Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से मिलने पहुंची आतिशी, सुनीता केजरीवाल भी हैं साथ
    Breaking News Headlines राजनीति

    तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से मिलने पहुंची आतिशी, सुनीता केजरीवाल भी हैं साथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल से मिलने पहुंची आतिशी, सुनीता केजरीवाल भी हैं साथ
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब 1 महीने से भी कम का वक्त रह गया है ऐसे में आम आदमी पार्टी दिल्ली और दूसरे राज्यों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल से अलग-अलग नेताओं का मिलना लगातार जारी है.

     

     

    इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज अतिशी मुलाकात करने पहुंची हैं उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी सीएम से मिलेंंगी. जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर में 12:30 का टाइम फिक्स है वहीं मंगलवार यानी 30 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे

     

     

    अरविंद केजरीवाल से जेल प्रशासन ने कहा कि केजरीवाल से मिलने की लिए पहले ही AAP नेता आतिशी और भगवंत मान को परमिशन दी जा चुकी है. जेल के अधिकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति से मिलने के लिए एक हफ्ते में दो स्लॉट ही बुक किए जा सकते हैं.आज आतिशी तो कल भगवंत मान मिलेंगे.

     

    जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात में दिल्ली के लगातार बदलते राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी .जिस तरह से रविवार को इंडिया गठबंधन में शामिल प्रमुख दल कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने इस्तीफा दिया और दिल्ली के राजनीति में उथल-पुथल शुरू हो गई इसको लेकर भी उनसे चर्चा की जाएगी साथ ही पार्टी के अगले कदम को लेकर भी चर्चाएं होंगी.

     

     

    वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से तिहाड़ जेल आएंगे और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे. इससे पहले सौरभ भारद्वाज भी अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल जाकर मिल चुके हैं पिछले कुछ दिनों में लगातार जिस तरह से पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री लगातार अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर रहे हैं उससे साफ है कि लोकसभा चुनाव को लेकर कहीं न कहीं रणनीतियां अरविंद केजरीवाल जेल में बैठकर ही तय कर रहे हैं और पार्टी के यह तमाम नेता जो अलग-अलग समय में जाकर उनसे मिल रहे हैं तो उनके निर्देशों के अनुसार पार्टी चुनाव प्रचार में आगे बढ़ रही है.

     

    केजरीवाल को ED ने 21 मार्च को शराब नीति केस में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उन्हें तिहाड़ भेज दिया गया. उनकी न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ाई गई है.आज उनकी हिरासत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 मई मजदूर दिवस के दिन इंटक के द्वारा निकाली जाएगी विशाल रैली हजारों मजदूर होंगे शामिल
    Next Article जमशेदपुर लोकसभा सीट पर राइट टू रिकॉल पार्टी के उम्मीदवार ने किया पहला नामांकन

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.