भारत में पहली बार होगा आर्चरी प्रीमियर लीग का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की भागीदारी से बढ़ेगा रोमांच, छह टीमें भिड़ेंगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली।तीरंदाजी प्रेमियों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है—भारत में पहली बार आर्चरी प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस लीग का उद्देश्य भारतीय तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना और तीरंदाजी को वैश्विक पहचान दिलाना है।
नई दिल्ली में आयोजित चयन समिति की अहम बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुन्दररमम मौजूद रहे। बैठक में लीग की संरचना और टीमों के चयन को अंतिम रूप दिया गया।
लीग में कुल छह टीमें
महाराष्ट्र के माईटी मराठाज
तेलंगाना के काकतिया नाइट्
राजस्थान के राजपुताना रॉयल्स
तमिलनाडु के चोला चीफ्स
झारखंड के चेरो आर्चर्स
दिल्ली के पृथ्वीराज योद्धा
इन टीमों में भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक और प्रतिस्पर्धी बन जाएगी।
आर्चरी को मिलेगी नई दिशा
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि यह लीग तीरंदाजी को नई दिशा देगी, युवाओं को प्रेरित करेगी और भारत को विश्व मंच पर एक मजबूत पहचान दिलाएगी।

