अरगोड़ा थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो युवक की गिरफ्तारी की गई है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को एक सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के इमली चौक से वीर कुंवर सिंह चौक जाने के क्रम में जनता फ्लैट के पास दो व्यक्ति काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल से आकर पिस्टल लहरा रहें है और फायरिंग भी की गई है। ऐसी सूचना पर पुलिस ने वहां पर छापा मारी की जिसमें ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और रविंद्र सिंह उर्फ बिट्टू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है ।…
Author: Devanand Singh
इनकम टैक्स द्वारा 10 दिनों तक की गई छापामारी और पड़ताल खत्म होने के बाद राज्यसभा सांसद और लोहरदगा निवासी कांग्रेस के दिग्गज नेता धीरज प्रसाद साहू का बयान सामने आया है। धीरज साहू ने आईटी के छापे में बरामद करीब साढे तीन सौ करोड रूपए नकद और जेवरात से खुद का या कांग्रेस पार्टी का कोई भी संबंध होने से इनकार किया है। धीरज साहू ने कहा है कि यह पैसे उनके परिवार की फर्मों के हैं। नकदी के काला धन होने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा, ”मैं पहले ही कह चुका हूं…
आपसी विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की हुई मौत, हत्या का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार लोहरदगा बगडू थाना क्षेत्र के पतगच्छा गांव में आपसी विवाद में मारपीट में घायल स्थानीय निवासी 44 वर्षीय राजेंद्र उरांव की शनिवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में राजेंद्र का झगड़ा गांव के ही दुर्गा उरांव से गुरुवार को हुआ था। इस दौरान दुर्गा ने उसे धक्का दे दिया जिससे वह सर के बल गिरा और गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां…
लोहरदगा में अपनी मांगो को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का प्रदर्शन. लोहरदगा – जिले के संख मोड़ चौंक में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगो को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों का प्रदर्शन देखने को मिला। झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दो दिवसीय आर्थिक नाकेबंदी किया है। झारखंड आंदोलनकारियों ने कई बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल अपनी मांगो से अवगत करा चुके हैं मांग नही पूरा होने पर झारखंड आंदोलनकारियों ने फिर से आंदोलन का रास्ता चुना है और राज्य के कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी…
राष्ट्रीय स्तर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को चतरा पुलिस ने किया सम्मानित देहरादून में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को चतरा पुलिस ने सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सदर थाना परिसर में आयोजित थी। जिसमें उपस्थित देहरादून जाने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ रेफरी और कोच को प्रशिक्षु डीएसपी वसीम रजा एवं थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में दीप ज्योति कुमारी, प्रगति कुमारी, वर्षा रानी, मेहुल करमाली, शुभम सिंह, श्रेया कुमारी, ईशा रंजन, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, दिलीप कुमार, पलक राज, रौशन भोक्ता,…
गिरिडीह पुलिस ने फिर एसपी के निर्देश पर फिर दबोचा 13 साइबर अपराधी, ऐशो आराम देख कर अब पुलिस आयकर विभाग से संपति करेगी जब्त गिरिडीह : गुजरते साल के साथ गिरिडीह पुलिस का फंदा साइबर अपराधियों में कसता जा रहा है। और अब तक 110 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी क्रम में शनिवार को एक बार फिर एक साथ 13 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार सारे अपराधी खुद में साइबर अपराध के तिकड़मबाज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार इन 13 अपराधियों के पास से एक ब्रेजा कार के साथ 43 सीम कार्ड, एक…
संसद की सुरक्षा में सेंध के पीछे बेरोजगारी, महंगाई कारण : राहुल गांधी नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पहली बार संसद सुरक्षा उल्लंघन को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि इसके पीछे बेरोजगारी और महंगाई मुख्य कारण है। कांग्रेस मुख्यालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी आलोचना की और कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी का कारण सरकार की नीतियां हैं। राहुल गांधी ने कहा, ”देश में बेरोजगारी एक बड़ा कारण है। वहीं, मोदी सरकार की नीतियों के…
विगत 14 दिसंबर को कदमा निवासी व्यापारी हितेंद्र अग्रवाल के बैग चोरी मामले में बागबेड़ा पुलिस को 48 घंटे में सफलता हाथ लगी है चुराए गए बैग के साथ चोर रवि कुमार पांडे को पुलिस ने धर दबोचा बैग में रखे सामान और साढ़े 3 लाख रुपए नगद पुलिस ने बरामद कर लिया है प्रतिदिन की तरह व्यापारी हितेंद्र अग्रवाल कलेक्शन के काम के लिए बागबेड़ा बाजार आए हुए थे बागबेड़ा थाना अंतर्गत गुदरी बाजार के निकट जल्दी बाजी में वे कलेक्शन किए गए बैग को अपने बाइक पर छोड़कर ही कलेक्शन करने चले गए, तभी…
जमशेदपुर : लगातार कोर्ट में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है. शनिवार को एससपी किशोर कौशल, सीटी एसपी सहित जिला पुलिस के तमाम अधिकारियों ने जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय की सुरक्षा का जायजा लिया. साथ ही पब्लिक और पुलिस रिलेशन को लेकर भुइयांडीह बस्ती समेत बस स्टैंड तक पैदल मार्च किया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी किशोर कौशल ने बताया कि उच्च न्यायालय एवं राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कोर्ट की सुरक्षा को लेकर रूटीन जांच की गई है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में कुछ त्रुटियां…
आईजीएनसीए में हुआ ‘गढ़वाल का बेडा समाज: एक अध्ययन’ पुस्तक का विमोचन विविधताओं का प्रदेश है उत्तराखंड- तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा, विविधताओं का प्रदेश है उत्तराखंड उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के समवेत ऑडिटोरियम में ‘गढ़वाल का बेडा समाज: एक अध्ययन’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन उत्तराखंड की संस्कृति पर आईजीएनसीए के जनपद सम्पदा विभाग की शोध परियोजना के पहले चरण के अन्तर्गत किया गया है। इस अवसर पर आईजीएनसीए के आदि दृश्य…
