Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारेंगे–अमित शाह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    आतंकियों को उनके घर में घुस कर मारेंगे–अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2019Updated:March 6, 2019No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संथाल परगना का देवघर को सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना से आच्छादित करने की योजना का शुभारंभ हो रहा है। गोड्डा, दुमका व संथाल परगना के अन्य जिले भी योजना से आच्छादित होंगे। राज्य के हजारीबाग, रांची और जमशेदपुर में पाइप लाइन से घरों तक गैस पहुंचाने के कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। एक समय आएगा जब जिस तरह नल से पानी आपके घरों तक पहुंचता है उसी प्रकार कुकिंग गैस आपके रसोई तक पहुंचेगी। केंद्र और राज्य सरकार आपके सपनों का झारखण्ड बनाने में जुटी है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। श्री दास मंगलवार को गोड्डा जिला की विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
    27 लाख परिवारों को धुंआ से मुक्ति मिली, नवंबर तक 14 लाख और परिवारों को धुएं से मुक्ति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद, सुशासन राज्य सरकार का लक्ष्य है। विगत साढ़े 4 साल में गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं को केंद्रित कर योजनाओं को लागू किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 27 लाख परिवारों को धुंआ से मुक्ति प्रदान की गई। पूरे देश मे झारखण्ड इकलौता राज्य है जो लाभुकों को चूल्हा और पहला रिफिल मुफ्त प्रदान करता है। राज्य सरकार नवंबर 2019 तक 14 लाख अन्य परिवारों को योजना से आच्छादित कर धुंआ से मुक्ति प्रदान करेगी।
    आधारभूत संरचना पर विशेष जोर, संथाल की आर्थिक प्रगति है लक्ष्य

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार झारखण्ड के आधारभूत संरचना विकास हेतु लगातार कार्य कर रही है। आज संथाल परगना की तीन सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। संथाल की सामाजिक आर्थिक प्रगति को केंद्रित कर सरकार कार्य कर रही है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने बेहतर कार्य करते हुए जन समस्याओं की प्रति अपनी गंभीरता दिखाई है।
    पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा, ओल चिकि में पढ़ाई करेंगे नौनिहाल, अब रेलवे स्टेशन में भी ओलचिकी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरगामी सोच और विकास के प्रति समर्पित सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख कर कार्य कर रही है। आजादी के बाद पहली बार पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मिला। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को बिना स्पर्श किये स्वर्ण को 10% आरक्षण दिया गया। संथाल की भाषा के संवर्धन और संरक्षण हेतु सरकार ने ओलचिकी लिपि में 1 से 5वीं तक कि पढ़ाई सुनिश्चित की है। संथाल परगना के सभी सरकारी भवनों में उस भवन का नाम ओलचिकी लिपि में दर्ज करने का निदेश दिया गया है। जल्द ही, संथाल के रेलवे स्टेशन में संथाली भाषा में उद्घोषणा की जाएगी। यह संथाल के लोगों की मांग थी जिसे पूरा किया जा रहा है।

    पहले आतंकी मेहमान की तरह पूजे जाते थे, अब गोली का जवाब बम से मिल रहा है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। झारखण्ड के साथ साथ पूरे देश को विकसित किया जा रहा है। भारत को बेहतर नेतृत्व मिला है। भारत विश्वगुरु और आर्थिक सुपरपावर बनने की दिशा में अग्रसर है। 5 साल पहले तक आतंकी की मेहमाननवाजी की जाती थी लेकिन अब आतंकी की गोली का जवाब बम से दिया जाता है। पुलवामा की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा और आतंकवाद के खिलाफ अपनी स्थिति को स्पष्ट कर दिया। बावजूद इसके कुछ लोग इस कार्य पर प्रश्नचिह्न लगा रहें हैं।

