Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए, ‘इंडिया’ गठबंधन इसे कूड़ेदान में फेंक देगा: राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए, ‘इंडिया’ गठबंधन इसे कूड़ेदान में फेंक देगा: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सेना को अग्निवीर योजना नहीं चाहिए, ‘इंडिया’ गठबंधन इसे कूड़ेदान में फेंक देगा: राहुल गांधी

    महेंद्रगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन सत्ता में आया तो अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा और इसे कूड़ेदान में फेंक दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने ‘हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदलने’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा में अपनी पहली जनसभा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

     

     

    अग्निवीर योजना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना करते हुए राहुल गांधी ने दावा किया, ”यह सेना की योजना नहीं बल्कि मोदी की योजना है, सेना ऐसा नहीं चाहती।” राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित रैली में कहा, ”जब ‘इंडिया’  की सरकार बनेगी तो हम अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे।” न्होंने कहा कि भारत की सीमाएं देश के युवाओं द्वारा सुरक्षित हैं और ‘’हमारे युवाओं के डीएनए में देशभक्ति है।’’

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ”मोदी ने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूरों में बदल दिया है।”

     

     

    राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ”वे कहते हैं कि शहीद दो तरह के होंगे – एक सामान्य जवान और अधिकारी जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा, सारी सुविधाएं मिलेंगी और दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन और न ही कैंटीन की सुविधा मिलेगी।”

     

     

    किसानों के मुद्दे पर निशाना साधते हुए गांधी ने मोदी सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

    गांधी ने कहा, ‘‘जहां तक कृषि ऋण को माफ करने का सवाल है तो हम कर्ज माफी आयोग लाएंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव के मद्देनजर विनोद राय के नेतृत्व में मानगो संकोसाई में चला घर-घर जनसंपर्क अभियान,नीरज सिंह भी रहे मौजूद
    Next Article रांची :हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल ने वापस ली याचिका

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.