राज्यसभा दिवस पर सभी सदस्यों एवं पूर्व सदस्यों को दिया मौलाना अब्दुल रकीब ने बधाई ! जामताड़ा भारत आज राज्यसभा दिवस मना रहा है। उन्नीस सौ बावन में राज्यों की परिषद को राज्यसभा का नाम दिया गया था। इस अवसर पर ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी मौलाना अब्दुल रकिब अंसारी ने संसद के ऊपरी सदन के सभी वर्तमान और पूर्व सदस्यों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा ने देश के लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने और देशवासियों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। 1952 में तत्कालीन राज्यों की…
Author: Devanand Singh
चतरा -: झारखंड के चतरा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने सोमवार को मुठभेड़ में पांच ईनामी नक्सलियों को मार गिराया है. इनमें से दो पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था, जबकि तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था. वहीं तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से 2 एके 47 बरामद की है. झारखंड पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था. लावालौंग थाना क्षेत्र में पुलिस बल ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5 नक्सलियों को…
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 10 महीने बाद पटियाला के केंद्रीय कारागार से रिहा हुए कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ा झटका देते हुए सुरक्षा घटाने का फैसला लिया है. बताया जा रहा है कि पंजाब सुरक्षा रिव्यू कमेटी की मीटिंग में चर्चा करके यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि हाल ही में रोडरेज के केस में सजा काट कर जेल से बाहर आए नवजोत सिंह सिद्धू का राज्य सरकार ने उनका सुरक्षा कवर आधा कर दिया है. उनका जेड प्लस श्रेणी का कवर अब वाई प्लस में बदल गया है. पहले उनके…
विमेंस यूनिवर्सिटी : – जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी के बीएड प्रशिक्षुओं को ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने का विरोध b.ed के विद्यार्थियों ने किया है्। इसका विरोध मंगलवार को जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर किया। छात्राओं का कहना है कि द्वितीय सेमेस्टर के छात्राओं को 2 महीना के लिए स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है। बहरागोड़ा, घाटशिला समेत अन्य प्रखंडों के ग्रामीण स्कूलों में भेजा जा रहा है। जहां उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उन्हें कई तरह के मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ेगा।…
भारत सेवा श्रमसंघ के आवासीय विद्यालय में हुई प्रवेश परीक्षा । रानीश्वर शुभेंदु भट्टाचार्य भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्थित आवासीय बिद्यालय में शिक्षण सत्र 2023 – 2024 में नामांकन हेतु सोमबार प्रबेश परीक्षा हुई हैं । धान अध्यापक अभिनंदन मुर्मू के देखरेख में हुई प्रबेश परीक्षा में बिक्षक के रूप में शिक्षक जयदेव दे, हरेंद्र कुमार माझी ,सुकमोहन हेम्ब्रम, अरिजीत प्रामाणिक , चेतन करोबा ,बोद बोदरा ,छोटू हांसदा , सुनिधन मरांडी ,प्रशांत कुमार मुर्मू , चूंडा सोरेन ,रंजीत राउत , सोनू देहरी ,सगुन हांसदा, राजेश हांसदा ,दिबु सोरेन , बुदिलाल सोरेन ,गोबिन्द यादव, अमर नाथ…
जमशेदपुर के गोविंदपुर इलाके के सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दिये जाने के खुशी मे गोविंदपुर की जनता ने मंत्री बन्ना गुप्ता का अभिनन्दन किया, मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से यह निर्माण कार्य स्वीकृत हुई हैं. बता दें की गोविंदपुर क्षेत्र की सड़क को हालत बद से बत्तर हो गई थी, और आये दिन इसमें दुर्घटना होते रहती थी, यहाँ लगभग 7 किलोमीटर की सड़क पांच करोड़ के लागत से बनकर तैयार होगी, इसमें मंत्री बन्ना गुप्ता का अहम् योगदान रहा, जिससे ख़ुश होकर गोविंदपुर क्षेत्र की जनता ने स्थानीय जिला परिषद सदस्य…
सकल जैन संघ द्वारा जमशेदपुर द्वारा सोमवार को साकची जैन संघ परिसर में सामूहिक रूप से महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया . इस मौके पर सुबह आठ बजे साकची जैन भवन से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई . शोभा यात्रा साकची जैन भवन से शुरू होकर साकची गोलचक्कर, संजय मार्केट, गुजराती स्कूल होते हुए पुन: साकची जैन भवन पहुंचकर समाप्त हुई . इसके बाद दोपहर ढाई बजे से साकची जैन भवन सभागार में सभा एवं प्रवचन का आयोजन हुआ , शोभा यात्रा मे शामिल तमाम लोगों ने विश्वशांति…
कोझिकोड. केरल के कोझिकोड में एक एक्सप्रेस ट्रेन में चढऩे को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने दूसरे यात्री पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. कोच में यात्री के आग में लपटों में घिरने के कारण मची भगदड़ और झुलसने से 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए. मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है. घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति ने ट्रेन की जंजीर खींची और ट्रेन रुकने पर फरार हो गया.…
दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं। अमेरिका आधारित कंसल्टिंग फर्म मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी गई लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की नवीनतम अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में पीएम मोदी सबसे अधिक 75 प्रतिशत की अपू्रवल रेटिंग के साथ लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट की विश्व के टॉप 11 वैश्विक नेताओं की अपू्रवल रेटिंग के अनुसार पीएम मोदी के बाद इस लिस्ट में मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर 61 प्रतिशत की रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई…
मुंबई. अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं. उन्होंने अब महाराष्ट्र समेत देशभर में पूजे जाने वाले शिरडी के साईंबाबा को लेकर विवादित टिप्पणी की है. मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर में श्रीमद्भागवत कथा के आखिरी दिन जब साईंबाबा की वैदिक तरीके से पूजा करने को लेकर सवाल पूछा गया तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा, गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है. यह है पूरा विवाद बागेश्वर…
