Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 10 मार्च को होगी मतगणना
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 10 मार्च को होगी मतगणना

    News DeskBy News DeskJanuary 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 10 मार्च को होगी मतगणना

    विशन सिंह पपोला

    निर्वाचन आयोग ने आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। सभी राज्यों में सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में 14 फरवरी को एक चरण में वोट डाले जाएंगे।

    मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा। सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी।

    मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव संबंधी तारीखों का ऐलान किया।
    उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए चुनावी प्रक्रिया को संपन्न किया जाएगा और इसमें हिस्सा लेने वाले सभी कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की एहतियाती खुराक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क जैसी कोविड से बचाव की सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मतदाता केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
    उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई को पूरा हो रहा है जबकि उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च और मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च को समाप्त हो रहा है।
    चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी पांच राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गई।

    पंजाब में सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान

     

    यूपी चुनाव जिलेवार

    पहला चरणः 10 फरवरी 2022
    उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे.
    जिलेः शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज.
    दूसरा चरणः 14 फरवरी 2022
    दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे.
    जिलेः सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं.

    तीसरा चरणः20 फरवरी 2022
    12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे.
    जिलेः फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर.

    चौथा चरणः 23 फरवरी 2022
    12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे.
    जिलेः प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट.

    पांचवां चरणः 27 फरवरी 2022
    52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे.
    जिलेः बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर.

    छठा चरणः 03 मार्च 2022
    सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान मतदान संपन्न होंगे.
    जिलेः महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया.

    सातवां चरणः07 मार्च 2022
    7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे.
    जिलेः गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसी पी समिति मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यपिका के सावित्री हुई सेवानिर्वित, आयोजित की गई विदाई सह सम्मान समारोह
    Next Article कृषक पाठशाला में खेती का ककहरा पढ़ेंगे झारखण्ड के किसान

    Related Posts

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    June 20, 2026

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.