Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं : शाह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भारत आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं : शाह

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारत आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं : शाह

    जम्मू: (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारत आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘बातचीत और बम एक साथ नहीं चल सकते।’’

    शाह ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संकल्पपत्र जारी करते हुए ये टिप्पणियां कीं।

    उन्होंने आतंकवादी गतिविधियां जारी रहने के बीच पाकिस्तान के साथ बातचीत की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया।

    शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 अब अतीत की बात हो गई है और कोई भी इसे बहाल नहीं कर सकता।

    उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं हो जाता, हम पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्ष में नहीं हैं। लेकिन, हम कश्मीर के युवाओं से निश्चित रूप से बात करेंगे।’’

    पाकिस्तान के साथ वार्ता फिर से शुरू करने और नियंत्रण रेखा के पार व्यापार बहाल करने की राजनीतिक दलों की मांगों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में शाह ने कहा, ‘‘जब तक आतंकवाद समाप्त नहीं हो जाता, हम इससे सहमत नहीं हो सकते।’’

    जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने की नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की मांग के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यह मांग लोगों को गुमराह करने के लिए है। मैंने हमेशा इस मांग को स्वीकार किया है। उचित समय पर इसे (राज्य का दर्जा) बहाल किया जाएगा।’’

    नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 की बहाली के आश्वासन और कांग्रेस द्वारा नेकां को समर्थन से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने कहा, ‘‘नेकां का एजेंडा जमीन पर लागू नहीं हो सकता। अनुच्छेद 370 अतीत की बात है। यह इतिहास है। कोई भी इसे बहाल नहीं कर सकता।’’

    चुनावों के जरिए अलगाववादियों के राजनीति में प्रवेश के बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा, ‘‘मुझे अलगाववादियों की कोई चिंता नहीं है। जम्मू-कश्मीर के लोगों, खासकर घाटी के लोगों ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में नरेन्द्र मोदी जी का समर्थन करने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि आपका सवाल राहुल गांधी ने भी सुना होगा।’’

    नेकां के घोषणापत्र और आरक्षण पर राहुल गांधी के रुख के बीच विरोधाभास की आलोचना करते हुए शाह ने कहा, ‘‘विरोधाभास है। यह कांग्रेस की विशेषता है क्योंकि वे जो कहते हैं और जो करते हैं, उसमें अंतर होता है।’’

    वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘‘मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि गुज्जर बकरवाल, पहाड़ी, ओबीसी, दलित – हमने उन्हें जो आरक्षण दिया है – उसे कोई नहीं छीनेगा। हम निश्चित रूप से इसे जारी रखेंगे।’’

    उमर अब्दुल्ला के दो सीटों पर चुनाव लड़ने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैं क्या कह सकता हूं? पहले तो वह डर के कारण चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। फिर उन पर दबाव पड़ने पर उन्होंने एक सीट पर चुनाव लड़ा। अब एक सीट काफी नहीं है, वह दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उमर साहब, लोग आपके साथ नहीं हैं।’’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर पर बाहरी लोगों के शासन संबंधी टिप्पणी पर शाह ने कहा, ‘‘अगर वह कहते हैं कि राष्ट्रपति शासन बाहरी लोगों का शासन है, तो मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि आपकी सरकारों के दौरान जम्मू-कश्मीर में तीन बार राष्ट्रपति शासन लगा था। आपके तथाकथित मित्र तो उस समय घाटी में रहते ही नहीं थे। वे लंदन में थे। यहां लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया था।’’

    भारत आतंकवाद समाप्त होने तक पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं : शाह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 फिट गणेश पूजा कमिटी टेल्को के भव्य गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने किया
    Next Article जश्न, उमंग और उत्साह निर्णय पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का किया जोरदार स्वागत

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.