नूंह की मार्किट में पहुंचे DC-SP, 4 घंटे की ढील में खुलवाए बाजार नूंह हिंसा का आज आठवां दिन है। डीसी, एसपी ने मुख्य बाजार में पहुंचकर बाजार के लोगों से पहले बातचीत की तथा उसके बाद बाजार को सामान्य रुप से खुलवाया। जिला प्रशासन ने कर्फ्यू में ढील देते हुए सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक के लिए बाजार खुलवाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बाजार के लोगों में भय था इसलिए वह बाजार नहीं खोल रहे थे तभी डीसी-एसपी मुख्य बाजार में पहुंचते हैं और लोगों तथा बाजार के दुकानदारों से बातचीत करते हैं…
Author: Devanand Singh
कांग्रेस 4 दशक तक नहीं समझ सकी पंचायती राज प्रणाली का महत्व : मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के चार दशक बाद तक पार्टी को यह समझ नहीं आया कि गांवों में पंचायती राज प्रणाली लागू करना कितना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जिला पंचायत प्रणाली को भी भाग्य भरोसे छोड़ दिया था।प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘हरियाणा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद’ का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस…
सरायकेला : सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. सरायकेला सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अभियान का उद्घाटन करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बच्चों को 11 तरह के जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है. उन्होंने राज्य के सभी अभिभावकों से 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकरण कराने की अपील की, ताकि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके. इससे…
जमशेदपुर : ग्रामीण किसान सब्जी विक्रेता संघ के द्वारा ग्रामीण किसान सब्जी विक्रेताओं को कदमा बाजार में जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उपायुक्त से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा गया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया पिछले कई वर्षों से कदमा बाजार में पटमदा, डोबो,रुगडीह, उत्तमडीह, ईटागढ़, स्वर्णरेखा खरकाई नदी के आसपास के क्षेत्रों समेत कई गांव के आदिवासी मूलवासी किसान वर्ग के लोग सब्जी बेचने के लिए आ रहे थे कदमा बाजार में जगह नहीं मिलने की वजह से कदमा रोड नंबर 4 और रोड नंबर 21 में सड़क किनारे वे सभी…
रावलपिंडी में लागू धारा 144, विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में इमरान के 8 समर्थक गिरफ्तार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ रावलपिंडी में सड़कों को अवरुद्ध करने और विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में कम से कम आठ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों को गिरफ्तार किया गया और 20 अन्य पर मामला दर्ज किया गया। डॉन ने सोमवार को यह जानकारी दी।एएसआई मोहम्मद लतीफ ने कोटली सत्तियन पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई और कहा कि पीटीआई कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और सड़कें अवरुद्ध कर दीं। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया, लेकिन…
गढ़वा : पंडी नदी में वर्षों पूर्व बना पुल का एक पाया ध्वस्त गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बलियारी पँचायत के पखनाहा गांव स्थित पंडी नदी में वर्षों पूर्व बना पुल का एक पाया ध्वस्त हो गया। इस पुल से पखनाहा, बलियारी सहित हेठार क्षेत्र के कई गांव के लोगों का आना जाना होता है। उक्त पुल का निर्माण 10 से 12 वर्ष पूर्व विशेष प्रमंडल के द्वारा किया गया था।पिछले दिनों पंडी नदी में आई बाढ़ से पुल का एक पाया का 80 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया। यह पुल वर्षों से जर्जर…
सदस्यता बहाल होने के बाद संसद भवन पहुंचे राहुल, बापू की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि; गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने संसद भवन में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘मोदी’ सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने आज उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल की। वहीं, राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को संसद पहुंचने पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सोनिया गांधी भी उनके साथ दिखीं। गांधी दोपहर करीब 12…
सरायकेला : कपाली पुलिस को लगी बड़ी सफलता हाथ ,मालवाहक ऑटो से 800 केजी पोस्तु का दाना जप्त सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहां एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान कपाली ओपी पुलिस ने पुड़ीसिल्ली से एक मालवाहक ऑटो से करीब 800 केजी पोस्तु का दाना जप्त किया है. पुलिस को यह सफलता उस उक्त हाथ लगी जब ओपी पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुड़ीसिल्ली के समीप जमशेदपुर की ओर जा रहे नीले रंग के मालवाहक ऑटो संख्या JH05DA- 1322 को रोकने का प्रयास करने…
जमशेदपुर : स्वच्छ गोविंदपुर स्वस्थ्य गोविंदपुर के नारों के साथ जमशेदपुर के गोविंदपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाना है. इस अभियान के तहत गोविंदपुर साप्ताहिक हाट बाजार की साफ-सफाई घर-घर एंटी लारवा का छिड़काव और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने आम लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की, …
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित एम्स के एंडोस्कोपी रूम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, एम्स में आग पर काबू पा लिया गया है। एंडोस्कोपी रूम से सभी मरीज सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। इससे पहले दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को यहां एम्स के इमरजेंसी वार्ड के पास आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह करीब 11.54 बजे मिली, जिसके बाद दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग ओल्ड ओपीडी की दूसरी मंजिल पर इमरजेंसी वार्ड…
