पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान उत्तर प्रदेश जिला बुलंदशहर के अपने पैतृक गांव बाराबस्ती चंदियाना के लिए आज रवाना हुए| अंसार खान ने बताया (19/7/23 से लेकर 26/7/2023 तक यानी एक हफ्ता जमशेदपुर नहीं रहेंगे|
1 हफ्ते तक कांग्रेस पार्टी के किसी भी प्रोग्राम में शामिल नहीं होंगे| कुछ लोगों की स्ट्रीट लाइट की कंप्लेन मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निषात जी को लिखवा दिया गया है| और जिन लोगों के रोड पर स्ट्रीट लाइट खराब है
वह सभी लोग मानगो नगर निगम जाकर सिटी मैनेजर निषात जी को कंप्लेन लिखवा दें| सभी लाइटों को ठीक करवा देंगे| इंशाल्लाह 1 हफ्ते के बाद आप लोगों की सेवा में लग जाऊंगा|