    राज्य सभा सांसद व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित शाह ने कहा कि पूरे संथाल परगना समेत गोड्डा में विकास के कई कार्य हुए हैं। यहां 4 हजार मेगावाट का पावर प्लांट, तीन डैम से 3 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुनिश्चित की गई, नए सड़कों का निर्माण, एम्स, एयरपोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई विकास के कार्य किये गए हैं। यही हाल पूरे देश का है। 5 साल पहले तक राज्य को 55 हजार 253 करोड़ रूपये विकास कार्य हेतु मिलते थे। वहीं विगत 5 साल में झारखंड को विकास कार्य हेतु छः गुना ज्यादा राशि यानी 3 लाख 12 हजार करोड़ रूपये दिये गए।श्री अमित शाह ने कहा कि गरीब, दलित, आदिवासी कल्याण हेतु बजट की राशि में कई बढ़ोतरी की गई। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फण्ड के माध्यम से 9 हजार करोड़ रुपये इनके विकास हेतु खर्च किये गए। झारखण्ड में पहली बार अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन कर विकास का कार्य किया गया। इनके लिए बजट की राशि को 11 हजार करोड़ से बढ़ा कर 20 हजार 700 करोड़ किया गया।श्री शाह ने कहा कि पिछले 5 साल में देश का गौरव बढ़ा है। आनेवाले 5 साल में भारत महाशक्ति बनकर उभरेगा। 5 साल पूर्व तक आतंकवाद का जवाब नहीं दिया जाता था। लेकिन पुलवामा हमला के बाद वर्तमान सरकार ने इसका जवाब दिया और आतंकियों को उसके घर मे घुस कर मारा गया। साथ ही पूर्व में पाकिस्तान हमारे जवान का सर काट कर ले जाता है अब पाकिस्तान में घुसे विंग कमांडर को 48 घंटे में भारत को सकुशल सौंपता है। वर्त्तमान सरकार ने सिखाया कि देश की सुरक्षा कैसे की जाती है।

    सांसद गोड्डा श्री निशिकांत दुबे ने कहा कि पिछले 5 साल में 1 लाख करोड़ की योजना का कार्य केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। एम्स, एयरपोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, पावर प्लांट हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। हम प्रयासरत हैं संथाल परगना के सर्वांगीण विकास हेतु।

    इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के सिंह* ने कहा कि आज गर्व की अनुभूति हो रही है। इंडियन ऑयल अगले 8 वर्षों में इस सीजीडी परियोजना में लगभग 303 करोड़ का निवेश करेगा, ताकि शेखपुरा, जमुई और देवघर जिलों के निवासी और अन्य संभावित उपयोगकर्ता पीएनजी और सीएनजी के अनेक लाभ उठा सकें। इसके साथ-साथ वाणिज्यिक औद्योगिक क्षेत्रों में भी इसकी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

    मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री व अन्य अथितियों ने इस अवसर पर *28 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। सांकेतिक तौर पर चिकित्सकों डॉ राजश्री, डॉ अजिता कुमारी चौरसिया को नियुक्ति पत्र दिया गया*। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत *बिजली देवी, लक्ष्मी देवी को एलपीजी का कनेक्शन* प्रदान कर लाभान्वित किया। वहीं असंगठित क्षेत्र 1 हजार 560 के मजदूरों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना( पेंशन योजना) का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि, मुख्यमंत्री व अन्य ने सांकेतिक तौर पर *प्रमिला देवी व आशियाना परवीन* को पेंशन योजना से आच्छादित किया।

    इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी, कृषि और गन्ना विकास, मत्स्य पालन, पशुपालन मंत्री श्री रणधीर कुमार सिंह, श्रम मंत्री श्री राजपालिवार, स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार श्री मंगल पांडेय, सांसद गोड्डा श्री निशिकांत दुबे, सांसद श्री लक्ष्मण गिलुआ, विधायक महगामा श्री अशोक कुमार भगत, विधायक गोड्डा श्री अमित मंडल, प्रमंडलीय आयुक्त श्री भगवान दास, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री राज कुमार लकड़ा, उपायुक्त श्रीमती किरण पासी, एसपी श्री एस के वर्णवाल, आईओसीएल (IOCL) के श्री एच के सिंह, श्री जीएसपी सिंह, श्री एसके नंदी, श्री अरविंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने किया 40 योजनाओं का शिलान्यास
    Next Article जैश के खिलाफ एक्शन लेने को मजबूर हुआ पाकिस्तान, मसूद अजहर के भाई-बेटे समेत 44 हिरासत में

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.