जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो की शहादत दिवस मनाई गई जहां सभी जाति धर्म के लोगों ने स्वर्गीय सुनील महतो को श्रद्धा सुमन अर्पित किया, आज ही के दिन 4 मार्च 2007 को जहां पूरा देश होली का त्यौहार मना रहा था वहीं दूसरी तरफ तत्कालीन सांसद सुनील महतो की नक्सलियों ने गोली से भून कर निर्मम हत्या कर डाली,आज उनकी पुण्य तिथि पर कदमा स्थित जे एम एम कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ सर्व जाति धर्म के लोग एकजुट होकर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस दौरान पार्टी…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर साहित्य, संस्कृति व कला को समर्पित संस्था सुरभि द्वारा आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन सभागार लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया था। जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवियों राव अजातशत्रु (उदयपुर), जानी बैरागी राजोद (मध्य प्रदेश), आशीष अनल (लखनऊ), राधेश्याम भारती ( प्रयागराज), सुश्री मणिका दूबे (जबलपुर, मप्र), व श्रीमती भुवन मोहिनी (इंदौर, मप्र) आदि ने अपनी रचनाओं, कविताओं एवं चुटुली व्यंग से श्रोताओं को हँसाया एवं गुदगुदाया। उक्त अवसर पर केन्द्रीय जनजातिय मामलों के मंत्री व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उनके…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च महीने में आने वाले त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की. इस बैठक में उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाए. साथ ही उन्होंने कहा कि होली में अश्लील और फूहड़ गीत भी न बजने पाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था का सम्मान किया जाए और अराजकता पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली, चैत्र नवरात्र, रामनवमी, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज़ आदि पर्व-त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों…
गुड़ाबान्दा भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न। कार्यकर्ताओं को मिली जानकारी, दिया गया टास्क। शामिल हुए विद्युत वरण महतो, कुणाल षाड़ंगी, लखन मार्डी। जिला कमिटी के निर्देशानुसार आज भाजपा गुड़ाबान्दा मंडल कार्यसमिति बैठक बनमाकड़ी पंचायत के आकाशछिड़ा फूटबाॅल मैदान में मंडल अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ गाँतात की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा– अपने विजन और विकास कार्यों से केन्द्र सरकार देश को आज विश्वपटल पर स्थापित कर चुकी है। कोई भी वैश्विक समस्या हो, पूरा विश्व आज मोदी जी की ओर आशा भरी निगाह से देखती है। हमसबका सौभाग्य…
जेनेवा. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारत ने धार्मिक अल्पसंख्यकों और आतंकवाद के मुद्दों पर पाकिस्तान को यूएनएचआरसी में करारा जवाब दिया है. जवाब देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यूएनएचआरसी में भारत की प्रतिनिधि सीमा पुजानी ने पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार की जमकर खिंचाई की. पुजानी ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा कि कोई भी धार्मिक अल्पसंख्यक आज पाकिस्तान में आजादी से नहीं रह सकता है और न ही अपने धर्म का पालन कर सकता है. अपनी आस्था का पालन करने पर सरकार अहमदिया समुदाय को सता रही है. दुनिया…
मिन्स्क. बेलारूस की एक कोर्ट ने 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बालियात्स्की को 10 साल कारावास की सजा सुनाई है. एलेस को विरोध प्रदर्शनों और अन्य अपराधों के वित्तपोषण का दोषी पाया गया है. राइट्स ग्रुप का कहना है कि बालियात्स्की के खिलाफ दायर केस राजनीति से प्रेरित था. यह जानकारी राइट्स ग्रुप वियासना ने ट्वीट करके दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलेस के साथ 3 अन्य दोषी पाए गए हैं. अभियोजकों ने मिन्स्क अदालत से बेलियात्स्की को 12 साल की सजा देने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने आरोप को देखते…
दिल्ली. अमेरिकन बार एसोसिएशन इंडिया कॉन्फ्रेंस 2023 में लॉ इन एज ऑफ ग्लोबलाइजेशन: कन्वरजेंस ऑफ इंडिया एंड वेस्ट विषय पर बोलते हुए भारत के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि प्रौद्योगिकी और न्यायपालिका द्वारा खासकर कोविड-19 महामारी के दौरान इसका इस्तेमाल, न्यायिक पेशे के सामने आने वाले मसले तथा अधिक महिला न्यायाधीशों समेत विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि झूठी खबरों के दौर में सच शिकार हो गया है. सोशल मीडिया के प्रसार के साथ, जो कुछ बीज के रूप में कहा जाता है वह वस्तुत: एक पूरे सिद्धांत में अंकुरित होता है जिसका कभी…
मुंबई. बॉम्बे बार एसोसिएशन द्वारा दायर याचिका पर निर्णय सुनाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दक्षिण मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को हटाने का निर्देश देने वाले किसी भी आदेश को पारित करने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि लोगों का बेघर होना एक वैश्विक मुद्दा है तथा फुटपाथ पर रहने वाले लोग भी बाकी लोगों की तरह ही इंसान हैं. न्यायमूर्ती गौतम पटेल और नीला गोखले की खंडपीठ शहर के फुटपाथों और पटरी पर अनधिकृत विक्रेताओं तथा फेरीवालों के कब्जे के मुद्दे पर उच्च न्यायालय द्वारा स्वत: संज्ञान ली गई याचिका…
हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया. सीएम धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि समूह ‘ग की कोई भी परीक्षा चाहे वह लोक सेवा आयोग से बाहर की हो या लोक सेवा आयोग के द्वारा कराई जा रही हो. सभी परीक्षाओं में साक्षात्कार की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाए. सीएम धामी के इस ऐलान के बाद इसमें तकनीकी और गैर तकनीकी पद भी सम्मिलित होंगे, अर्थात जेई जैसे तकनीकी पदों में भी साक्षात्कार की व्यवस्था पूर्ण रूप से…
दिल्ली. भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के खिलाफ दायर की गई शराब कारोबारी विजय माल्या की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. इस याचिका में विजय माल्या मुंबई की एक अदालत में उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किये जाने और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही को चुनौती दी थी. विजय माल्या का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि उन्हें इस मामले में अपने मुवक्किल से कोई निर्देश नहीं मिल रहा है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मुकदमा न चलाने की याचिका खारिज कर दी. न्यायमूर्ति अभय एस…
