जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज बॉलीवुड फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू करेंगे। द आर्चीज’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर एक मिनट लंबा है, जिसकी शुरुआत रिवरडेल नाम के हिल स्टेशन से होती है। स्टेशन पर ट्रेन आती है। अगले सीन में कुछ विंटेज और रेट्रो कारें दिखती हैं। अलग-अलग शॉट्स दिखते हैं, जिनमें से एक में अगस्त्य…
Author: Devanand Singh
UP News: बलिया में गर्मी और लू हुआ जानलेवा, 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, मेडिकल अफसर को हटाया गया बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच बीते 3 दिनों में कम से कम 54 लोगों की मौत होने की खबर है. यहां के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को गैर जिम्मेदाराना बयान देने के लिए हटा दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जमीनी स्थिति की जांच के लिए दो वरिष्ठ चिकित्सकों को भेजा जा रहा है. सरकारी अस्पताल में लोगों का बेहतर इलाज हो…
मणिपुर हिंसा: तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं थम रही हिंसा, अब तक सौ से ज्यादा लोग मारे गये इंफाल। केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम प्रयासों के बावजूद मणिपुर में हिंसा पर लगाम नहीं है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे और चेतावनियों के बाद राज्य में कुछ दिनों के लिए हिंसा थम गई थी लेकिन अब यहां फिर से माहौल में तनाव पसरा हुआ है. पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी वारदातें सामने आई हैं. विद्रोहियों के निशाने पर सरकार है. सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों यहां हालात सामान्य नहीं हो रहे हैं. कहीं…
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, NIA ने रखा था 10 लाख का इनाम नई दिल्ली. कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. निज्जर को कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिंह गुरुद्वारे के नजदीक बाइक सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भून कर फरार हो गए. निज्जर कनाडा में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का प्रमुख था खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मुखिया भी था. वो कनाडा में बैठकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. …
21 जून को विश्व भर मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा, इससे पूर्व जमशेदपुर के मानगो स्थित जे.पी.स्कुल प्रांगण मे छात्रों को योग अभ्यास करवाया गया. बता दें की स्कुल के संस्थापक अर्जुन शर्मा खुद पतंजलि योग समिति के प्रशिक्षक है और हमेशा से ही वें स्कूली छात्रों को योग अभ्यास निरंतर करने की प्रेरणा देते हैं, अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व अंतराष्ट्रीय स्तर के योग का प्रशिक्षण उनके द्वारा छात्रों को दी गई, उन्होने कहा की लगातार योग करने से शरीर निरोग रहता है, इस कारण से स्कूली छात्रों को निरंतर योग अभ्यास…
जमशेदपुर के मानगो के उलीडीह मे आयरन पैराडाइस जिम का उद्घाटन मशहूर बॉडी बिल्डर जॉन लुकस के द्वारा किया गया, यह जिम अत्याधुनिक मशीनों से लैस है. कुल 8 हजार वर्ग फुट मे यह जिम है, जहाँ बॉडी बिल्डिंग के तमाम अत्याधुनिक मशीने लगाई गई है, इस क्षेत्र का यह सबसे बड़ा जिम है जहाँ युवा वर्ग बॉडी बिल्डिंग कर सकेंगे, इसके उद्घाटन समारोह मे विश्व के मशहूर बॉडी बिल्डर जॉन लुकस मौजूद रहे, तमाम युवा वर्ग उनके साथ सेल्फी लेते दिखाई पड़े, उन्होंने जमशेदपुर को युवाओं का शहर बताया साथ ही सभी से…
‘त्रिपुरा : पीएम मोदी ने 9 सालों में बदला भारत का भाग्य’, जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास देखा है। पीएम मोदी ने पिछले नौ वर्षों में ‘भारत का भाग्य बदल दिया’।मोदी सरकार के नौ साल पूरे भाजपा प्रमुख ने बुनियादी ढांचे के निर्माण, सुशासन और सर्वांगीण विकास को मोदी सरकार के बेंचमार्क के रूप में बताया। बता दें, त्रिपुरा संतिरबाजार स्कूल मैदान…
गृह मंत्री अमित शाह ने लिया गुजरात में नुकसान का जायजा, सीएम भी रहे मौजूद बिपरजॉय तूफान के थमने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान वे चक्रवात प्रभावित इलाके में लोगों से मिलने भी पहुंचे और उनका जायजा भी लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ शनिवार को गुजरात के कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण कर लिया जायजा बाद में दिन में अमित शाह, सीएम पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ…
जम्मू-कश्मीर : भूकंप के झटकों से कांपे लोग, घरों से बाहर निकले श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.0 मापी गई है. बता दें कि ये बीते चार दिनों में यह तीसरा झटका है. इससे पहले 13 जून को भी 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके अलावा 14 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. डोडा-किश्तवाड़ में स्कूल को बंद करने के निर्देश दिए गए थे. भूकंप का केंद्र रामबन भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के रामबन में बताया…
भाजमो बर्मामाइंस मंडल ने कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती और धोभी घाट में सड़क निर्माण कार्य का भूमी पूजन किया. विधायक सरयू राय की पहल पर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ. जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की अनुसंशा पर बर्मामाइंस मंडल के कैरेज कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती और धोबी घाट में सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर भाजमो बर्मामाइंस मंडल द्वारा भूमि पूजन मंडल पदाधिकारियों के साथ किया गया. जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दुर्गा राव बर्मामाइंस मंडल महामंत्री बबलू झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, मंत्री फिरोज, उपाध्यक्ष सुमित, बोला…
