Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

    जम्मू-कश्मीर में जारी विकास परियोजनाओं की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां एक उच्च स्तरीय बैठक शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    अधिकारियों ने बताया कि राजभवन में आयोजित बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं जम्मू कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। अधिकारी बैठक के दौरान गृह मंत्री को केंद्र शासित प्रदेश में जारी विकास परियोजनाओं की जानकारी देंगे। जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर आए शाह सोमवार शाम घाटी पहुंचे।

    शाह ने कीर्ति चक्र से सम्मानित पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं मुजम्मिल भट की विधवा और उनके 20 महीने के बेटे से सोमवार को मुलाकात की थी। भट ने 2023 में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिये थे। राजभवन जाने से पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने दिवंगत पुलिस अधिकारी के पिता एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) गुलाम हसन भट के साथ करीब 20 मिनट बिताए।

    मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित हुमायूं मुजम्मिल भट उन चार सुरक्षाकर्मियों में शामिल थे जो सितंबर 2023 में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के गदूल गांव के आसपास घने जंगलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए। शाह के दौरे के मद्देनजर पूरे कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़ी संख्या में सशस्त्र कर्मियों को तैनात किया गया है।

    अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस कार्य समिति ने डीसीसी की शक्तियां बढ़ाने, चुनाव तैयारियों समेत कई मुद्दों पर मंथन किया
    Next Article ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने शहीद मंगल पांडेय की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में किया फल वितरण, शहीद के विचारों पर चलने का संकल्प लिया

    Related Posts

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    December 14, 2025

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    December 14, 2025

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    पर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा

    बजरंग दल ने जमशेदपुर में शौर्य सभा व संचलन का किया आयोजन

    झारखंड के गढ़वा जिले से नवजात शिशु खरीद बिक्री का मामला हुआ उजागर, पिता ही बन बैठे विक्रेता।

    हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार

    बारीडीह कांग्रेस कार्यालय में हुआ एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप, सैकड़ों लोगों ने कराया स्वास्थ्य जांच

    सीतारामडेरा भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह द्वारा बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजिय

    हेलमेट की वजह से बची जिंदगी, सरायकेला में सुबह-सुबह हुआ सड़क हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.