रायपुर -: छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के महाधिवेशन में शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी का झंडा फहराया। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी के 85वें पूर्ण अधिवेशन में शामिल होने के लिए शनिवार को रायपुर पहुंचीं। गांधी का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी भी मौजूद थे। गौरतलब है कि रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाधिवेशन में शनिवार…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर के साकची कालीमाटी रोड से प्रशासन और जेनसी की टीम ने अतिक्रमण अभियान चलाया जहां इस अतिक्रमण अभियान से लोगों के बीच हड़कंप मच गया लोग स्वयं ही अपने अपने सामानों को हटाते दिखे लोग सड़क किनारे लगाए गए बोर्ड और सामानों को खुद हटाने लगे. हालांकि प्रशासन द्वारा बुल्डोजर से अतिक्रमण को हटाया जा रहा था. उपायुक्त के आदेश पर निशा कुमारी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया था. वहीं मौके पर एसडीओ पीयुष सिन्हा, प्रभारी डीएसपी यातायात कमल किशोर, जेएनएसीके के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार, सिटी मैनेजर रवि भारती के अलावा अन्य…
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज जमकर पक्ष और विपक्ष के बीच प्रयागराज गोलीकांड पर बहस देखने को मिली. नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन की शुरुआत होते ही सबसे पहले प्रयागराज में हुई गोलीबारी और गवाह उमेश पाल की हत्या के मामले को उठाया और सरकार से कानून व्यवस्था पर जवाब मांगा, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जवाब देने के लिए खडे़ हुए. इस दौरान अखिलेश यादव और सीएम योगी के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली. इस बहस में बसपा का भी नाम आ गया. दरअसल हुआ ये कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश…
जमशेदपुर के कोवालीथाना अंतर्गत नीमताड़ गांव में जमशेदपुर अबकारी विभाग द्वारा दबिश देते हुए अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया गया, हालांकि इस कार्रवाई में कारोबारी फरार होने में सफल रहा जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापेमारी कर अवैध शराब कारोबारियों की धरपकड़ की जा रही इसी क्रम में गलत सूचना मिलने पर आबकारी विभाग द्वारा नीम ताड़ गांव में निर्माणाधीन भवन में दबिश दी गई इस दौरान नकली शराब बनाने के सामान 500 लीटर स्प्रिट,250 लीटर रंगीन पानी,ढक्कन,रैपर आदि बरामद किया गया, साथ ही लोगों से आग्रह किया गया…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में सब ओर शांति है, कानून और व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है. मुंबई पहुंचे सीएम भगवंत मान से जब पत्रकारों ने पंजाब के अजनाला झड़प पर सवाल पूछा तो, उन्होंने जवाब में कहा कि आपके पास गलत जानकारी है. पंजाब में कानून व्यवस्था नियंत्रण में है और पंजाब पुलिस सक्षम है. हमारा एक शांतिपूर्ण राज्य है. अजनाला में खालिस्तान समर्थक संगठन वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों और पंजाब पुलिस के साथ झड़प के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार…
इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की फिल्म ‘सेल्फी’ साल 2019 में आई मलयालम फिल्म ‘ड्राइविंग लाइसेंस’ की रीमेक है। वैसे भी बॉलिवुड में आजकल साउथ सिनेमा की रीमेक फिल्मों का कल्चर जोरों पर है। पिछले हफ्ते कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ रिलीज हुई थी, जो कि तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला बैकुंठपुरमलो’ की हिंदी रीमेक थी | कहानी- आरटीओ इंस्पेक्टर ओमप्रकाश अग्रवाल (इमरान हाशमी) फिल्म सुपरस्टार विजय कुमार (अक्षय कुमार) का बहुत बड़ा फैन है। अपनी एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में विजय कुमार भोपाल आया हुआ है, जहां पर ओमप्रकाश रहता…
दिल्ली -: देश की राजधानी दिल्ली में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सेन्ट्रल दिल्ली के जखीरा के पास एक ट्रक पलटने से उसके नीचे कई मजदूर दब गए, जिसमें से चार की मौत हो गई. यह हादसा आनंद पर्वत थाना इलाके मैं हुई है. मृतकों में पति पत्नी और पिता-पुत्र शामिल हैं. जानकारी के अनुसार उनकी पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और 4 साल के बच्चे अनुज के रूप में हुई है, जबकि 5 वां शख्स घायल…
नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पूर्व चैंपियन इंग्लैंड की टीम को हराया. साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लॉरा वोल्वार्ड्ट और ताजमिन बिट्स की फिफ्टी के दम पर 4 विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में इंग्लैंड की टीम 158 रन तक ही पहुंच पाई. डेनियल वायट और सोफिया डंकले की ओपनिंग जोड़ी ने 10 की नेट रन रेट से महज 5 ओवर में ही 50 रन ठोक दिए. छठे ओवर की पहली गेंद पर…
दिल्ली -: भारतीय रिजर्व बैंक ने इन बैंकों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. इन प्रतिबंधों में खाताधारकों के पैसा निकालने पर रोक भी शामिल है. इन बैंकों पर ये प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रहेंगे. बैंक के ग्राहक जहां बैंक में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे, वहीं ये बैंक आरबीआई की पूर्व अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही ऋण ले सकेंगे. इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर या निपटान भी नहीं कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये…
जबलपुर -: जबलपुर रेल मंडल के कर्मचारियों की समस्याओं पर मंडल रेल प्रशासन एवं वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के साथ हुई पीएनएम में कर्मचारी हित के अनेक निर्णय लिए गए. मंडल सभागार में आयोजित पीएनएम बैठक में मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि कर्मचारी कल्याण हमारी प्राथमिकता है, मंडल के रेल कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से कई उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने यूनियन को सतत सहयोग के लिए धन्यवाद दिया व सभी कर्मचारियों से अपनी बेहतर सेवा देने का आव्हान किया. पीएनएम में विवेक शील ने मंडल में कर्मचारियों के…
