झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी के सांसद अर्जुन मुंडा ने सोमवार को जनजातीय मामलों के मंत्री का पदभार संभाल लिया. मंत्रालय के वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया.
पदभार संभालने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने ट्वीट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनजातियों के चहुंमुखी विकास के लिए काम करने का संकल्प है. आप सबों का स्नेह और आशीर्वाद चाहिए.’
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंत्रालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये. श्री मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनजातियों का चहुंमुखी विकास उनका लक्ष्य है.
श्री मुंडा ने कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी ऊर्जा से काम करेंगे. अधिकारियों को भी इस दिशा में काम करने के निर्देश दिये.
पदभार ग्रहण करने के बाद जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. बड़ी संख्या में समर्थकों ने मंत्रालय पहुंच कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं. बधाई देने वालों में भाजपा नेता विनोद सिंह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतीश सिंह युवा मोर्चा के कृष्णा शर्मा.
