कर्नाटक चुनाव से पहले बजरंग दल का कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल, देशभर में आज होगा हनुमान चालीसा पाठ कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान होनी है। इससे पहले आज यानि मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और उसकी युवा शाखा बजरंग दल ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक विधानसभा के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले अर्थात 9 मई को पूरे देश में ‘हनुमान चालीसा’ के जाप का फैसला किया है। दोनों संगठनों का…
Author: Devanand Singh
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी की अपील- नक्शा विचलन कर बेसमेंट में किसी भी तरह के निर्माण की सूचना प्रशासन को दें, की जाएगी कार्रवाई उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्रीमती विजया जाधव द्वारा जनसाधारण से अपील की गई है कि किसी भी आवासीय या कॉमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में स्वीकृत नक्शा का विचलन कर किसी भी प्रकार के निर्माण यथा दुकान, स्कूल, लघु उद्योग, गोदाम आदि स्थापित की गई है और आपके संज्ञान में है तो तत्काल इसकी सूचना उपायुक्त का कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम कार्यालय तथा जेएनएसी कार्यालय को दें। सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखते हुए दोषियों…
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और खरगोन जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे हुआ। जान गंवाने वालों में चालक, परिचालक और क्लीनर भी शामिल हैं। बस में करीब 70-80 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. जानकारी के अनुसार खरगोन जिले में बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे…
देहरादून : उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी और ठंड से चारधाम में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लगातार चारधाम में पहुँच रहे श्रद्धालुओं को हेल्थ इश्यू के कारण अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ रहा है. अब तक चारधाम यात्रा पर 21 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके है. इसमें केदारनाथ में 8 यात्री, यमुनोत्री में 6, गंगोत्री में 4, बद्रीनाथ में 3 यात्रियों ने जान गंवाई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि विभाग ने 80 हज़ार यात्रियों की स्क्रीनिंग की है और 55 से ज़्यादा उम्र के सभी लोगो की स्क्रीनिंग…
द केरला स्टोरी पर बंगाल में लगा प्रतिबंध, अनुराग ठाकुर बोले- आतंकी संगठनों के साथ खड़ी हैं ममता कोलकाता : फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर सियासत तेज हो गई है. फिल्म आलोचनाओं से घिर गई है. इस बीच पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है. द केरल स्टोरी क्या है? यह एक विकृत कहानी है. भाजपा ने ये मुद्दा लपक लिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए…
आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को पांच विकेट से हराया नई दिल्ली : कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मुकाबले में आंद्रे रसेल की 23 गेंदों पर 42 रन की पारी के बावजूद अंत में मैच फंसता दिखा. एक बार फिर केकेआर के लिए रिंकू सिंह ने नैया पार लगाई. विशाल लक्ष्य के बावजूद पंजाब की टीम ने पांच विकेट से मैच गंवा दिया. आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए महज छह रन की दरकार थी. अर्शदीप सिंह गेंदबाजी अटैक पर थे. इससे पहले 19वें ओवर में आंद्रे रसेल ने तीन छक्के ठोक…
द केरला स्टोरी: अदा और सुदीप्तो की जुगलबंदी का जलवा तमाम विवादों के बीच अदा शर्मा स्टारर‘द केरला स्टोरी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. कई राजनीतिक दलों ने फिल्म पर आपत्ती जाहिर की. सत्य घटना पर बताई जा रही फिल्म को बैन करने की याचिका भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची. लेकिन, सर्वोच्च अदालत ने फिल्म बैन करने से साफ मना कर दिया. लेकिन, तमाम रुकावटों के बीच मेकर्स ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया और अब यह फिल्म दर्शकों के बीच धूम मचा रही है. दर्शकों के रिएक्शन देखकर लगता है कि फिल्म ऑडियंस को खूब…
आजसू महिला पंचायत अध्यक्ष बनी शान्ति मुकेश रांची: नामकुम के बन्दुवा बुंडूबेड़ा में आजसू पार्टी का पंचायत स्तरीय बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता शैलेन्द्र सिंह बिंझिया ने की । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पारसनाथ उराँव, विशिष्ट अतिथि उपप्रमुख वीणा देवी उपस्थित थे। मौके पर पारसनाथ उराँव ने कहा आजसू पार्टी ही खिजरी विधानसभा की दिशा और दशा को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि जनता सड़क,बिजली और,पानी जैसे छोटी छोटी समस्याओं से परेशान हैं और स्थानीय विधायक पैसा कमाने में मस्त है। बैठक में बन्दुवा पंचायत की महिला कमिटी का गठन किया गया। नई कमिटी…
14वाँ इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर” के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड में उद्योग के विस्तार की सभी क्षमताएं विद्यमान हमारी सरकार ने बेहतरीन उद्योग नीति बनाई राज्य में कई औद्योगिक इकाईयों ने निवेश की इच्छा जताई है MSME उद्योगों के लिए सब्सिडी 25% से बढ़ाकर 40% करेगी राज्य सरकार: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि एमएसएमई उद्योग को राज्य में बढ़ावा मिले। हमारी सरकार औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में उद्यमियों को 25 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग…
परम-शांति का रसपान कराता है कीर्तन – आचार्य नभातीतानंद अवधूत सहर के शिवदयाल नगर में 12 घंटा अखंड कीर्तन “बाबा नाम केवलम” का आयोजन हुआ। इसमें साधक भाव-विभोर हुए। कीर्तन में हज़ारीबाग़, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, पदमा, इचाक, जलमा इत्यादि से सैकड़ों महिलाओं, बच्चो और पुरुषों ने भाग लिया और आध्यात्मिक लाभ उठाया। यह कार्यक्रम राजेंद्र राणा जी के घर पर हुआ। चरम निर्देश में सभी साधकों ने यम-नियम का सख्ती के साथ पालन करने का संकल्प लिया। स्वाध्याय के उपरांत आनंद मार्ग के सेक्रेटरी जनरल सेवा दल आचार्य नभातीतानंद अवधूत ने अध्यात्म पर विचार व्यक्त करते हुए कहा…
