Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उदासीनता के खिलाफ बाल कटवा कर जताया विरोध
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार की उदासीनता के खिलाफ बाल कटवा कर जताया विरोध

    News DeskBy News DeskMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    तिरुवनंतपुरम : केरल में कई मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) ने सचिवालय के बाहर सोमवार को अपना प्रदर्शन और तेज कर दिया तथा उन्होंने अपनी मांगों के लिए सरकार की कथित उदासीनता के खिलाफ विरोध जताते हुए अपने बाल कटवा लिए तथा कुछ कार्यकर्ताओं ने अपने सिर भी मुंडवा लिए।

    आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन सोमवार को 50वें दिन भी जारी रहा।

    एक प्रदर्शनकारी हताशा के कारण इतनी भावुक हो गईं कि वह फूट-फूट कर रोने लगीं और फिर उन्होंने विरोध जताने के लिए पूरी तरह अपना सिर मुंडवा लिया।

    महिला ने अपने कटे बलों को हाथ में पकड़े और रोते हुए कहा, ‘‘ये हमारी जिंदगी है जो कट रही है। हमारा प्रदर्शन उन मंत्रियों के खिलाफ है जो हमारे दर्द और समस्याओं पर आंखें मूंद लेते हैं। हम 232 रुपये प्रतिदिन की मामूली आय पर कैसे गुजारा करेंगे?’’

    उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगें पूरी करने से इनकार कर दिया तो सभी प्रदर्शनकारी यहीं मर जाएंगे।

    महिला ने आरोप लगाया, ‘‘हम पिछले 50 दिनों से भीषण गर्मी और बारिश से जूझते हुए अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को हमारी कोई परवाह नहीं है।’’

    आशा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली नेताओं में से एक मिनी एस. ने कहा कि सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध जताने के वास्ते उन्हें बाल कटवाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

    उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने हमारी किसी भी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं किया है। हम भावनात्मक रूप से विरोध नहीं कर रहे हैं… यह हमारा कड़ा विरोध है। हम पूरे राज्य में प्रदर्शन करेंगे।’’

    प्रदर्शनकारियों ने बाद में कटे हुए बालों को हाथों में लेकर व्यस्त एमजी रोड पर मार्च निकाला।

    अलप्पुझा और अंगमाली में प्रदर्शन कर रहीं कार्यकर्ताओं ने भी बाल कटवाकर विरोध जताया।

    आशा कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कुछ पुरुषों ने भी अपना सिर मुंडवा लिया।

    प्रदर्शनकारी पिछले एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल भी कर रहे हैं।

    आशा कार्यकर्ताओं का एक वर्ग सेवानिवृत्ति के बाद लाभ और मानदेय में वृद्धि सहित विभिन्न मांगों के लिए पिछले कई हफ्तों से यहां सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहा है।

    केरल की वामपंथी सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मानदेय में इतनी अधिक वृद्धि व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है और कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की मांगों पर ध्यान देना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article पश्चिम बंगाल में मगराहाट रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत दुकान में लगी आग

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.