आज दिनांक 25/11/2022 को कुंडहित प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री श्रीमान मरांडी के निर्देशानुसार कुंडहित प्रखंड के मुखिया एबं जल साहियाओं का बैठक आहूत की गई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन हेतु मिशन मोड में दिनांक 01 से 15 दिसम्बर 2022 तक के कार्यक्रम में सभी मुखिया एबं जल सहियाओं को विस्तृत जानकारी देकर कार्यक्रम को सफल करने हेतु सहयोग करने को कहा गया। फाइलेरिया उन्मूलन से संबंधित प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अहमद रजा ने विस्तृत जानकारी दिए। साथ ही प्रखंड समन्वयक SBM(G) मो0 रफिक हुसैन ने “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम में शौचालय निर्माण हेतु प्राप्त का मुखिया एबं जल सहियाओं से जाँच कर योग्य लाभुकों का प्रपत्र में जमा करने को कहा गय एबं SLWM का कार्य का प्रगति प्रतिवेदन लिया गया। बैठक में उपस्थित कुछ छूटे हुए जल साहिया को FTK बैग का वितरण भी किया गया। BC Kdt.