कराटे फेडरेशन कप 2023 में कांस्य पदक विजेता जमशेदपुर की शोभा पाठक को दिनेश कुमार ने किया सम्मानित ऑल इंडिया कराटे डू फेडरेशन के तत्वावधान में पिछले दिनों सूबे की राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम में संपन्न फेडरेशन कप 2023 की कांस्य पदक विजेता को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया. सीनियर लेवल ओपन टूर्नामेंट के 18+ आयु वर्ग में जमशेदपुर के मानगो अंतर्गत तुरियाबेड़ा निवासी शोभा कुमारी पाठक ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था. उनके कोच राजेश कुमार मोहंती हैं. मंगलवार को कराटे खिलाड़ी शोभा पाठक ने दिनेश कुमार से उनके…
Author: Devanand Singh
हिन्दू पीठ जमशेदपुर एवं झारखण्ड क्षत्रीय संघ के संयुक्त तत्वाधान मे आगामी 19 जनवरी कों वीर महाराणा नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जहाँ प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शामिल होंगे. इसकी जानकारी आयोजकों ने एक वार्ता के दौरान दी, 18 जनवरी कों हवाई मार्ग से पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ रांची हवाई अड्डा पहूंचेंगे, जिसके बाद वें सड़क मार्ग से जमशेदपुर पहूंचेंगे, वहीँ 19 जनवरी कों कई कार्यक्रमों मे वें शामिल होंगे और मुख्य कार्यक्रम राजेंद्र विद्यालय सभागार मे आयोजित होगा जहाँ वें मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल होंगे. बता दें पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ राष्ट्रवादी विचारक…
बेंगलुरु : एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में 6 घायल, दो गंभीर, 5 घर क्षतिग्रस्त बेंगलुरु में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण कम से कम छह लोग घायल हो गए और पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें विक्टोरिया अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. अन्य घायल व्यक्तियों का फिलहाल येलहंका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. येलहंका में लाल बहादुर शास्त्री लेआउट के एक आवास में रखे सिलेंडर में विस्फोट हो गया. विस्फोट के परिणामस्वरूप, पड़ोसी…
16 जनवरी 2024 को बागबेड़ा(रोड no 4) दुर्गा पूजा मैदान(माई दरबार) जमशेदपुर में 22 जनवरी को वारणशी के 9 पंडितों द्वारा काशी के तर्ज पर 51 फीट श्रीराम दरबार के महाआरती एवम 11001 दीप उत्सव का आयोजन माई दरबार सेवा संघ,बागबेड़ा के द्वारा किया जाएगा… आपको ये जानकर काफी हर्ष होगा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान प्रभु श्री राम गर्भ गृह में विराजमान हो रहे है इस ऐतिहासिक दिन और खुशी के मौके पर 22 जनवरी 2024 संध्या 6:00 बजे 51 फीट की श्री राम दरबार प्रतिमा का बनारस के पुरोहितो द्वारा विशेष सामुहिक महाआरती का…
अयोध्या में जलाई गई 108 फीट लंबी अगरबत्ती, डेढ़ महीने तक बिखेरेगी खुशबू पूरा देश राम के रंग में रंगा हुआ है। 22 जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां भी अंतिम चरण में है। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले की विधियां आज से शुरू हो गई हैं। इसी बीच अयोध्या में 108 फीट की अगरबत्ती जलाई गई है जोकि करीब डेढ़ महीने तक अपनी खुशबू बिखेरेगी। गुजरात से लाई गई है अगरबत्ती गुजरात में रामभक्तों ने एक खास अगरबत्ती बनाई है। मंगलवार को महंत…
सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आयोजीत झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 20 जनवरी 2024 को टेल्को क्लब में होगा। जिसकी जानकारी देने हेतु सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा आज एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस पत्रकार वार्ता में सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के द्वारा झारखण्ड स्तर पर झारखंड बिगेस्ट फेस्ट कार्यक्रम के लिए डांस, सिंगींग और मौडलिंग का ऑडिशन लिया गया था। जिसका पहला ऑडिशन 28 नवंबर को धनबाद में, दूसरा ऑडिशन 3 दिसंबर को राँची में और तीसरा…
मथुरा शाही ईदगाह के सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, हिंदू पक्ष को झटका मथुरा: सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा स्थित शाही ईदगाह के सर्वे पर रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत ने मुस्लिम पक्ष की मांग पर कोर्ट कमिश्नर के सर्वे पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट मामले की सुनवाई जारी रखे। अगली सुनवाई 23 जनवरी होगी। कोर्ट के आदेश से हिंदू पक्ष को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह का सर्वे किए जाने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना ने…
बीपीएससी ने जारी किया 68वीं संयुक्त परीक्षा का रिजल्ट, प्रियांगी मेहता बनीं टॉपर बिहार लोक सेवा आयोग ने 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 322 उम्मीदवार सफल हुए हैं। BPSC द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस परीक्षा में पटना की प्रियांगी मेहता ने टॉप किया है, जिसे राजस्व अधिकारी का पद मिला है। वहीं मेरिट लिस्ट में अनुभव दूसरे, प्रेरणा सिंह तीसरे और अंजली जोशी चौथे स्थान पर रहीं। इस बार लड़कियों ने लहराया अपना परचम बीपीएससी ने बताया कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत मुख्य परीक्षा…
मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर घाघीडीह स्थित गंगोत्री बस्ती परशुराम मंदिर परिसर के समीप ब्रह्माषि विकास मंच घाघीडीह इकाई के द्वारा सैकड़ो जरूरतमंद जनता के बीच चूड़ा, गुड और लाई का वितरण किया गया है। इस दौरान उपस्थित सैकड़ो लोगों ने चूड़ा, गुड़ और लाई बारी-बारी से लेने के पश्चात उपस्थित लोगों ने सस्ता के समस्त टीम को धन्यवाद भी दिए। इस मौके पर समिति के संरक्षक आनंद शर्मा ने कहा कि संस्था के द्वारा इस तरह के कार्य लगातार होते रहता है। जिससे कि हर तबके के लोग अपने परिवार के साथ हषोल्लास एवं…
लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नीचे गिरे फूल उठाएं और झाड़ू से किया फर्श साफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में मंगलवार को ‘स्वच्छता अभियान’ में भाग लिया। स्थानीय सांसद सिंह हनुमान सेतु मंदिर के नाम से जाने जाने वाले मंदिर में सुबह पहुंचे और उन्होंने झाड़ू से फर्श साफ किया एवं फर्श पर गिरे फूल उठाएं। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा भी की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिरों…
