संतोष कुमार , नाला । बंगाल सीमा स्थित नाला विधानसभा क्षेत्र में बांग्ला कीर्तन की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। ज्ञात हो कि नाला प्रखंड के आमलाजोड़ा गांव में आज से चार दिवसीय बांग्ला कीर्तन अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन को लेकर आमलाजोड़ा , दलाबड़ , सूड़यापानी , कुमिरदाहा , गोपालपुर , नलहाटी रघुनाथचौक समेत आसपास के कई इलाके में भक्तिमय माहौल का वातावरण बना हुआ है । आमलाजोड़ा के ग्रामीण के सोलहआना के द्वारा कार्यक्रम का प्रचार , प्रसार , कोष संग्रह से लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण हो…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर -: टाटा कमांड एरिया में बसे बिष्टुपुर के धातकीडीह स्थित हरिजन बस्ती के लोगों ने सोमवार को जुस्को कार्यालय के समक्ष धरना- प्रदर्शन करते हुए बस्ती में साफ-सफाई, शौचालय एवं स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त किए जाने की मांग की. मुख्य समाज के नेता सुरेश मुखी ने 5 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर उपरोक्त सभी मांगों को पूरा करने की मांग की. साथ ही उन्होंने चेतावनी दिया अगर तय समय सीमा पर उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तो आगे उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे.
जमशेदपुर –: सिविल कोर्ट आज फिर रक्तरंजित होने से बच गया. जहां सोमवार दोपहर गेट नंबर 3 के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गवाही देने पहुंचे प्रवीण कुमार को टारगेट कर दो गोलियां दाग दी. गनीमत रही कि इस हमले में प्रवीण बाल-बाल बच गया. उधर गोली चलने की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. इस संबंध में प्रवीण कुमार के वकील आनंद ने बताया कि मनप्रीत पाल हत्याकांड मामले में प्रवीण कि…
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैं सावरकर नहीं हूं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस बयान पर उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं. उनका बलिदान एक प्रतीक है, इसलिए हम उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. ठाकरे ने राहुल को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सावरकार का अपमान करने से बचना चाहिए. नासिक के मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे…
जमशेदपुर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अपनी तीन सूत्री मांगों के संबंध में उपायुक्त के माध्यम से देश के गृह मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया और जल्द से जल्द मांग को पूरी करने की मांग की गई अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करना, कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने और भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी रघुनाथ महतो की प्रतिमा को संसद भवन में स्थापित करने संबंधी मांग…
जमशेदपुर सिविल कोर्ट आज फिर रक्तरंजित होने से बच गया. जहां सोमवार दोपहर गेट नंबर 3 के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गवाही देने पहुंचे प्रवीण कुमार को टारगेट कर दो गोलियां दाग दी. गनीमत रही कि इस हमले में प्रवीण बाल-बाल बच गया. उधर गोली चलने की घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई. मामले की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. इस संबंध में प्रवीण कुमार के वकील आनंद ने बताया कि मनप्रीत पाल हत्याकांड मामले में प्रवीण कि आज…
कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों द्वारा पत्रकारों को संबोधित किया गया जिसमे कोल्हान विश्वविद्यालय और उसके अंगीभूत महाविद्यालयों में हो रहे व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं को देखते हुए विभिन्न छात्र नेताओं द्वारा पूरे कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा नामक एक छात्र संगठन का गठन किया गया । संगठन के विषय में संरक्षक सोनू ठाकुर जी का कहना है की यह कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा पूरे कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों के हितों के लिए और भ्रष्टाचार के विरुद्ध चरणबद्ध आंदोलन करेगा वही पप्पू यादव जी ने कहा की पिछले 3-4वर्षो से छात्र…
ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द हंस फाउंडेशन के सहयोग से जिला स्वास्थ्य विभाग को 5 मेडिकल मोबाइल यूनिट प्रदान किया गया जिसे जिले के उपायुक्त ने उपायुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्र के लिए रवाना किया ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सारी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिक मेडिकल मोबाइल यूनिट द हंस फाउंडेशन ने पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वास्थ्य विभाग को सुपुर्द किया, शहरी क्षेत्रों में सारी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण शहरी क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज्यादा परेशानी देखने…
जमशेदपुर -: एक तरफ लोग रामनवमी नवरात्र और रमजान की तैयारी में जुटे हैं, दूसरी तरफ जमशेदपुर जिला प्रशासन फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ने में जुटी है. रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर मानगो नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान करीब 150 दुकानों को निगम प्रशासन द्वारा जमींदोज कर दिया गया. इधर निगम प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में फुटपाथी दुकानदारों ने भी मोर्चा खोलते हुए विरोध शुरू कर दिया. दुकानदारों ने आबादी के अनुपात में उन्हें पुनर्वासित करने की मांग की है. फुटपाथी दुकानदारों ने नगर निगम नियमावली…
नई दिल्ली. संसद में राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के विरोध मेंराजधानी दिल्ली में कांग्रेस का संकल्प सत्याग्रह चल रहा है. इस सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार झूठ बोल बोलकर जनता का ध्यान भटका रही है. राहुल गांधी इतने बड़े संस्थानों से पढ़े हैं, आप उनको पप्पू बुलाते हैं. अब आपको पता चल रहा है कि राहुल गांधी पप्पू नहीं है, इसके साथ तो जनता चल रही है. ये घबरा गए हैं कि राहुल गांधी ने संसद में ऐसे सवाल उठाए, जिसका सरकार के पास कोई जवाब…
