी निकालने की छूट 

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.