Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आस्ट्रेलिया: क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    Headlines

    आस्ट्रेलिया: क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आस्ट्रेलिया: क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    टी20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया टीम बाहर हो गई है. टीम का सफर खत्म होने के साथ ही स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. इस बात की पुष्टि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को एक सोशल पोस्ट के जरिए की, जिसमें बताया गया है कि वॉर्नर के रिटायरमेंट ले लिया है.

     

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पोस्ट में वॉर्नर के 15 साल के करियर के यादगार लम्हे को एक फोटो के जरिए बताने की कोशिश की है. वॉर्नर ने 37 साल की उम्र में अपने इंटरनेशनल करियर पर विराम लगाया है. करीब 15 साल तक ऑस्ट्रेलिया के लिए उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कमाल किया और एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं. वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2009 में डेब्यू किया था. करियर में 161 मैच खेले, जिनमें 45.01 की औसत से 6932 रन बनाए. इस दौरान 22 शतक और 33 फिफ्टी जमाई.

     

     

    दरअसल, सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई मिचेल मार्श ने कहा था कि वॉर्नर का संन्यास अफगानिस्तान-बांग्लादेश मैच के रिजल्ट पर निर्भर करेगा, यदि हमारी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, तो वॉर्नर अगला मैच खेलेंगे, नहीं तो संन्यास ले लेंगे, हालांकि वॉर्नर ने अब तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बात की जानकारी दे दी है.

     

     

    ये दिग्गज खिलाड़ी 3 बार वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे हैं. वॉर्नर ने 2015 और 2023 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था, इसके अलावा वे साल 2021 का टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. खास बात ये है कि वो 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे थे. यह उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि भी है. डेविड वॉर्नर ने पिछले साल दिसंबर में टेस्ट और वनडे से पहले ही संन्यास का ऐलान किया था. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट पाकिस्तान के खिलाफ 6 जनवरी 2024 को खेला था, जबकि आखिरी वनडे मैच 19 नवंबर को खेला था. अब 24 जून को भारत के खिलाफ उनके टी20 करियर का आखिरी मैच रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा के बीच 3 साल की डेटिंग के बाद हो हुआ ब्रेकअप
    Next Article दिल्ली: केजरीवाल को CBI ने तिहाड़ जेल से किया गिरफ्तार, सुनवाई से पहले बड़ा एक्शन

    Related Posts

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.