Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एंडी मरे की हार्डकोर्ट पर 500वीं जीत, दुबई चैंपियनशिप में शापोवालोव को हराया
    Headlines सिनेमा

    एंडी मरे की हार्डकोर्ट पर 500वीं जीत, दुबई चैंपियनशिप में शापोवालोव को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एंडी मरे की हार्डकोर्ट पर 500वीं जीत, दुबई चैंपियनशिप में शापोवालोव को हराया
    नई दिल्ली: ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने यहां दुबई ड्यूटी फ्री टूर्नामेंट में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को तीन सेटों में 4-6, 7-6, 6-3 से हरा दिया। यह हार्डकोर्ट पर उनकी टूर स्तर की 500वीं जीत रही। ओपन युग (1968) में वह ऐसा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनके अलावा स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (783), सर्बिया के नोवाक जोकोविच (700), अमेरिका के आंद्रे अगासी (592) और स्पेन के राफेल नडाल (518) ऐसा कर चुके हैं। हालांकि, पहले दौर में यहां मिली जीत साल में उनकी केवल दूसरी जीत है।

     

     

    पिछले महीने मरे को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में थामस मार्टिन से पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। दुबई में मरे ने अपना जीत-हार का रिकॉर्ड बेहतर करते हुए 18-5 कर दिया है। उन्होंने यहां 2017 में ट्रॉफी जीती थी। अब उनकी टक्कर फ्रांस के पांचवीं वरीयता के उगो हमबर्ट या हमवतन वाइल्ड कार्डधारी गेइल मोनफिलिस से होगी।

     

     

    एंडी मरे ने संकेत दिए हैं कि यह उनके लंबे कॅरिअर के अंतिम कुछ माह हो सकते हैं। पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के समय भी 36 साल के खिलाड़ी ने कहा था कि यह उनका अंतिम ग्रैंडस्लैम हो सकता है। दुबई में शापोवालोव को हराने के बाद उन्होंने कहा कि मैं अभी प्रतियोगी टेनिस में हिस्सा लेना चाहता हूं लेकिन उम्र के लिहाज से अब युवा खिलाड़ियों के साथ खेलना और अपने आपको फिट बनाए रखना आसान नहीं रहा। मेरे लिए अब ज्यादा लंबे समय तक टेनिस खेलना मुश्किल है।

     

     

    इस बीच आंद्रे रूबलेव ने धीमी शुरुआत से उबरते हुए लगातार पांचवें साल दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। पहले दौर में उन्होंने झांग झिझझेन को एक घंटा 51 तक चले मैच में 6-7(4), 6-2, 6-4 से हराया। रूबलेव ने 18 ऐस लगाए और दोनों ब्रेक प्वाइंट बचाए। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी रूबलेव ने 2022 में दुबई में खिताब जीता था। इसके अलावा पिछले साल वह फाइनल में पहुंचे थे। वह सत्र में अपनी दूसरी ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉयफ्रेंड मैथियास बो संग शादी करने जा रहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू
    Next Article मुश्किल में पूर्व सांसद जयाप्रदा: उत्तर प्रदेश कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.